Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

इंकमटैक्स आफिसर पीडी साहू को रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार

इंकमटैक्स आफिसर पीडी साहू को रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीबीआई की टीम ने गुरूवार को इंकमटैक्स अधिकारी पीडी साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायत पर जांच को पहुंची टीम ने साहू को 20 हजार की घूस लेते हुए पकड़ा। बताते हैं पकड़ा गया अधिकारी 20 दिन बाद ही सेवानिवृत हो रहा था। सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।...
उन्नाव में युवती की नग्न लाश मिली, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

उन्नाव में युवती की नग्न लाश मिली, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में नहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है। महिला का शव नग्न हालत में था और उसके शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सफीपुर के पीखी गांव के पास अज्ञात शव नहर में झाड़ियों में फंसा हुआ था तभी एक व्यक्ति की नगर उसपर पड़ गई। लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। कहा कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या करके शव को नहर में बहा दिया है। लोगों का कहना है कि शव की हालत देखकर लग रहा था कि महिला की हत्या की गई है और हत्या से पहले उससे रेप भी किया गया है। ...
यूपी में तीन और पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

यूपी में तीन और पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने गुरूवार को तीन और पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू, इलाहाबाद से सीओ कुम्भ मेला (इलाहाबाद) बनाया गया है। गाजीपुर जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक को एटीसी (स्पाट) लखनऊ, के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मेरठ में पीटीएस में तैनात महिला पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानवती तिवारी को इलाहाबाद एलआईयू में तैनाती दी गई है। ...
अनोखी पहलः कानपुर को पालीथिन के अभिशाप से मुक्त कराएंगे नौनिहाल

अनोखी पहलः कानपुर को पालीथिन के अभिशाप से मुक्त कराएंगे नौनिहाल

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति नीति न्यूज, कानपुरः शहर को पॉलिथीन से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है. पॉलिथीन बेचने और प्रयोग करने वालों पर सख्ती के साथ ही उन्हें जागरुक भी किया जाएगा. बुधवार को डीएम विजय विश्वास पंत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए स्कूलों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए. स्कूलों को इसके दुष्प्रभाव को दर्शाते हुए प्रभात फेरी निकालने के निर्देश दिए गए हैं. अभियान चलाकर जागरूकता की अलख जगाएंगे   इतना ही नहीं विद्यालयों में जागरूकता हेतु फ्लैक्सी बोर्ड, हर क्लास में स्वच्छता दूत, स्कूल में पर्यावरण दीवार, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, माता-पिता के नाम प्रथम पत्र और होमवर्क कॉपी पर पॉलिथीन न प्रयोग करने की मोहर लगाई जाए. यह अभियान 11 से 30 जुलाई तक सभी स्कूलों में चलाया जाएगा. इसके साथ ही केस्को क...
अच्छी खबरः 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा, गरीबों को मिलेेंगे अपने घर

अच्छी खबरः 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा, गरीबों को मिलेेंगे अपने घर

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः आवास योजना के अंतर्गत शहर में बनने वाले पीएमएवाई फ्लैट्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से करेंगे. इसके लिए 29 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर केडीए ऑफिसर्स ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. शिलान्यास के लिए महावीर नगर एक्सटेंशन हाउसिंग स्कीम में बनने वाले इन फ्लैट्स का मॉडल भी रखा जाएगा. इसके लिए दिल्ली से कंसलटेंट बुलाए गए हैं. कुछ इस इस क्रम में बनेंगे फ्लैट्स  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केडीए 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा हो चुका है. इनमें महावीर नगर एक्सटेंशन में 5040 फ्लैट हैं. इसके अलावा जाह्नवी-भागीरथी व सकरापुर में 2208-2208 फ्लैट बनाए जाने है. रामगंगा इंक्लेव पनकी में 576 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. सकरापुर के अलावा अन्य सभी हाउसिंग स्कीम्स में जमीन की कोई बाधा नहीं रह गई है. इसमें जमीनों के म...
बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी

बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट की ओर से एक अच्छी खबर आ रही है। इंस्टीट्यूट में प्रेसमेड से बायो गैस व सीएनजी बनाने की तकनीकि विकिसत की है। इतना ही नहीं बुधवार को इंस्टीट्यूट में प्रेसमेड से बायो गैस तैयार करके इसके द्वारा चूल्हा जलाकर भी दिखा दिया गया। दूसरी ओर शुगर एक्सपर्ट ने पायलेट प्रोजेक्ट लगाकर 50 केजी प्रेसमड से 450 बायो सीएनजी बनाई है। इस बात की जानकारी एनएसआई डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने दी। श्री अग्रवाल ने बताया है कि इस टेक्नोलॉजी से ग्रामीण क्षेत्र में किसान अपने घरों में बायोगैस का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब एक केजी बायो सीएनजी बनाने में 18 से 20 रुपए खर्च होंगे। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट ने प्रेसमेड से बायो गैस व सीएनजी बनाने की तकनीक विकसित की  उन्होंने बताया है कि संस्थान की शिखा सिंह व प्रोफेसर सीमा परोहा ने मिलकर इस बायो गैस व सीएनजी के ...
संदेह के घेरे में हैलट को ऑक्सीजन सप्लाई देने वाली कंपनियां, प्रशासन कराएगा ऑडिट

संदेह के घेरे में हैलट को ऑक्सीजन सप्लाई देने वाली कंपनियां, प्रशासन कराएगा ऑडिट

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी एक खास और बड़ी खबर सामने आई है। पता चला हैं कि यहां ऑक्‍सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां अब संदेह के घेरे में हैं। ऐसे में अब तक इन्होंने जितनी ऑक्सीजन भी सप्लाई की है। हैलट प्रशासन उसका ऑडिट कराने की तैयारी में जुट गया है। बता दें कि हर साल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च करते हैं लेकिन अब आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां खपत से ज्यादा सप्लाई दिखा कर पैसा वसूल कर रही हैं। बिल बनाने में किया जाता गड़बड़झाला   बताते चलें कि हैलट व संबद्ध अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका पनकी ऑक्सीजन व मुरारी इंडस्ट्रीयल गैसेस के पास है। ऑक्सीजन प्लांटों में बड़े सिलेंडरों के साथ ही मरीजों के लिए छोटे सिलेंडरों की सप्लाई होती है। अभी हैलट व किसी भी संबद्ध अस्पताल में किस सिलेंड...
अब गैस सब्सिडी को भी ऑनलाइन चेक करने के होगी व्यवस्था

अब गैस सब्सिडी को भी ऑनलाइन चेक करने के होगी व्यवस्था

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  आप भी अगर हर महीने अपनी गैस की सब्‍सिडी को लेकर परेशान रहते हैं तो बता दें कि जल्‍द ही आपको बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. वह ये कि अब उनकी गैस की सब्सिडी भी ऑनलाइन चेक की जा सकेगी. गौरतलब है कि आए दिन गैस उपभोक्ता सब्सिडी न आने की शिकायत गैस एजेंसी पर कर रहे हैं. अभी गैस पर सब्सिडी आने की जानकारी सिर्फ मैसेज से मिलती है. कई बार उपभोक्ता के लिंक अकाउंट में सब्सिडी तो आ जाती है, लेकिन मैसेज न आने से उपभोक्ता को जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन अब घर बैठे यूआईडीएआई की वेबसाइट पर आसानी से पता चल जाएगा कि सब्सिडी आपके किस खाते में आई है. आधार नंबर की पड़ेगी जरूरत  ऑनलाइन सब्सिडी चेक करने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार सर्विसेज में आपको क्लिक करना होगा. इसमें अपना 12 डिजिट का आधार नंबर देना होगा. नंबर डालते ही सब्सिडी की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी. सब्सि...
राजधानी लखनऊ में दलित बालिका से गैंगरेप, मड़ियाव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया 

राजधानी लखनऊ में दलित बालिका से गैंगरेप, मड़ियाव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में दलित बालिका से दुष्कर्म और मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम एक युवक आईआईएस रोड निवासी दलित युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। इसके बाद उसने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। इतना ही नहीं उसका चेहरा बिगाड़ने के लिए ईंट-पत्थरों से चेहरे पर प्रहार किया। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए थे। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने पीड़िता ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। वहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। इसी बीच पुलिस का दावा है कि पीड़िता ने गांव के जिस युवक का...
वाराणसी पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन, आरती में हुईं शामिल

वाराणसी पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन, आरती में हुईं शामिल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, वाराणसीः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन आज वाराणसी पहुंची। यहां उन्होंने मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी के दर्शन किए। साथ ही स्वामी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। दर्शन के बाद अन्नू जी ने कहा कि मंदिर की बात करने वाले आज मंदिर तोड़ रहे हैं। यह बड़ी ही अजीब बात है। उन्होंने कहा कि  29 मंदिर काशी में सरकार तोड़ चुकी है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास होना चाहिए लेकिन आस्था को ठेस पहुंचाकर नहीं। पूर्व सांसद ने सुंदरकांड के पाठ के बाद 29 मंदिरों की प्रतीकात्मक आरती में भी भाग लिया।...