Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बाटा को पड़ा कोर्ट का चांटा, 3 रुपए के बैग के लिए 9 हजार जुर्माना..

बाटा को पड़ा कोर्ट का चांटा, 3 रुपए के बैग के लिए 9 हजार जुर्माना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जूते-चप्पल बनाने वाली जानी-मानी कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड पर उपभोक्ता फोरम ने नौ हजार का जुर्माना लगाया है। बाटा स्टोर पर एक जागरूक ग्राहक से कैरी बैग के लिए तीन रुपए अधिक लेना महंगा बाटा को मंहगा पड़ा। यह मामला चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ में बाटा के एक स्टोर पर ग्राहक से कैरी बैग के लिए 3 रुपए अलग से मांगी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के निवासी दिनेश प्रसाद रतुड़ी ने उपभोक्ता फोरम से शिकायत की थी कि सेक्टर 22डी में स्थित बाटा के एक स्टोर से उन्होंने बीते 5 फरवरी को जूते लिए थे। बाटा स्टोर ने इसके लिए 402 रुपए का बिल बनाया था, जिसमें कैरी बैग का दाम भी शामिल था। बैग पर प्रचार और वसूल ली उसकी कीमत भी   शिकायतकर्ता दिनेश ने कैरी बैग के लिए चुकाए गए तीन रुपये वापस करने और सेवा में कमी की वजह से मुआवजा देने की मांग की थी। रिपोर्ट के अनुसार, बाटा इंडिया ने सेवा म...
बीएसएनएल और एयर इंडिया के बाद डाक विभाग भी हुआ बेदम, 15,000 करोड़ का घाटा

बीएसएनएल और एयर इंडिया के बाद डाक विभाग भी हुआ बेदम, 15,000 करोड़ का घाटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) ने घाटे के मामले में बीएसएनएल और एयर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय डाक को 15 हजार करोड़ का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2019 में कंपनी के राजस्व और खर्च के बीच का अंतर 15 हजार करोड़ रुपए का है। जिस तरह से कंपनी के खर्चें है उससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होगी। इस तरह भारतीय डाक का घाटा बीएसएनएल और एयर इंडिया के घाटे से अधिक है। वित्त वर्ष 2018 में बीएसएनएल को 8,000 करोड़ रुपये और एयर इंडिया को 5,340 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019 में कंपनी के राजस्व और खर्च के बीच का अंतर 15,000 करोड़ रुपये का है। वेतन-भत्ते ज्यादा और विभाग की आमदनी हुई कम    वित्त वर्ष 2018-2019 (संशोधित अनुमान) में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी (पीएसयू) भारतीय डा...
..तो रेलवे भी उतरा बीजेपी के चुनाव प्रचार में ! टिकट पर मोदी की तस्वीरें छापी, 4 अफसर सस्पेंड

..तो रेलवे भी उतरा बीजेपी के चुनाव प्रचार में ! टिकट पर मोदी की तस्वीरें छापी, 4 अफसर सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग एक्टिव हो गया है। 15 अप्रैल को चुनाव आयोग ने कई नेताओं के प्रचार पर बैन लगाया तो वहीं आयोग की नोटिस पर रेलवे ने अपने चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल ट्रेन के टिकटों पर पीएम मोदी की तस्वीर चस्पा करने पर चार अफसरों को निलंबित कर दिया है। आयोग ने इसको लेकर रेलवे को नोटिस जारी किया था। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) के थर्ड एसी में टिकट पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सबके लिए आवास का विज्ञापन छपा था। पुराने टिकट रोल का नहीं होगा इस्तेमाल इसमें पीएम मोदी की तस्वीर भी थी। एक व्यक्ति ने इसे ट्वीट किया जिस पर काफी बवाल हुआ। चुनाव आयोग ने भी इसे संज्ञान में लिया और रेलवे को नोटिस जारी किया। उसी कड़ी में अब रेलवे ने अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों को संस्पेंड कर दिया है। निर्वाचन...
2-4 नहीं बल्कि, माल्या-मोदी जैसे 36 बिजनेसमैन पैसा लेकर भागे हैं देश छोड़कर: ईडी

2-4 नहीं बल्कि, माल्या-मोदी जैसे 36 बिजनेसमैन पैसा लेकर भागे हैं देश छोड़कर: ईडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रवर्तन निदेशालय ने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया कि हाल के दिनों में विजय माल्या, नीरव मोदी समेत 36 बिजनेस मैन देश छोड़कर फरार हो गए। ये सभी आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। सोमवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में गिरफ्तार कथित रक्षा एजेंट सुषेन मोहन गुप्ता की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने कहा कि जिस तरह आपराधिक मामलों में आरोपी 36 बिजनेसमैन देश छोड़कर भाग गए हैं। ईडी ने कहा है कि अब उसी तरह ये भी भाग सकते हैं। अब ईडी ने सुषेन मोहन गुप्ता मामले में दी कोर्ट में दुहाई   सुषेन मोहन के इस दावे को जांच एजेंसी के विशेष सरकारी वकील डीपी सिंह और एनके मट्ट ने खारिज किया कि वे काफी सामाजिक आदमी हैं। इन लोगों ने कहा, 'माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और संदेसरा ब्रदर्स (स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के प्रमोटर्स) की भी समाज में काफी जान-पहचान थ...
आजम खान और मेनका गांधी पर भी बैन, सुप्रीमकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन मोड पर आयोग..

आजम खान और मेनका गांधी पर भी बैन, सुप्रीमकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन मोड पर आयोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लाचार और बेबस नजर आ रहा चुनाव आयोग सुप्रीमकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन मोड में नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ और मायावती पर बैन लगाने के बाद अब, आयोग ने आजम खान और मेनका गांधी पर भी प्रचार पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि मेनका पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के चलते तथा आजम खान पर जया प्रदा के लिए अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल करने के चलते बैन लगाया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन का मामला   चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई का संदेश जेते हुए सपा नेता आजम खान द्वारा चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिए रोक लगाई है। यह रोक मंगलवार सुबह 10 बजे से लागू होगी। वहीं मेनका के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए रोक लगाई गई है। मेनका गांधी ने कथिततौर पर सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं को धमकाने वाला बयान दिया था। इससे पहले सोमवार को आयोग ने सख्त ...
प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः फतेहपुर सीकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रिंयका ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार के लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं, जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं। कहा कि किसान और महिलाएं जब हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उनको पीटा जाता है, उनपर लाठियां चलवा दी जाती हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की बात कीजिए, देश के मुद्दों की बात कीजिए। कहा कि आपको जिस लोकतंत्र से सत्ता मिली, आप उस लोकतंत्र की इज्जत क्यों नहीं करते। फतेहपुर सीकरी में राहुल-प्रियंका ने की जनसभा   साथ ही प्रियंका ने कहा कि आपका साथी एक महिला को अपशब्द कहता है तो आप उसे देश की संस्कृति क्यों नहीं सिखाते हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप सच्चे राष्ट्रवादी हैं तो शह...
आजम खान ने दिया जयाप्रदा पर भद्दा बयान, सियासी हलके में मचा भूचाल, महिला आयोग भी सख्त..

आजम खान ने दिया जयाप्रदा पर भद्दा बयान, सियासी हलके में मचा भूचाल, महिला आयोग भी सख्त..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः समाजवादी पार्टी के नेता व रामपुर के प्रत्याशी आजम खां अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। 3 दिन पहले अली व बजरंग बली पर नारा देकर बहस बहस छेड़ चुके हैं तो अब रामपुर की बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर विवादों में आ गए हैं। हालांकि अपने बयान में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जयाप्रदा के खिलाफ माना जा रहा है। आजम के इस बयान के लिए उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। वहीं बीजेपी की महिला नेता भी इस बयान के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं। जया ने जवाब में पूछा, घर में मां और बीबी.. आजम की टिप्पणी पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा ने खुद जवाब दिया है। जया ने आक्रामक होते हुए आजम खान से पूछा कि क्या उनके घर में मां या बीवी नहीं है, जो इस तरह के बयान दे रहे...
बांदा में 24 घंटे के भीतर काल के गाल में समा गईं तीन जिंदगियां..

बांदा में 24 घंटे के भीतर काल के गाल में समा गईं तीन जिंदगियां..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में एक वृद्ध महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मरने वालों के परिवार में कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी पुनिया (70) रविवार देर शाम शाम टेंपो से नहरी गांव जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टेंपों में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे जाकर पलट गया। इससे टेंपों में बैठीं पुनियां और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह बिसंडा क्षेत्र में हादसा  राहगीरों ने घायलों को किसी तरह नरैनी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां वृद्धा पुनिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय पुनि...
बांदा में विस्फोट से पूरा इलाका थर्राया, मकान की दीवारें चटकीं, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां..

बांदा में विस्फोट से पूरा इलाका थर्राया, मकान की दीवारें चटकीं, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खाली पड़े एक मकान में अचानक हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। इलाके में धमाकों में बुरी तरह से सनसनी फैल गई और लोग बाद में मौके की ओर दौड़े। वहां पहुंचने के बाद लोगों को पूरा माजरा समझ में आया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ विस्फोटक रखने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर गहनता से छानबीन की। मौके पर डाग स्कवायड की टीम ने पहुंचकर सुराग जुटाने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए बुरी तरह डरे लोग  बताया जाता है कि अतर्रा कस्बे में लोधूथोक दामूगंज इलाके में आज शाम को तेज धमाके ने सभी को डराकर रख दिया। लोग दहशत में आ गए। बाद में पता चला कि इलाके में रहने वाला युसूफ उर्फ लल्लन नाम का शख्स अवैध र...
बांदा में दो फाड़ हुई भाजपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जीतू ने निर्दलीय कराया नामांकन

बांदा में दो फाड़ हुई भाजपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जीतू ने निर्दलीय कराया नामांकन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के मौजूदा सदस्य आशोक त्रिपाठी जीतू बागी हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर जीतू ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मान में चुनाव मैदान में आए हैं। कहा कि वह पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत कई पदों पर रहे हैं। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है और अटैची संस्कृति तेजी से चल रही है। कहा, अटैजी कल्चर हावी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के विरोध में उतरा हूं मैदान में  कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान बचाने के लिए किसी न किसी को आवाज उठानी होगी इसलिए वह मैदान में उतरे हैं। जीतू ने कहा कि फिलहाल अभीतक वह भाजपा में है और हो सकता है कि आज नामांकन के बाद उनपर गाज गिर जाए। कहा कि उनको मनाने के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं ने बातचीत तो की ल...