Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

इटावा जिला जेल से दीवार कूदकर 2 खतरनाक कैदी फरार, एक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे की तलाश

इटावा जिला जेल से दीवार कूदकर 2 खतरनाक कैदी फरार, एक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः इटावा से बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला कारागार इटावा में बंद दो कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इनमें से एक की पुलिस के पीछा करने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत भी हो गई। वहीं दूसरा कैदी की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि जिला कारागार में बंद दो कैदी बीती देर रात जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए। जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। दोनों काट रहे थे उम्रकैद की सजा   दोनों कैदियों की तलाश शुरू की गई। इनमें से एक कैदी रामानन्द निवासी ग्राम दशहरा, थाना क्षेत्र फफूंद (औरैया) के पीछे जेल पुलिस लग गई। बताते हैं कि भागते-भागते कैदी रामानंद औरैया के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर जा पहुंचा। वहां उसने पुलिस से बचने के लिए पटरी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के नीचे आने से उसकी...
अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के आर्यनगर में स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बीते ढाई साल से उनका दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया   मृतका का नाम हर्षिता अग्रवाल (27) था और उनके पति का नाम उत्कर्ष अग्रवाल है जो कि एक कारोबारी है। बताते हैं कि घटना के वक्त कारोबारी की मां रानू फ्लैट में मौजूद थी। आरोप है कि सास और बहू में झगड़ा था और सास पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतक हर्षिता के पिता एवं कागज कारोबारी, काकादेव के मोतीनगर अपार्टमेंट निवासी पदम अग्रवाल हैं। आरोपः दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली उनका आरोप है कि दामाद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से दहेज में दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। न देने पर...
बांदा में बिजली करंट से लड़की व विवाहिता समेत चार लोग झुलसे, बरसात में बढ़ रहीं घटनाएं

बांदा में बिजली करंट से लड़की व विवाहिता समेत चार लोग झुलसे, बरसात में बढ़ रहीं घटनाएं

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बारिश के चलते जमीन में नमीं पहुंचने के साथ ही करंट लगने की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। एक किशोरी समेत चार लोग करंट लगने से झुलस गए। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन को घर में काम करते समय करंट लगा। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बारिश से लगातार बढ़ रहीं घटनाएं देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी शिवनारायण (36) घर में कुछ काम कर रहे थे, तभी घरेलू बिजली का तार हाथ में छू जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद तार से चिपके हुए वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने किसी तरह डंडे के सहारे तार को हटाकर उन्हें बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत इसी तरह शहर के खुटला मुहल्ला निवासी आमना (35) पत्नी बबलू को घर में सफाई करते समय घरेलू...
बांदा में खेल-खेल में पटाखे के बारुद में आग से बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

बांदा में खेल-खेल में पटाखे के बारुद में आग से बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू कोतवालली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी अनुज (9) पुत्र मुन्ना दोपहर को कहीं से पटाखा उठाया लाया। इसके बाद खेल-खेल में उसने बारूद इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी। बारूद तेज धमाके के साथ फट गया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेल-खेल में हादसा   इससे बालक बुुरी तरह से झुलस गया। धमाके की आवाज और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में 11 साल के बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत...
कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः टिकरा पांडु नदी पुल पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बाइक सवार 25 हजार के ईनामी बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रास्ते में बदमाश की बाइक फिसल जाने से वह गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर कई बार फायर झोंके। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने दो फायर बदमाश पर झोंके, जिसमें से एक गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा। बदमाश पर था 25 हजार रुपए का ईनाम सर्विलांस प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी शनिवार को सुबह टिकरा पांडु नदी पुल पर अपराधियों की तलाश में खड़े थे। इसी बीच बाइक में सवार 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश कुशवाहा (45) निवासी सेवाग्राम नई बस्ती गोविंद नगर वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भाग निकला। ये भी पढ़ेंः कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप...
बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक किसान ने कर्ज की चिंता में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनके उपर काफी कर्जा था इसलिए वह तनाव में थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में रहने वाले महेश शुक्ला (46) के पास तकरीबन ढाई बीघा जमीन थी। देहात कोतवाली के महोखर गांव का मामला  उस जमीन में वह खेती-किसानी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान के एक पुत्र राहुल शुक्ला और दो बेटियां सपना और संध्या हैं। मृतक के बड़े भाई रमेश उर्फ गणेश शुक्ला ने बताया है कि मृतक आर्थिक तौर पर परेशान थे। कर्ज की भरपाई की परेशानी और घरेलू समस्याओं के चलते उन्होंने आग लगाकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, कि...
सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पांच शिक्षक, एक बाबू भी शामिल हैं। हादसा डीसीएम और टेंपो की टक्कर से हुआ। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़े गए और उसपर सवार 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। औरैया के सहायल क्षेत्र में डीसीएम-टेंपो की आमने-सामने टक्कर  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालात को काबू में किया। यह हादसा टेंपो और डीसीएम की आमने-सामने हुई तेज टक्कर के चलते हुआ।बताया जाता है कि सहायल थाना क्षेत्र के गपचरियापुर गांव के समीप डीसीएम-टेंपो में  हुई आमने सामने तेज टक्कर में लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखचे उड़ गए और उसपर सवाल लोग ...
बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छह दिन पूर्व गांव में आमने-सामने बाइक भिड़ंत में घायल छात्र की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरागांव निवासी रामसागर (19) पुत्र अनंतराम बीती 29 जून को गांव में ही बाइक चला रहा था। तभी दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो जाने के कारण रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा के दफ्तरा गांव में हुआ था हादसा  कानपुर में उसका का उपचार चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के फुफेरे भाई सुनील ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभ...
9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन नौ दिन पूर्व आग से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। परिवारीजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, आग बुझाने में झुलसे पति का उपचार किया जा रहा है। 26 जून को जल गई थी खाना बनाते समय अतर्रा थाना क्षेत्र के टिर्रा पुरवा में रहने वाली रेखा (22) पत्नी सुरेश बीती 26 जून को घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी। आग बुझाने में पति भी झुलस गया था। परिवार के लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर कई दिनों तक दंपति का उपचार किया गया। आग बुझाने में झुलसे पति का हो रहा उपचार रेखा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में रेखा की मौत हो गई। मृतका के पारिवारि...
बांदा में जहां गूंजनी थीं दो-दो नौनिहालों की किलकारियां, वहां उठीं मां और मासूमों की अर्थियां..

बांदा में जहां गूंजनी थीं दो-दो नौनिहालों की किलकारियां, वहां उठीं मां और मासूमों की अर्थियां..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती युवती को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला महिला अस्पताल, फिर जानकीकंड और इसके बाद सतना के अस्पताल में उपचार कराया गया। पेट में एक बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण हालत गंभीर हो गई और जुड़वा बच्चों समेत मां की भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला अब विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद का बन गया है। बांदा से चित्रकूट-सतना, फिर भी नहीं बच सकी जान  कालिंजर थाने के रक्सी गांव के मजरा कहला निवासी प्रिया (22) पत्नी आदित्य पांडेय गर्भवती थी। उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे थे। दो दिन पूर्व प्रिया को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां उपचार कराया। वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस...