Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

पूनम सिन्हा और डिंपल यादव।

समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मुलाकात के बाद पूनम को अपनी पार्टी की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से सपा प्रत्याशी होंगी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी। पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी।

भाजपा के गढ़ में तगड़ा होगा मुकाबला 

बताते चलें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होना है। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ताल ठोक रहे हैं। मंगलवार को ही राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया और भव्य रोडशो भी किया।

शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम के साथ।

पूनम सिन्हा के बारे में जानिए ये भी..

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम (65) आमतौर पर बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर रहने वाली महिला हैं। पूनम के बारे में कहा जाता है कि वह शुरूआती दौर में फिल्मों आईं थीं लेकि बाद में 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया। वह मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विनर रहीं हैं। हाल ही में आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की है। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक की मां का रोल निभाया है।

ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..