Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः एसटीएफ ने गोरखपुर से जुड़े एक बेहद चौंकाने वाले और शातिराना अंदाज में हुई मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है। इस कत्ल की साजिश रचकर उसे अंजाम देने वाला एक जाना-माना एमएमबीएस डाक्टर बताया जा रहा है। एसटीएफ का कहना है कि इस सफेदपोश आपराधिक दिमाग वाले डाक्टर ने इतनी सफाई से हत्या की वारदात को अंजाम दिया कि कहीं कोई नामों-निशान तक नहीं छोड़ा। सर्विलांस ट्रेंड इस हत्याभियुक्त डाक्टर ने हर कदम बड़ी फूंक-फूंककर रखा। लेकिन उसकी बदकिस्मती कहिए या एसटीएफ की सतर्कता, स्पेशल टास्क फोर्स ने न सिर्फ हत्याभियुक्त को धर दबोचा बल्कि पर्त-दर-पर्त बड़ी चालाकी से बुनी गई हत्या की इस वारदात का खुलासा भी कर डाला। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में एसडीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बेहद अहम भूमिका निभाई। उनकी सूझबूझ से ही पूरी टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया। गोरखपुर के बड़े डाक्टर की साजिश...
सुल्तानपुर में 50 लाख के लिए व्यवसाई के दो मासूम बच्चों का अपहरण, एक की बेरहमी से हत्या कर दूसरे को किया अधमरा

सुल्तानपुर में 50 लाख के लिए व्यवसाई के दो मासूम बच्चों का अपहरण, एक की बेरहमी से हत्या कर दूसरे को किया अधमरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सुल्तानपुरः गुरुवार को 50 लाख की फिरौती के लिए स्कूल से अपह्रत दो सगे मासूम भाइयों में एक की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। जबकि दूसरे की जान लेने का कोशिश की। लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाककर अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अब लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत से जूझ रहा है। सूत्रों की माने तो इस दौरान पुलिस की गोली से दो अपहरणकर्ता भी घायल हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के ठिकाने को घेरकर बच्चों को छुड़ाने की कोशिश की। बच्चे की हत्या से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस बाकी फरार अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। गुरुवार को अपहरण, देर रात कत्ल  बताया जाता है कि गुरुवार को सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार के रहने वाले राकेश अग्रहरि के पुत्र प्रियांशु और दिव...
निपटा लें जरूरी काम, पांच दिन के लिए बंद हो सकते हैं बैंक, कैश की होगी किल्लत

निपटा लें जरूरी काम, पांच दिन के लिए बंद हो सकते हैं बैंक, कैश की होगी किल्लत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा 26 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इसी दौरान इससे पहले एक और बैंक अफसरों की यूनियन ने 21 दिसंबर को हड़ताल की घोषणा कर दी है। बैंक अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हड़ताल-छुट्टियों के कारण बैंक सोमवार के अलावा शुक्रवार से बुधवार तक पूरी तरह बंद रहेंगे। हड़ताल और छुट्टियां वजह  बताया जा रहा है कि बैंक 22 दिसंबर को चौथे शनिवार की वजह से और 23 दिसंबर रविवार के चलते बंद रहेंगे। इसी तरह 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। ये भी पढ़ेंः बैंक मैनेजर ने ही ग्राहक के खाते से उड़ा दिए 32 लाख, इस अंदाज में हाईटेक लूट को दिया अंजाम.. इस दौरान ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) के सहायक महासचिव सजय दास ने कहा है कि 11वीं द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर...
विद्युत लाइन डाल रहे मजदूर की पोल से चिपककर दर्दनाक मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

विद्युत लाइन डाल रहे मजदूर की पोल से चिपककर दर्दनाक मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मैनपुरीः जिले के करहल क्षेत्र में विद्युत लाइन डालते समय एक मजदूर की पोल से चिपककर मौत हो गई। जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मजदूर विद्युत लाइन डालने का काम कर रहे थे और बिना शटडाउन लिए 33 हजार वाली लाइन के पोल पर काम करने के लिए चढ़ गए। तेज झटके के साथ चिपका  तेज झटके के बाद बिजली मजदूर पोल से चिपक गया। कुछ ही देर बाद उसकी मौते हो गई। उधर, घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जमा ग्रामीणों ने किसी तरह चार घायल मजदूरों को सैफई ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया। वहीं एक मजदूर पोल से चिपका रहा। ये भी पढ़ेंः भीषण हादसों से दहले उन्नाव में 4 की मौत, सफारी-ओमनी गाड़ियों की टक्कर और बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक उसके शव को बाद में बड़ी मशक्कत के बाद उपर से नीचे उतारा गया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम ओर एसडीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ अनिल कुमार दोहरे ने बता...
उन्नाव में देवर-भारी की बेरहमी से हत्या कर शवों को जंगल में फेंका, पुलिस को करीबी पर शक

उन्नाव में देवर-भारी की बेरहमी से हत्या कर शवों को जंगल में फेंका, पुलिस को करीबी पर शक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के उन्नाव थाना क्षेत्र में एक देवर-भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव जंगल में लावारिस हालत में पड़े मिले हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि अजगैन थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला व युवक के शव पड़े हुए हैं। शवों की हालत से लग रहा बेरहमी से हुए कत्ल  मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। शवों की हालत देखकर लग रहा था कि दोनों की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई है। हत्या का कारण भी आशनाई लग रहा था। ये दोनों शव अजगैन थाना क्षेत्र के  गांव छेड़ा मजरा जंसर के पास जंगल में फेंके गए थे। ये भी पढ़ेंः पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या पुलिस को छानबीन के बाद पता चला कि मरने वाली महिला और युवक आपस में देवर-भाभी थे। म...
भारत भ्रमण पर आए म्यांमार के पूर्व सैनिक की मौत, अब यहीं होगा अंतिम संस्कार

भारत भ्रमण पर आए म्यांमार के पूर्व सैनिक की मौत, अब यहीं होगा अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कुशीनगरः भारत के पड़ोसी मित्र देश म्यांमार से यहां घूमने आए एक वृद्ध पर्यटक की मौत हो गई। बताया जाता है कि म्यांमार देश के म्याऊंगम्या के यंगून के रहने वाले 74 साल के कु थाल बीमार थे। उनको इलाज के लिए कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 40 सदस्यी दल के साथ आए थे भारत भ्रमण पर  वहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताते हैं कि कु थाल म्यांमार  के 43 सदस्यीय दल के साथ भारत भ्रमण पर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार भारत में ही होगा। परिवार और साथ आए लोगों ने यह निर्णय लिया है। कु थाल म्यांमार सेना में पूर्व सैनिक थे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन मिलने पर बुंदेलियों ने जताई खुशी   ...
बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन मिलने पर बुंदेलियों ने जताई खुशी

बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन मिलने पर बुंदेलियों ने जताई खुशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के लोगों ने हरिद्वार के लिए नई ट्रेन मिल जाने के बाद खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि यहां से ट्रेनों की काफी कमी है। अब उनको हरिद्वार जाने में सोचना नहीं होगा। बल्कि बिना परेशानी कर्वी और बांदा से तीर्थ नगरी के लिए परिवार के साथ प्रोग्राम बना सकते हैं। बांदा की समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी ने इसपर खुशी जताई है। जबलपुर से चलकर हरिद्वार जाएगी ट्रेन  वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार व विनोद सिंह ने कहा कि रेलवे ने हरिद्वार के लिए नई ट्रेन की सौगात देकर बुंदेलखंड के लोगों को अच्छी सहूलियत दी है। कम समय में बिना दिक्कत के लोग अब हरिद्वार और मुराबाद जा सकते हैं। वहीं शहर के प्रमुख व्यवसाई अवधेश कपूर, सुनील कपूर, संजय गुप्ता, भुवनेंद्र रावत, प्रशांत शर्मा, रामेंद्र शर्मा,  ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे तथा समाजसेव...
बांदा में बालू माफिया के गुंडों का भरे चौराहे पर खूनी खेल, मामूली बात पर तमंचे-डंडे लेकर दो पर टूट पड़े

बांदा में बालू माफिया के गुंडों का भरे चौराहे पर खूनी खेल, मामूली बात पर तमंचे-डंडे लेकर दो पर टूट पड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बालू खदान चला रहे माफियाओं के गुंडे अब शहर में दहशत बरपाने लगे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक बालू माफिया की खदान पर पले हुए इन गुंडों ने आज शहर के अशोक लाट तिराहे पर खुलेआम गुंडागर्दी का नंगानाच किया। इतना ही नहीं एक व्यक्ति को इतना पीटा कि वो मरणासन्न हो गया और उसे कानपुर रेफर करना पड़ा। दूसरे घायल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विवाद का कारण गाजियाबाद के एक बालू माफिया के गुर्गों का बालू ले जाने वाली गाड़ी मालिक से पेमेंट को लेकर विवाद है। इससे पहले भी इसी खदान के माफिया के गुंडे कई लोगों से मारपीट कर चुके हैं। दूसरी ओर पुलिस और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में घटना की बैकग्राउंड में सब्जी खरीदने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामूली बात पर तमंचे-डंडे निकालकर फैलाई दहशत  कुछ लोगों की माने तो घटना की शुरुआत सब्जी खरीदने की बात को ले...
अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर कराई 20 हजार में पति की हत्या, अब बालों से होगा डीएनए टेस्ट

अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर कराई 20 हजार में पति की हत्या, अब बालों से होगा डीएनए टेस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अमरोहाः जिले में एक बेहद चौंकाने वाला हत्याकांड खुलकर सामने आया है। हत्याकांड की साजिश मरने वाले की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। बाद में इसी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सिर्फ 20 हजार रुपए में भाड़े के हत्यारों से अपने पति का कत्ल करा दिया। मृतक की मां के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए छानबीन शुरू की। इसके बाद खुलासा होता चला गया। मां ने लगाया आरोप तो पुलिस पूछतांछ में हुआ खुलासा  बताया जाता है कि जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी का रहने वाला कर्मवीर सिंह बीती 25 अक्टूबर को खेत से काम करते हुए गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। परिवार के लोग उसकी काफी तलाश कर रहे थे लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा था। ये भी पढ़ेंः सेक्स, धोखा और मर्डर की फिल्मी कहानी जैसा माडल एंजेल और मंजीत की साजिश वाला संगीता हत्या...
राहुल गांधी का बयान, हम मोदी को सोने नहीं देंगे, चैन नहीं लेने देंगे जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा

राहुल गांधी का बयान, हम मोदी को सोने नहीं देंगे, चैन नहीं लेने देंगे जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम (कांग्रेस) विपक्ष के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी जी पर ऐसा दबाव बनाएंगे कि उनको रात में सोने तक नहीं देंगे। चैन नहीं लेंगे देंगे जबतक कि मोदी जी किसानों का कर्जा माफ नहीं कर देते। राहुल ने कहा कि उन्होंने तीन स्टेट में किसानों का 10 दिन के भीतर कर्जा माफ करने का वादा किया था। कहा, जितना कर्ज अनिल अंबानी को दिया कई राज्यों के किसान हो जाते ऋणमुक्त  सरकार बनने के बाद 1 दिन के भीतर ही दो स्टेट में किसानों का कर्जा माफ कर दिया और एक राज्य का भी होने वाला है। कहा कि 10 प्रतिशत ज्यादा बेहतर काम करके दिखा दिया। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चंद 15 उद्योगपतियों का हजारों करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। उनमें से एक अनिल अंबानी हैं जिनका 46 हजार करोड़ का कर्जा मा...