Saturday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया ने दिया शांति पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया ने दिया शांति पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। बताया जाता है कि इस पुरस्कार की घोषणा बीते वर्ष अक्टूबर महीने में ही कर दी गई थी। यह घोषणा सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा की गई थी। बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार उनकी आर्थिक नीतियों और विकासोन्‍मुखी कार्यों के लिए दिया गया है। दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं पीएम  उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सभी भारतीयों का सम्मान कहा है। बताते चलें कि पीएम मोदी इस वक्त दो दिवसीय दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। ये भी पढ़ेंः दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर उनके साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन और ...
अनुप्रिया पटेल ने दिए भाजपा से किनारा करने के संकेत, कहा- अल्टीमेटम खत्म, अब स्वतंत्र..

अनुप्रिया पटेल ने दिए भाजपा से किनारा करने के संकेत, कहा- अल्टीमेटम खत्म, अब स्वतंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव सर पर आ चुके हैं और ऐसे में जहां बसपा और सपा ने गठबंधन करके भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं एनडीए के समर्थक दल भाजपा को आंख दिखाते नजर आ रहे हैं। अभी पार्टी ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी का मामला सुलटा पाई है कि अब अपना दल की मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी एनडीए से अलग होने के संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि अनुप्रिया किसी भी वक्त एनडीए से अलग होने का एलान कर सकती हैं। 20 फरवरी तक दिया था भाजपा को अल्टीमेटम  केंद्र में मंत्री एवं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों का ख्याल नहीं रखती है। यह भी कहा कि अपना दल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से बात करके बताया था कि उनकी, बीजेपी के साथ कुछ समस्याएं हैं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अपना दल ने भाजपा को 20 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया था। ये भी पढ़ेंः शहरों से पह...
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिएः कौन कहां से ठोकेगा ताल..

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिएः कौन कहां से ठोकेगा ताल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर सपा और बसपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। दोनों दलों ने गठबंधन करने के बाद यह साफ कर दिया है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। इस संबंध में गुरुवार को दोनों दलों ने अपनी-अपनी सीटों की सूची जारी कर दी है। बताते चलें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती ने यह सूची, गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान आने के 1 घंटे बाद जारी की है। मुजफ्फरनगर, मथुरा और बागपत सीटें छोड़ीं   बताया जा रहा है कि बसपा के खाते में जहां यूपी से लोकसभा की 38 सीटें आई हैं वहीं सपा के खाते में 37 सीटें हैं। खास बात यह है कि इस दौरान दोनों ही पार्टियों ने बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर की सीटों को छोड़ दिया है। ये भी पढ़ेंः मायावती-अखिलेश ने संयुक्त प्रेसवार्ता में किया गठबंधन का ऐलान, कहा मोदी और शाह की नींद उड़ेगी बताते चलें कि बांदा, फिरोजाब...
कांग्रेस बोली- जब देश चुन रहा था शहीदों के टुकड़े, प्रधानमंत्री मोदी एक फिल्म की शूटिंग में थे व्यस्त

कांग्रेस बोली- जब देश चुन रहा था शहीदों के टुकड़े, प्रधानमंत्री मोदी एक फिल्म की शूटिंग में थे व्यस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लगभग 7 दिन तक चुप रहने बाद आज कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए कहा कि जब 14 फरवरी को पुलवामा में हमारे 40 जवानों की शहादत हुई और पूरा देश उनकी शहादत मना रहा था तो उस वक्त देश के प्रधानमंत्री मोदी कार्बेट पार्क में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सवालिया लहजे में सुरजेवाला ने कहा कि क्या दुनिया में ऐसा कोई प्रधानमंत्री है? कांग्रेस ने 7 दिन बाद पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला   सुरजेवाला ने कहा कि पुलवामा में 3 बजकर 10 मिनट पर हमला हुआ था और प्रधानमंत्री मोदी शाम 6.10 बजे तक शूटिंग करने में व्यस्त थे। कहा कि देश हमारे शहीदों के टुकड़े चुन रहा था और मोदी अपने नाम के नारे लगवा रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ...
मस्जिद में गायत्रीमंत्र गाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सभी धर्मों के लोग हुए प्रार्थना सभा में इकट्ठा

मस्जिद में गायत्रीमंत्र गाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सभी धर्मों के लोग हुए प्रार्थना सभा में इकट्ठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में गुरुवार को एक मस्जिद में आयोजित शोकसभा में गायत्री मंत्र गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां सभी धर्मों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही वंदे मातरम और जयहिंद के नारे भी लगाए गए। प्रार्थना सभा का आयोजन  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन अंबर मस्जिद में सभी धर्मों के लोग एकट्ठा हुए। आपसी सौहार्द्र दिखाते हुए सभी ने मिलकर एक शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर हिन्दू-मुस्लिम और सिख-ईसाई के धर्म गुरुओं ने अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं हिंदू धर्म गुरुओं ने गायत्री मंत्र गाकर श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ेंः भगवान नीलकंठ की नगरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, कैंडल मार्च और 2 मिनट मौन...
दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच गए हैं। वहां एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे और उनको नया आयाम देंगे। इस दौरान हाल के घटनाक्रमों पर भी बातचीत होगी। गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत   बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बताते हैं कि सियोल के एक होटल मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। ये भी पढ़ेंः कानपुर को मिला पीएम नरेंद्र मोदी से 867 करोड़ का तोहफ़ा  पीएम मोदी ने भी उन लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां जाने से पहले दक्षिण कोरिया को ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल में दक...
दिल्ली में ट्रेन में कश्मीरी युवकों को भीड़ ने पीटा, वृंदा करात ने मदद कर कराई रिपोर्ट

दिल्ली में ट्रेन में कश्मीरी युवकों को भीड़ ने पीटा, वृंदा करात ने मदद कर कराई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों पर हमले जारी हैं। इस संबंध में एक ताजा मामला दिल्ली के पास सराय रोहिल्ला स्टेशन पर सामने आया है। यहां ट्रेन में सवार शाल बेचने वाले तीन कश्मीरी युवकों को अज्ञात लोगों ने पत्थरबाज कहकर उनकी पिटाई की। लोगों में भी उनके प्रति गुस्सा भर गया और भीड़ भी इन लोगों के साथ हो गई। बाद में जान बचाने के लिए ये युवक ट्रेन से रास्ते में रोहतक स्टेशन पर उतर गए।  ट्रेन में हुई घटना  बताते हैं कि इस मामले में पुलिस उपायुक्त (रेलवे) दिनेश गुप्ता का कहना है कि हरियाणा के सांपला जाने के लिए शाल बेचने वाले 2 कश्मीरी युवक एक लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। कुछ युवकों ने उनको गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया।  ये भी पढ़ेंः कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाका, डर से यात्रियों में मची भगदड़ इन युवकों ने कहा कि तुम लोग यहां रोजी-रोटी कमात...
पुलवामा अटैकः जयपुर जेल में पाकिस्तानी जासूस को कैदियों ने पीट-पीटकर मार डाला

पुलवामा अटैकः जयपुर जेल में पाकिस्तानी जासूस को कैदियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पुलवामा आतंकी हमले को लेकर देश के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। फिर चाहे वह जेल के भीतर ही क्यों हों। जयपुर से खबर आ रही है कि वहां की जेल में बंद एक पाकिस्तानी जासूस की वहां के कैदियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। कैदी का नाम शकीरुल्लाह बताया जा रहा है। बताते हैं कि उसे पीटने वाले तीन अन्य सजायाफ्ता कैदी हैं। उधर, प्रशासन ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जासूसी के आरोप में काट रहा था सजा  बताते हैं कि घटना की जानकारी होने पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। बताते हैं कि शकीरुल्लाह जेल में जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद सजा काट रहा था।बताते चलें कि बीती 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। ये भी पढ़ेंः कश्मीर के पुलवाम...
कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाका, डर से यात्रियों में मची भगदड़

कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाका, डर से यात्रियों में मची भगदड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस में बुधवार की शाम धमाका हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 7.10 बजे कालिंदी के जनरल कोच के टॉयलेट में तेज धमाका हुआ। हांलाकि यह धमाका कम तीव्रता का बताया जा रहा है लेकिन इतना कम भी नहीं था क्योंकि धमाके से ट्रेन के टायलेट की छत पूरी तरह से उड़ गई। इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। कानपुर के पास बर्राजपुर स्टेशन पर हुआ धमाका   इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट और एटीएस की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। बताते हैं कि धमाके के बाद वहां बुरी तरह से धुआं फेल गया था। दरअसल, यह धमाका उस वक्त हुआ जब कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर से चलने के बाद बर्राजपुर स्टेशन पर जाकर खड़ी हुई थी। इसी दौरान वहां ट्रेन के टायलेट में यह धमाका हुआ। बताते हैं कि पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक एक ...
सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से कहा पैसे लौटाओ, नहीं तो जेल..

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से कहा पैसे लौटाओ, नहीं तो जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी को सुप्रीमकोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। अनिल और एक अन्य खिलाफ बकाया भुगतान न करने पर टेलीकॉम उपकरण निर्माता एरिक्सन की तरफ से दायर 3 अवमानना याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को फैसला सुनाया। फैसले में देश की सर्वोच्च अदालत ने एरिक्सन कंपनी को 453 करोड़ लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि अगर 4 हफ्ते में यह रकम नहीं लौटाई तो अनिल अंबामी को 3 महीने की जेल होगी। कोर्ट ने दिया पैसा लौटाने के लिए 4 सप्ताह का समय   सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि अनिल अंबानी और 2 निदेशकों को चार हफ्ते में एरिक्सन इंडिया को 453 करोड़ का भुगतान करना ही होगा। अगर भुगतान नहीं करते हैं तो तीन माह जेल में रहेंगे। इतना ही नहीं कोर्ट ने अनिल पर 1 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से जुड़े आदेशों से छेड़छाड़ क...