Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कश्मीर में सेना के जवानों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को घसीटा, पीटा भी

कश्मीर में सेना के जवानों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को घसीटा, पीटा भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव की ड्यूटी में लगे एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को सेना के जवानों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। अनंतनाग जिले में नेशनल हाइवे वाले श्रीनगर-काजीकुंड में मंगलवार को एसडीएम को सेना के जवानों ने पहले सड़क पर घसीटा और फिर पिटाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के दोरू इलाके के एसडीएम गुलाम रसूल वानी को जवानों ने पहले सड़क पर घसीटा और फिर पिटाई की। एसडीएम ने दर्ज कराई शिकायत  उनका सेल फोन भी तोड़ दिया। वानी लोकसभा चुनाव में दक्षिण कश्मीर में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के रूप में भी काम कर रहे हैं। खबर के मुताबिक काजीकुंड के स्टेशन हाउस अधिकारी के यहां दर्ज कराई अपनी शिकायत में एसडीएम गुलाम रसूल वानी ने कहा है कि घटना वाले दिन नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया गया, जबकि उस दिन सेना के काफिलों के लिए उस रास्ते को (आम लोगों के लिए) बंद नहीं किया गया था। ये भी...
नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने गवाई थीं नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा..

नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने गवाई थीं नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद से देश के 50 लाख लोगों ने अपनी नौकरी गवाई है जिनकी नौकरी गई है इनमें अधिकतर लोग असंगठित क्षेत्र के समाज के कमजोर वर्ग से हैं। यह खुलासा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल एम्प्लॉयमेंट(सीएसई) ने 'स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2019Ó नाम से एक रिपोर्ट में हुआ है। यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी किया गया। हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नौकरी खोने वाले इन 50 लाख लोगों में शहरी और ग्रामीण इलाकों के कम शिक्षित पुरुषों की संख्या अधिक है। कार्यबल घटना अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं : प्रो. अमित  सीएसई के अध्यक्ष और इस रिपोर्ट के प्रमुख लेखक प्रोफेसर अमित बसोले ने कहा, 'यह कुल आंकड़ा है। इन आंकड़ों के हिसाब से पचास लाख रोजगार कम हुए हैं, कहीं और नौकरियां भले ही बढ़ी हों लेकिन ये तय है कि...
पहली बारः तमिलनाडु की इस सीट का लोकसभा चुनाव रद्द, कैश फार वोट बना वजह..

पहली बारः तमिलनाडु की इस सीट का लोकसभा चुनाव रद्द, कैश फार वोट बना वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार पैसा बांटने की वजह से तमिलनाडु की एक सीट पर लोकसभा चुनाव रद्दकर दिया गया है। वहां करीब 11 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आयोग की सिफारिश पर मंगलवार रात इसकी घोषणा की है। उधर, चुनाव आयोग के इस फैसले के साथ ही सियासत शुरू हो गई है। बताते चलें कि वेल्लोर सीट से डीएमके के कोषाध्यक्ष दुरईमुर्गन के पुत्र डीएम कथिर आनंद प्रत्याशी हैं। डीएमके कोषाध्यक्ष ने बताया लोकतंत्र की हत्या   अब दुरईमुर्गन ने आयोग के इस फैसले को सीधेतौर पर लोकतंत्र की हत्या बताया है। कहा है कि विपक्षी दलों को डराने के लिए आयोग ने यह कदम उठाया है। दरअसल, डीएमके प्रत्याशी पर कैश फॉर वोट का आरोप है और इसके बाद ही आयोग ने 14 अप्रैल को चुनाव रद्द करने की सिफारिश कर डाली थी। दरअसल, स्थानीय प्रशासन की शिकायत पर आयक...
भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूड, डेस्कः हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को गूगल ने चाइनीज वीडियो एप टिकटॉक पर भारत में रोक लगा दी है। भारत में अब इसे पूरी तरह से ब्लाक कर दिया गया है। इससे पहले चीन की बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी उस अपील को अदालत ने ठुकरा दिया था जिसमें प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लेने की अपील की गई थी। अश्लीलता परोसने पर अदालत ने जताई थी चिंता  बताते चलें कि मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक एप के जरिये अश्लील सामग्री परोसे जाने पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार को 3 अप्रैल को इसपर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने गूगल और एप्पल से टिकटॅाक पर रोक लगाने को कहा था। बताते चलें कि भारत में इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड कर रखा था लेकिन साथ ही इससे अश्लीलता भी बढ़ती जा रही थी। ये भी पढ़ेंः फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा  ...
बांदा में पुलिस के तीन सिपाहियों ने की चित्रकूट की युवती से अभद्रता, दर्ज होगी FIR..

बांदा में पुलिस के तीन सिपाहियों ने की चित्रकूट की युवती से अभद्रता, दर्ज होगी FIR..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक दलित युवती से पुलिस की तीन सिपाहियों ने कथिततौर पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों के साथ बुरी तरह से अपमानित किया। यह युवती चित्रकूट के लक्ष्मनपुरी की रहने वाली है जोकि किसी काम से बांदा आई थी और यहां से वापस चित्रकूट जाने के लिए शाम को बस का इंतजार कर रही थी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो रही रिपोर्ट  इसी दौरान बांदा कोतवाली के अंतर्गत आने वाली अलीगंज चौकी के तीन सिपाहियों ने उसके साथ भरे चौराहे पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों के साथ उसे अपमानित किया। मामले में इस युवती ने पहले जिला पुलिस से मामले की शिकायत की। कोई राहत न मिलने पर अदालत की शरण ली। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी के दो नामजद और एक अज्ञात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह मामला बीती 18 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। सिपाहियों के ना...
बांदा में बड़ी शख्सियत मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का देर रात निधन, अंतिमयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बांदा में बड़ी शख्सियत मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का देर रात निधन, अंतिमयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुस्लिम समाज की शख्सियत 93 वर्षीय मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का सोमवार देर रात निधन हो गया। बताते हैं कि मौलाना कई दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनकर बुंदेलखंड प्रदेश के कई जिलों से उनके अनुयायियों का हुजूम बांदा पहुंचा। मंगलवार देर रात मौलाना को नरैनी रोड स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दारूल उलूम रब्बानिया मदरसा के थे संस्थापक  बताते चलें कि दारूल उलूम रब्बानिया मदरसा के संस्थापक और मुफस्सिरे कुरान की उपाधि से सम्मानित थे। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों के लिए वह विदेशों तक भी गए। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व विधायक दलजीत सिंह, शहर काजी अकील मियां, इम्तियाज खां, शकील अली, वासिफ जमां, हसन सिद्दीकी और डा. साबिर नियाजी, शेख सादी जमां, मोहम्मद इदरीस और कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार के अलावा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। मौलान...
बांदा में बोरवेल में गिरी 2 साल की पुष्पा, 2 घंटे पुलिस ने चलाया रेस्क्यू तब बची जान..

बांदा में बोरवेल में गिरी 2 साल की पुष्पा, 2 घंटे पुलिस ने चलाया रेस्क्यू तब बची जान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बड़ी घटना ने कुछ पल के लिए आज लोगों की सांसें थाम दीं। दरअसल, यूपी के फर्रुखाबाद जिले की तरह बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के सुबह 10 बजे भवानीदीन की बेटी 3 साल की पुष्पा बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग उसे बचाने को दौड़ पड़े, लेकिन किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर शुरुआत कहां से करें। पुलिस की सक्रियता से बची बच्ची की जान   लोगों ने खुद को असहाय पाते हुए पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अतर्रा इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बिना किसी देरी के रेस्क्यू टीम को बुलाकर पुष्पा को बचाने की दिशा में काम चालू करा दिया। उधर, जब इसकी जानकारी जिले के आला पुलिस अधिकारियों को हुई तो खुद पुलिस अधीक्षक गणेश साहा भी मौके पर जा पहुंचे। एसपी साहा के मौके पर पहुंचने के बाद राहत कार्य में जुटे ...
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी और उत्तराखंड के सीएम रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (39) नही रहे। उनकी मौत नई दिल्ली में डिफेंस कालोनी में हुई। बताते हैं कि परिवार के लोग मंगलवार शाम उनको साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित को उनकी मां और पत्नी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ह्रदय गति रुकने से हुई मौत  बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि रोहित की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है। यह जानकारी देते हुए दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मृतक रोहित शेखर को मैक्स साकेत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बताते चलें कि बीते वर्ष मई में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी। उनकी मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी हैं। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्म...
धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मनुष्य का होता है उद्धार-अरुण सिंह

धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मनुष्य का होता है उद्धार-अरुण सिंह

Breaking News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत रसूलपुर स्थित बाबा हरदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित मातारानी के जागरण बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने भी वहां शिरकत की और देवी माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र की जनता के लिए अमन-शांति के लिए प्रार्थना की। बाबा हरदेव मंदिर में हुआ आयोजन   ब्लाक प्रमुख ने भक्तों से रूबरू होते हुए कहा कि देवी मां पर सभी को आस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी जागरण से क्षेत्र में शांति-खुशहाली आती है और लोगों के मन में भी सकारात्मक विचारों के साथ कुछ अच्छा करने की इच्छा प्रकट होती है। ऐसे आयोजना में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य का उद्धार हो जाता है। ब्लाक प्रमुख के अलावा इस मौके पर प्रधान सजीवन सिंह, प्रधान अभ्यन्द्र सिंह, राम बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंगर,...
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मुलाकात के बाद पूनम को अपनी पार्टी की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से सपा प्रत्याशी होंगी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी। पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी। भाजपा के गढ़ में तगड़ा होगा मुकाबला  बताते चलें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होना है। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ताल ठोक रहे हैं। मंगलवार को ही राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया और भव्य रोडशो भी किया। पूनम सिन्हा के बारे में जानिए ये भी.. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम (65) आमतौर पर ब...