Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ: यूपी के दो बड़े शहरों में दो होटलों पर पुलिस ने छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दोनों होटलों से दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे हुए। पुलिस ने दोनों ही जगहों से दिल्ली, नोएडा और वेस्ट बंगाल से बुलाई गईं लड़कियों के साथ युवकों को पकड़ा। एक मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ का है। वहीं दूसरा वाराणसी का है। मेरठ और वाराणसी में बड़े खुलासे जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के ड्रीम हॉलिडे होटल में पुलिस ने छापा मारा। वहां तुरंत ही हल्ला मच गया। हाई प्रोफाइल लड़कियां और लड़के भागने लगे। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा। कमरों की तलाशी में पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि पकड़ी गईं चारों लड़कियां दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को रकम देकर देह व्...
योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। देर शाम दोनों नेताओं की इस मुलाकात से दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज हो गई हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज माना जा रहा है कि यूपी में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ है। बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी कुछ दिन पहले यूपी आए थे। ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ कुल मिलाकर भाजपा चुनावी तैयारियां तेज हैं। सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात से संगठन में बदलाव के भी कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल, 2027 के चुनावों को लेकर बीजेपी पूरी तरह ...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू हो गया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंगलवार यानी आज से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आम लोगों के वाहन भी रफ्तार भर सकेंगे। 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी लखनऊ से कानपुर तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा कर लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में 4850 करोड़ की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में उद्घघाटन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हरदोई-लखनऊ 32 किमी के चौड़ीकरण के फायदे भी बताए। उद्घघाटन के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष ...
यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सिर्फ 12 घंटे के भीतर सरकार ने कुल 363 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के एसडीएम बदल दिए गए हैं। दूसरे जिलों में भेजे गए ज्यादातर अधिकारी ज्यादातर एसडीएम को दूसरे जिलों में भेजा गया है। कई पीसीएस अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों के अलावा दूसरे संस्थानोंकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, बांदा, गोरखपुर, वाराणसी, हरदोई, बुलंदशहर और अन्य जिलों में भी अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों की पूरी तबादला सूची नीचे पढ़ें:  ये भी पढ़ें: यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इ...
“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि वर्तमान स्वरूप में अयोध्या का राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर पूर्ण रूप से बन जाएगा तब सभी दर्शन को जाएंगे। साथ ही उन्होंने गौरक्षा की अपील भी लोगों से की। सभी से गौरक्षा की अपील बताते चलें कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यूपी के जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान रायबरेली में उन्होंने राम मंदिर के संबंध में अपने विचार रखे। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूरे प्रदेश में लोगों से अपील की है कि गाय की रक्षा करें। जोर देकर कहा कि गाय को माता मानने वालों का निश...
CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ गोरखपुर में किया। साथ ही पूरे प्रदेश में अभियान के तहत पौधरोपण को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी ने सेल्फी भी ली। सीएम योगी की सेल्फी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सुबह 8 बजे तक इतना रहा पौधरोपण बताते चलें कि पूरे प्रदेश में लगभग 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज शुरू हुआ इस अभियान के तहत पहले ही दिन सुबह 8 बजे तक राज्य के 11,206 विभिन्न स्थलों पर रिकॉर्ड 1 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। आगे भी पौधे रोपने का अभियान चलता रहेगा। बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कु...
कानपुर-लखनऊ हाइवे पर बड़ा हादसा, 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत

कानपुर-लखनऊ हाइवे पर बड़ा हादसा, 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार को कानपुर-लखनऊ हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत हो गई। बस के परिचालक की हालत गंभीर है। यह हादसा उन्नाव जिले में आज तड़के सुबह हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस ने पहले हाइवे पर आगे चल रहे डंपर को टक्कर मारी। बस से उतरकर डेंट देख रहे थे बस यात्री इसके बाद कुछ यात्री बस से उतरकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। तभी चालक ने बस को तीज से पीछे कर दिया। बताते हैं कि बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए चार लोगों को कुचल दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है। घायल बस का परिचालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बस्ती के मदनपुर के स्वामी प्रसाद (40) , अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र...
बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार रात इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। बताते चलें कि सभी जिलाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो रहा था। शनिवार को पूरा हो रहा सभी का कार्यकाल दरअसल, प्रदेश के सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का 5 वर्षीय कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा था। चुनावों को आगे टाल दिया गया है। ऐसे में नई व्यवस्था बनने तक जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला बताते चलें कि वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। निर्वाचित अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को आयोजित हुई थी। 11 जुलाई को सभी का कार्यकाल पूरा हो रहा था। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर...
लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद

लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: विजिलेंस ने आगरा के एआरटीओ रहे ललित कुमार के लखनऊ में अलीगंज स्थित घर पर छापा मारा है। विजिलेंस ने एआरटीओ ललित कुमार के घर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी बरामद की है। बताते हैं कि कई करोड़ की अचल संपत्तियां के दस्तावेज भी एआरटीओ के घर से मिले हैं। 7 और 8 जुलाई को लखनऊ में हुई छापेमारी बरामद हुए सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार एआरटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा था। 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ में अलीगंज स्थित सेवानिवृत एआरटीओ ललित कुमार के घर छापा मारा गया। ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार घर से अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई नगदी, जेवर और अन्य कीमती सामान बरामद किया। लखनऊ, नोएडा और रायबरेली...
यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार

यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने सुल्तानपुर में तैनात एसडीएम करम सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले वह संभल में तहसीलदार रहे थे। सस्पेंड करने के बाद मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबंध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, संभल की गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम पर यह कार्रवाई हुई है। संभल में रहते हुए जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप मामले में एसडीएम के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। बताते हैं कि करम सिंह को पदोन्नति के बाद सुल्तानपुर में तैनाती मिली थी। इससे पहले वह संभल की गुन्नौर तहसील में तैनात रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज वहीं उनके ऊपर सरकारी भूमि में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के बाद यह कद उठाया है। इसमें भूमि आवंटन में नियमों की अ...