Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

महिला सिपाही को गोली मारने वाले कांस्टेबल पर हत्या का मुकदमा, होगा बर्खास्त

Constable who shot female soldier will be sacked, case filed

समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में महिला सिपाही को गोली मारने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसे बर्खास्त भी किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर जांच शुरू करा दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर निलंबित

बताते चलें कि जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक महिला सिपाही मेघा चौधरी को जिले में तैनात सिपाही मनोज ने गोली मार दी थी। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया था। घटना से महकमे में खलबली मच गई थी। महिला सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं सिपाही का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि एसपी सुनीति ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। अब उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सिपाही और महिला सिपाही 2018 बैच के थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें : UP : महिला कांस्टेबल को गोली मारकर कांस्टेबल ने खुद को भी उड़ाया, प्रेमप्रसंग की चर्चा