Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर रोडवेज बस अड्डे पर धू-धूकर जली खड़ी बस, दो घंटे में काबू

सीतापुर रोडवेज बस अड्डे पर धू-धूकर जली खड़ी बस, दो घंटे में काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : बीती देर रात सीतापुर के रोडवेज बस अड्डे परिसर में खड़ी एक रोडवेज बस में आग लग गई। बस धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस कर्मियों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के वक्त खाली थी बस अच्छी बात यह है कि बस उस वक्त खाली थी। उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। एआरएम विमल राजन और कोतवाली प्रभारी तेज प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एआरएम विमल राजन ने बताया है कि जिस बस में आग लगी है वह सीतापुर-लखीमपुर और गोला रोड चला करती थी। बस 2012 माडल की थी। ये भी पढ़ें : सीतापुर में क्लास रूम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार  ...
kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : कानपुर के बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। दरअसल, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे के खिलाफ फर्जी सिम लेने का मामला दर्ज हुआ था। बताते हैं कि कोर्ट ने इस मामले में शर्त दी है कि ऋचा को पूछताछ के लिए जब पुलिस बुलाएगी, उपस्थित होना होगा। साथ ही वह देश छोड़कर नहीं जाएंगी। अगर उनके पास पासपोर्ट है तो उसे एसएसपी के पास जमा कराएंगी। ये भी पढ़ें : Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा   ...
Breaking News Kanpur : घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग..

Breaking News Kanpur : घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार सुबह कानपुर के गोविंदनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक घर में खाना बनते समय रसोई गैस के सिलेंडर ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि गृहस्वामी ने आसपास के लोगों की मदद से जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग के लोगों को दी गई। यह पूरा घटनाक्रम गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी-ए ब्लाक का है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत ...
Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत

Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज शनिवार को एक ह्रदयविदारक घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को घर छोड़कर बाजार गई थीं। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके गई थीं। बताते हैं कि इसी दौरान घर में आग लग गई। दोनों मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शार्ट सर्किट के कारण लगी आग बताया जाता है कि दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगने पर लोगों का ध्यान गया। तबतक घर में मौजूद दो मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मरने वाले बच्चों में श्रीआंसर (5) और आयुष (7) शामिल हैं। बच्चों का पिता हवाई चप्पल बनाता है। बताते हैं कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के वक्त बच्चों की मां बाहर से कमरा बंद ...
Big News Hathras Case : पीड़ित युवती से हुआ था गैंगरेप, चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Big News Hathras Case : पीड़ित युवती से हुआ था गैंगरेप, चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में बहुचर्चित हाथरस केस को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में पीड़ित युवती से गैंगरेप की बात सही साबित हुई है। चारों युवकों ने पीड़ित युवती से गैंगरेप किया था। मामले की जांच कर ही सीबीआई ने आज शुक्रवार को मामले में हाथरस की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताते हैं कि यह चार्जशीट विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम में सीबीआई की जांच अधिकारी सीमा पाहूजा की ओर से दाखिल की गई है। बताते हैं कि 2 हजार से अधिक पेज वाली इस चार्जशीट को दाखिल करने में करीब 3 घंटे लग गए। अब इस केस की अगली सुनवाई 4 जनवरी 2021 को होगी। यह था पूरा घटनाक्रम बताते चलें कि हाथरस के बूलगढ़ी गांव के बाहर 14 सितंबर की सुबह खेत में एक युवती मां व भाई के साथ चारा काटने गई थी। वहां युवती पर हमला हो गया था। युवती के गले प...
शादी में पहुंची मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, 3 के खिलाफ FIR

शादी में पहुंची मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, 3 के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : शादी समारोह में शामिल होने पहुंची एक मामी से उसके भांजे ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के शोर मचाने पर पहले तो डीजे की आवाज में किसी ने सुना नहीं, लेकिन बाद में आरोपी के दो दोस्त पहुंचे। आरोप है कि उन दोनों ने भी महिला के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिसंबर की रात वैवाहिक समारोह था। वहां एक महिला रिश्तेदारी में शादी समारोह में आई थी। कन्नौज में हुई घटना बताते हैं कि रिश्ते के भांजे जीतू वर्मा निवासी मकरंदनगर की मामी पर नियत खराब हो गई। वह मामी को समारोह के पंडाल से चुपचाप उठाकर पीछे की तरफ खेतों में ले गया। तेज डीजे के शोर में किसी ने महिला की चीख-पुकार नहीं सनी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला के शोर मचाने पर आरोपी जीतू ...
बांदा पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन, जिले को मिलेंगी ये दो बड़ी सौगात..

बांदा पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन, जिले को मिलेंगी ये दो बड़ी सौगात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा के सिमौनीधाम में बायो सेफ्टी लैब (बीएसएल)-4 और राष्ट्रीय संक्रामक संस्थान जल्द बनेगा। आज गुरुवार को सिमौनीधाम मेले के आखिरी दिन यहां पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी देते हुए उक्त जमीन का भी निरीक्षण किया। इस विषय में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया है कि प्रदेश में यह पहला बीएसएल-4 और राष्ट्रीय संक्रामक संस्थान बनने जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जमीन का निरीक्षण खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा किया गया। जमीन का निरीक्षण कर केंद्रीय मंत्री ने की बैठक जमीन का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने इस संबंध में जिले के उच्चाधिकारियों से भी चर्चा की। बबेरू तहसील के गांव सिमौनी में स्थित आश्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। वहां बाबा का आशीर्वाद...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि मौजूदा दौर में डिजिटल मीडिया को नकारा नहीं जा सकता है। यह सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बन गया है। बांदा स्थित कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बांदा में बुधवार को डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल मीडिया में समरनीति न्यूज ने स्थान मजबूती के साथ बना लिया है। यह खबरों के सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 'समरनीति न्यूज' आम लोगों के बीच जिस तरह से विश्वनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए पहचान बनाता हुआ आगे बढ़ रहा है, उसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। अन्य गणमान्य लोग भी रहे मौजूद इस मौके पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेद...
बांदा के सिमौनी पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी

बांदा के सिमौनी पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : सिमौनी के मौनी बाबा धाम पर आयोजित मेला-प्रदर्शनी में दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने स्वामी अवधूत महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रहे मनोज तिवारी का लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता तिवारी ने बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आस्था के चलते वह बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। ये भी पढ़ें : BirthDay Special : 22 की हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे, देखें गैलमरस फोटोज...
UP : दो IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

UP : दो IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में आज मंगलवार को सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस व 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। तबादलों की इस सूची में कानपुर यूपीसीडा के सीईओ तथा फीरोजाबाद के सीडीओ और मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। बताते हैं कि सीडीओ फीरोजाबाद आईएएस नेहा जैन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा (कानपुर नगर) बनाया गया है। IAS चर्चित गौड़ बने फीरोजाबाद के CDO वहीं प्रतीक्षा सूची में चल रहे आईएएस चर्चित गौड़ को फीरोजाबाद का सीडीओ बनाया गया है। इसी क्रम में रामपुर के डिप्टी कलक्टर अभय कुमार पांडे को अंबेडकर भेज दिया गया है। संतकबीर में तैनात रहे एसडीएम गुलशन को फीरोजाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। एसडीएम मथुरा रहे जवाहरलाल श्रीवास्तव को मथुरा में ही नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। प्रयागराज में तैनात एसडीएम संदीप कुमार वर्मा को मथुरा स्थानांतरित कर दिय...