Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

3 मई तक बढ़ा लाॅक डाउन, पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने के लिए 3 मई तक लाॅकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों को नमस्ते बोलकर अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई देशवासियों के त्याग के चलते मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया उन्होंने इस मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को नमन भी किया। कहा कि वे जानते हैं कि लाॅकडाउन से लोगों को खाने से लेकर आवागमन तक की दिक्कतें हुई हैं। कहा कि यही दिक्कतें कोरोना के खिलाफ जंग में हमारा आत्मबल बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के खिलाफ इसी एकजुटता और साहस से लड़ाई जारी रखनी है। कष्ट सहने के लिए जनता की सरा...
कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के हैलट अस्पताल के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कराए गए कोरोना संदिग्ध युवक की आज मंगलवार को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पता चला कि वह कोरोना पाजिटिव था। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई से आई उस युवक की कोरोना सैंपुल रिपोर्ट पाजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही वहां हड़कंप मच गया। बताते हैं कि यह युवक कर्नलगंज का रहने वाला था। उसका दो दिन पहले चुन्नीगंज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ था। वहां से शुक्रवार को उसे हैलट के कोविड-19 में भर्ती किया गया था। मौत के बाद आई कोरोना की जांच रिपोर्ट हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो आरके मौर्या का कहना है कि कर्नलगंज के युवक की रिपोर्ट आज सुबह ही पाॅजिटिव आई है। बताते हैं कि यह युवक तबलीगी जमात के सदस्यों से कर्नलगंज की मस्जिद में मिला था। बताते हैं कि हैलट की मेडिकल टीम की देखरेख में सोमवार रात को उसे कोर...
Corona Virus: सीएम योगी की दो टूक, ढिलाई पर नपेंगे डीएम-एसपी

Corona Virus: सीएम योगी की दो टूक, ढिलाई पर नपेंगे डीएम-एसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः इसमें कोई दो राय नहीं कि यूपी में तब्लीगी जमात के लोग कोरोना वायरस को रोकने के लिए युद्धस्तर प्रयासरत सरकार का सहयोग नहीं कर रहे हैं। कहीं न कहीं तब्लीगी जमात ने यूपी में कोरोना वायरस को फैलाने का काम किया। जमात में शामिल कुछ जाहिल जमातियों ने तो नर्सों तक से छेड़छाड़ और अभद्रता कर डाली। इतना ही नहीं डाक्टरों पर थूकने और उनके साथ अभद्रता भी की गई। अब यही जमाती छिप-छिपकर संकट को बढ़ा रहे हैं। कोरोना वायरस संकट-लाॅकडाउन की समीक्षा ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कोरोना के प्रकोप को टालने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं। समय रहते मुख्यमंत्री योगी के फैसलों के चलते ही आज यूपी में हालात काफी हद तक काबू में हैं। जानबूझकर कोरोना संक्रमण छिपाने वालों पर हो कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस...
कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना वायरस पर लगाम कसने की दिशा में कानपुर भी एक कदम आगे आ गया है। सोमवार को कानपुर में कोविड-19 की जांच लैब का उद्घाटन हुआ। यानी अब कानपुर में भी कोरोना की जांच शुरू हो गई है। अबतक इसकी जांच के लिए संदिग्ध संक्रमितों के सैंपुल को लखनऊ या दूसरी जगहों पर भेजना पड़ता था। इस लैब को जीसएसवीएम मेडिकल कॉलेज में खोला गया है। जानकारों की माने तो अब कानपुर में रोजाना 92 संक्रमित लोगों की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही कानपुर और आसपास के 14 जिलों के सैंपल की जांच अब इसी लैब से होगी। मंडलायुक्त-डीएम ने किया उद्घाटन इस लैब का उद्घघाटन सोमवार को मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े व जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने फीता काटते हुए किया। बताते हैं कि पहले दिन कुल 45 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई है। इस मौके पर मंडलायुक्त श्री बोबड़े ने कहा कि सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा नमूनों...
प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के चलते देशभर में लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में टीवी एक बहुत बड़ा जरिया है, जो लोगों का timepass बना हुआ है। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने पुराने सुपरहिट शोज को शुरू किया है। इन शोज में सबसे उफर नाम रामायण का है, जो अबतक का टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। हालांकि, दूरदर्शन ने अपने सभी शोज शुरू कर दिए हैं, लेकिन रामायण का क्रेज और लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। बड़ोदरा चुनाव के वक्त की फोटो ऐसे में इससे जुड़े कलाकारों की एक बार फिर से पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में रामायण के कलाकार छाए हुए हैं। इसी बीच रामायण में मात्र 15 साल की उम्र में 'सीता' का रोल करने वालीं दीपिका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दीपिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हुई दिखा...
यूपी की बड़ी खबरः कोरोना संदिग्ध क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

यूपी की बड़ी खबरः कोरोना संदिग्ध क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज रविवार देर शाम यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। एक कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति ने क्वारंटाइन सेंटर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस व्यक्ति को नोएडा के गलगोटिया इंजीनियंरिग कालेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में आज ही ले जाया गया था। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद गुलजार था जिसकी उम्र लगभग 32 साल थी। वह नोएडा के फेज-2 का रहने वाला था। घटना से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी भी ली। रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास की घटना  इसकी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। बताते हैं ...
पुलिस ने उठाई लाठी तो लापरवाह बोले, हे उपर वाले अब नहीं…

पुलिस ने उठाई लाठी तो लापरवाह बोले, हे उपर वाले अब नहीं…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना संकट से जूझ रहे कानपुर शहर में पुलिस अब ऐसे लोगों के साथ सख्ती के मूड में आ गई है जो अपनी लापरवाही से खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ सख्ती करते हुए उनको सार्वजनिक रूप से दंडित किया जा रहा है। उठक-बैठक लगवाकर सजा दी ऐसे लोगों से बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई जा रही है, ताकि वे कोरोना के प्रकोप की गंभीरता को समझें। कम से कम ऐसी हरकत न करें जो दूसरों की जान भी खतरे में डाल दे। लापरवाही का दिलाया एहसास साथ ही उनको इस बात का एहसास भी दिलाया जा रहा है कि वे कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।बताया जाता है कि सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडे ने रविवार को सीसामऊ और चमनगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया। ज्यादातर घूम रहे थे बिना मास्क इस दौरान ज्यादातर लोग उनको बिना माॅ...
कानपुरः जहरीली शराब से दो मरे, प्रधान समेत 6 गंभीर

कानपुरः जहरीली शराब से दो मरे, प्रधान समेत 6 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन के बीच कानपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत छह लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं उच्चाधिकारी भी हैलट अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सजेती थाना क्षेत्र के गांव मवई भच्चन की बताई जा रही है। सभी पांचों बीमार लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उच्चाधिकारी हैलट पहुंचे बताया जाता है कि गांव का रहने वाला ढिल्लर उर्फ अनूप सचान (30) ट्रक चालक है। उसने बीती रात गांव के अंकित सचान (32) समेत अन्य लोगों के साथ शराब पी थी। शराब पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां अनूप और अंकित की मौत हो गई। वहीं ग्राम प्रधान रणधीर सिंह (65), प्रिंस (18), विवेक (32), ल...
लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा

लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश और दुनिया में कोरोना का प्रकोप जारी है। इसी बीच एक अच्छी खबर भी लखनऊ से सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित ढाई साल की बच्चे ने कोरोना को हरा दिया। जी हां, इस बच्चे की मां भी कोरोना से ग्रसित थीं, बाद में बच्चे को भी भर्ती कराया गया था। अच्छी बात यह है कि बच्चा शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया है। बच्चे का इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू में चल रहा था। बच्चे की मां भी पहले कोरोना को मात दे चुकी हैं। केजीएमयू में चल रहा था इलाज अब उनके ढाई साल के बच्चे ने यह कमाल किया है। यह खबर निश्चित रूप से लोगों को राहत देने वाली है। उधर, कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या यूपी में बढ़कर 448 हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है कि शनिवार सुबह तक प्रदेश में कोरोना 15 और मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 8 तब्लीगी जमात...
अभी दो सप्ताह और बढ़ सकता है लॉक डाउन, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा

अभी दो सप्ताह और बढ़ सकता है लॉक डाउन, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में लागू लाॅकडाउन अभी दो सप्ताह और बढ़ सकता है। इसकी वजह है कि कोरोना वायरस पर अबतक अपेक्षित रूप से लगाम नहीं कसी जा सकी है। आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में देश के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में अपनी सहमति जाहिर की। बताते चलें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दूसरे चरम में जाने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा प्रयास करते हुए हर उपाय कर रहे हैं ताकि देश को किसी भी तरह कोरोना संकट के प्रकोप से बचाया जा सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विचार-विमर्श आज उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते हुए उनकी सलाह भी जानी। साथ ही सुझाव भी लिए। माना जा रहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने की दिशा में जल्द ही बड़ा फैसला हो सकता है। बता दें कि पंजाब और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों ने अ...