सीएम योगी बोले, दो साल में यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्र्रेंस की। इस अवसर पर योगी सरकार ने दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए एक बार फिर सपा-बसपा पर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि दोनों सरकारों में घोटालों का लम्बा दौर चला है। वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि पुलिस ने मुठभेड़ में 73 अपराधियों को मार गिराया।
कहा, पहले बीमारू राज्य था यूपी
योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी, लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर बदली है। मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को सूबे की सत्ता संभाली थी। अपने दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10...









