Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Update : UP में आज आधी रात से खत्म हो जाएगा सभी प्रधानों का कार्यकाल

Update : UP में आज आधी रात से खत्म हो जाएगा सभी प्रधानों का कार्यकाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने में कुछ ही समय बाकी है। प्रदेश के 58 हजार ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की आधी रात के बाद समाप्त हो जाएगा। उनकी प्रधानी खत्म हो जाएगी। इसके बाद प्रधान न तो कोई लेन-देन कर सकेंगे और न ही कोई नया काम शुरू करा सकेंगे। इस संबंध में पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि ई. ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों के डीएससी यानी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को शुक्रवार रात बजे अनरजिस्टर्ड कर दिया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चौपालें सजने लगी हैं। लोग अगला प्रधान कैसा होगा, इसे लेकर चर्चाएं करने लगे हैं। वीडीओ बनाए जाएंगे प्रशासक हालांकि, समय पर चुनाव नहीं हो सके हैं। इसलिए फिलहाल 25 दिसंबर के बाद वीडीओ यानि पंचायतों के सहायक विकास अधिकारियों को प्रश...
Atal Bihari Vajpai Jayanti: PM मोदी ने जारी की नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को धनराशि

Atal Bihari Vajpai Jayanti: PM मोदी ने जारी की नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को धनराशि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि से मिलने वाली वित्तीय लाभ की किस्त किसानों के खातों के लिए जारी कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बटन दबाया। इसके साथ ही 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचा दिए गए। प्रधानमंत्री ने किसानों को किया संबोधित प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के 6 राज्यों में किसानों के साथ संवाद भी किया। किसानों ने प्रधानमंत्री की बातों को बड़े ध्यान से सुना। यूपी में बुंदेलखंड समेत सभी जिलों में 2500 से ज्यादा जगहों पर किसानों के लिए प्रधानमंत्री को सुनने की व्यवस्था की गई थी। ये भी पढ़ें : CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में ...
UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : आज गुरुवार सुबह यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। घर से कोचिंग पढ़ने जा रहे करीब 1 दर्जन छात्रों को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में हुआ हादसा यह हादसा महोबा जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुंगिरा गांव में सुबह-सुबह हुआ। हादसे का शिकार हुए छात्र इंटर और हाई स्कूल के बताए जा रहे हैं। हादसे से छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजन और गांव के लोग मौके पर जुट गए। सभी दोषि चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा और स्थिति को संभाला। चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्...
Uttarakhand PCS-J : कानपुर की हर्षिता ने 4 रैंक पाकर बढ़ाया शहर का मान

Uttarakhand PCS-J : कानपुर की हर्षिता ने 4 रैंक पाकर बढ़ाया शहर का मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सिविल लायंस में रहने वाली हर्षिता शर्मा ने अपनी मेहनत से उत्तराखंड PCS-J की परीक्षा में 4 रैंक हासिल की है। ऐसा करके उन्होंने पूरे कानपुर शहर का नाम रोशन किया है। कानपुर की इस बेटी ने अपने पिता नवल किशोर शर्मा के उस सपने को भी पूरा किया है, जो वह बेटी के लिए देखते रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी की इस सफलता पर पूरे परिवार को बधाईयां मिल रही हैं। पिता का सपना था, बेटी बने जज दरअसल, उनके पिता कोरियर के व्यवसाय से जुड़े हैं, लेकिन उनका सपना था कि उनकी बेटी जज बने। वह सिविल लायंस में पिता और मां सुलोचना देवी व दो बड़े भाइयों के साथ रहती हैं। उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ देहरादून से बीबीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। फिर दूसरी ही कोशिश में पीसीएस जे में सफलता हासिल कर ली। ये भी पढ़ें : IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किय...
Breaking News : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर कार में लगी आग, सभी 5 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर कार में लगी आग, सभी 5 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज मंगलवार तड़के सुबह यूपी के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। नोएडा की ओर जा रही एक कार 160 किमी के पास कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। बताते हैं कि कार सवार सभी 5 लोग जिंदा जल गए। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग बुझाई। तब पांचों शवों को बाहर निकाला जा सका। कार का नंबर लखनऊ का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मामले में डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। स्विफ्ट डिजायर कार की कंटेनर से टक्कर बताते हैं कि यह दुर्घटना आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई। एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर- UP-32 KV 6788 आगरा से लखनऊ की दिशा में जा रही थी। पुलिस का कहना है कि किमी 160 पर खंदौली ...
सीतापुर जेल से आजम खां की पत्नी विधायक डा. तजीन फातिमा रिहा

सीतापुर जेल से आजम खां की पत्नी विधायक डा. तजीन फातिमा रिहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : आज सोमवार को यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की विधायक पत्नी तजीन फातिमा जेल से रिहा हो गईं। पिछले 298 दिनों से वह अपने बेटे और पति के साथ जेल में बंद थीं। हालांकि, अभी उनके पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर की जेल में ही समय वक्त गुजारना होगा। आज शाम को करीब 7.25 बजे सीतापुर जेल प्रशासन ने काफी सुरक्षा के बीच डा. तजीन फातिमा को रिहा किया। 298 दिन से जेल में पति व बेटे संग थी बंद 70 वर्षीय महिला विधायक की रिहाई की सूचना पर उनको लेने उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़ा बेटा अदीब आजम, बहू सिदरा सीतापुर पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। उधर, जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने कहा कि अदालत से जमानत के आदेश मिलने के बाद डा. तजीन को रिहा किया गया है। बताते चलें कि विधायक डा. तजीन अपने पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ बीती 2...
लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

लखनऊ के मोहनलाल गंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार देर शाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रधानपति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया, जबक सुजीत अपनी गाड़ी से ईंट भट्टे को जा रहे थे। बताते हैं कि वह रोज अपने ईंट भट्टे को नियमित रूप से जाते थे। पहले से घात लगाए बदमाशों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सुजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने पर वह जमीन पर गिर पड़े।  गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कंप  गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हत्या करने के बाद बदमाश वापस सुजीत के पास पहुंचे और देखा कि कहीं वह जीवित तो नहीं बच गए हैं। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में पथराव भी किया। एक बदमाश का असलहा भी वहीं गिर गया।  ये भी पढ़ें : UP :...
राजधानी लखनऊ के होटल में लड़कियों से जबरन करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के होटल में लड़कियों से जबरन करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शहर के विभूति खंड में स्थित होटल पर पुलिस ने रविवार रात पुलिस ने छापा मारा। देर रात सामने आए इस मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस रेड मारी। वहां से अलग-अलग कमरों से चार लड़कियों को बरामद किया। बताते हैं कि इन लड़कियों से जबरन गंदा काम कराया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई लोगों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ होटल रुद्रा इन पर छापा मारा। पूनम नाम की महिला कराती थी गंदा काम, पुलिस को तलाश वहां पुलिस को रेड के दौरान अलग-अलग कमरों से 4 युवतियां मिलीं। एसीपी ने बताया है कि इन युवतियों से होटल प्रबंधन के लोग जबरन गंदा काम करा रहे थे। पुलिस ने युवतियों को मुक्त करा लिया है। वहीं होटल के मैनेजर विवेक पांडे को मौके से गिरफ्तार कर लिया ...
कानपुर : दंपती को स्विमिंग पूल वाली फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा

कानपुर : दंपती को स्विमिंग पूल वाली फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में रिसर्च एसोसिएट के तौर पर कार्यरत एक व्यक्ति के साथ एक अजीबो-गरीब मामला हुआ है। उनके साथ उन्हीं की पत्नी की स्विमिंग पूल वाली फोटो दिखाकर एक व्यक्ति ने वायरल करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी है। पीड़ित की ओर से अज्ञात मोबाइल फोन नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि पीड़ित व्यक्ति बीते साल जनवरी में अपनी पत्नी के साथ बैंकाक घूमने के लिए पहुंचे थे। वहां उन लोगों ने होटल व स्वीमिंग पूल समय गुजारा और कुछ फोटोज भी क्लिक कीं। अंजान व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस उनका कहना है कि ये फोटो उन लोगों द्वारा किसी के साथ शेयर नहीं की गईं। इसके बाद बीती 17 नवंबर को एक अंजान नंबर से उनके पास किसी व्यक्ति की फोन काल आती है। काल करने वाला व्यक्ति उनकी फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। पत्नी के ...
UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के जालौन में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी भगवान सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2004 में जालौन की कोंच कोतवाली में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 नवंबर 2019 को अदालत ने इस मामले में सीओ भगवान सिंह को दोषी पाया था। साथ ही उनको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। साथ ही आभार भी जताया है। यह था पूरा मामला दरअसल, वर्ष 2004 में उप निरीक्षक के रूप में तैनात भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। घटना 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में हुई थी। वहां पुलिस फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, महेंद्र और दयाशंकर झा मारे गए थे। वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। उस वक्त भगवान सिंह कोंच कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘म...