Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला

Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक नेत्र सर्जन द्वारा कानपुर मेडिकल कालेज की जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला गरम है। पीड़िता के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज हुए हैं। वहीं गंदी नजरों वाला आरोपी नेत्र सर्जन फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। दरअसल, मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग में तृतीय वर्ष की छात्रा ने सीनियर नेत्र सर्जन पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला डाॅक्टर ने कहा था कि डिस्ट्रिक्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत अक्टूबर 2023 में 3 महीने उर्सला अस्पताल में उन्होंने ड्यूटी की थी। 1 साल से तनाव में थीं महिला डाॅक्टर वहां नेत्र रोग विभाग में तैनात आवास विकास कल्याणपुर के नेत्र सर्जन डा. केएन कटियार उनसे छेड़छाड़ करते थे। फिर ड्यूटी पूरी होने के बाद भी फोन व व्हाट्सअप पर मैसेज करके परेशान करने लगे। ये भी पढ़ें : डाॅक्टर ने नर्स से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में घसीटा और फि...
यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ की खैर सीट से पूर्व विधायक प्रत्याशी डा. चारू केन ने बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। इससे बसपा को तो बड़ा झटका लगा ही है, साथ ही भाजपा के समीकरण भी अब बिगड़ गए हैं। जाट बाहुल्य इस सीट पर चारू के कांग्रेस ज्वाइन करने से आने वाले चुनावों पर सीधा असर पड़ेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर थीं चारू केन दरअसल, 10 सीटों के इन उप चुनावों को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों के सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा इन चुनावों में बड़ी जीत हांसिल कर 2027 के लिए बड़ा संदेश देना चाहती है। वहीं विपक्षी दल भी काफी मजबूत स्थिति में हैं। समर्थकों संग कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय पर ज्वाइन की पार्टी ऐसे में खैर विधानसभा पर...
अमेठी हत्या कांड : हत्यारोपी चंदन वर्मा को लगी पुलिस की गोली, शिक्षक परिवार की हत्या का मामला

अमेठी हत्या कांड : हत्यारोपी चंदन वर्मा को लगी पुलिस की गोली, शिक्षक परिवार की हत्या का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कंपोजिट स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार देर रात पुलिस/एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से उसे पकड़ा गया। यह जानकारी देर रात पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रेसवार्ता में दी। दरोगा की रिवाल्वर छीन चलाई गोलियां प्रेसवार्ता के बाद पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक बरामद करने के लिए हत्यारोपी को लेकर निकली। बताते हैं कि रास्ते में मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे विंध्य नहर पट्टी के पास अचानक हत्यारोपी ने साथ चल रहे दरोगा मदन कुमार की रिवाल्वर छीन ली। संबंधित खबर पढ़ें : अमेठी हत्याकांड : ‘आज मरेंगे पांच लोग..’ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल..गिरफ्तार वह पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली हत्यारोपी के पैर में लगी। उस...
अमेठी हत्याकांड : ‘आज मरेंगे पांच लोग..’ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल..गिरफ्तार

अमेठी हत्याकांड : ‘आज मरेंगे पांच लोग..’ आरोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस वायरल..गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमेठी के शिवरतनगंज में एक शिक्षक और उनकी पत्नी व दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या की वारदात में नई बात सामने आई है। अमेठी शिक्षक परिवार हत्या कांड के हत्यारोपी चंदन वर्मा का व्हाट्सअप स्टेटस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। चंदन की गिरफ्तारी पर पुलिस रफ्तार तेज दरअसल, पुलिस इस हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में लगी है। आरोपी चंदन ने कथित वाट्सएप स्टेटस में उसने पांच लोगों की हत्या की बात कही है। इसलिए फिलहाल माना तो यही जा रहा है कि चंदन वर्मा शायद शिक्षक परिवार को खत्म करने के बाद खुद को भी मारना चाहता था। उसने अपने स्टेटस पर लिखा है कि 'पांच लोग जल्दी ही मरने जा रहे हैं। मैं जल्द ही सबको दिखाऊंगा।' रायबरेली-अमेठी पुलिस टीमें लगीं पीछे उधर, इस बदमाश चंदन की तल...
UP : युवती का जबरन मतांतरण कराकर दुष्कर्म, आरोपी ने जुर्म कबूला, पहुंचा जेल

UP : युवती का जबरन मतांतरण कराकर दुष्कर्म, आरोपी ने जुर्म कबूला, पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुशीनगर के एक गांव से 7 दिन पहले समुदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर एक युवती को भगा ले गया था। इस मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती को बरामद कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने बताया है कि वह प्रेम जाल में फंसाकर युवती को साथ ले गया था। फिर उसने युवती का जबरन मतांतरण कराया। 7 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा है। यह है पूरा मामला एसपी संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि युवती की मां ने विशुनपुरा थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था। कहा था कि नगर पंचायत दुदही के वार्ड-3 का निवासी नौसाद उर्फ नेसार 26 सितंबर को उसकी 19 साल की बेटी को भगा ले गया था। ये भी पढ़ें : मुंबई में पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, निकली बांग्लादेशी-असली नाम बन्ना शेख..  ...
यूपी में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत और 3 रेफर

यूपी में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत और 3 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीती देर रात भीषण हादसा हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा मिर्जापुर जिले में कछवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास हुआ। अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार भदोही के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव से मजदूरी करके 12 मजदूर ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। सभी वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अपने गांव बीरबलपुर जा रहे थे। पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का ठेकेदार भी जा रहा था। ये भी पढ़ें : हाथरस कांड : भोले बाबा को क्लीन चिट! 121 लोगों की मौत का मामला-मायावती का हमला बताते हैं कि पीछे एस आए एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदते हुए ट्रैक्टर को तेज टक्कर मारी। टक्कर इतन...
अमेठी में बड़ी वारदात, शिक्षक-पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या

अमेठी में बड़ी वारदात, शिक्षक-पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अमेठी में बदमाशों ने गुरुवार देर शाम एक बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। एक शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे वारदात को देकर फरार हो गए। इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने वारदात पर सरकार को घेरा है। बदमाश पलभर में पूरा का पूरा परिवार खत्म कर गए। घर में घुसकर बरसाईं गोलियां जानकारी के अनुसार अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में यह वारदात हुई। बताते हैं कि रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर के रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार (35) पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी पूनम (30), बेटी सृष्टि (6), बेटी लाडो (2) के साथ अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। ...
हाथरस कांड : भोले बाबा को क्लीन चिट! 121 लोगों की मौत का मामला-मायावती का हमला

हाथरस कांड : भोले बाबा को क्लीन चिट! 121 लोगों की मौत का मामला-मायावती का हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस के सिकन्दराराऊ में सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत का मामला फिर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि पुलिस की 3200 पन्नों की चार्जशीट में भोले बाबा का नाम तक नहीं है। पुलिस ने बाबा को क्लीन चिट दे दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्य सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस ने भी सरकार पर तंज कसा है। मायावती ने कहा, जनविरोधी राजनीति का परिणाम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण की वजह से हाथरस कांड की चार्जशीट प्रभावित हुई है। इस चार्जशीट में सूरज पाल सिंह उर्फ भोले बाबा का नाम तक नहीं है। ये भी पढ़ें : UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से 100 से ज्यादा की मौत, CMYogi ने लिया संज्ञान, DGP रवाना यहां बताते चलें कि बसपा ने ही सबसे पहले हाथरस कांड के बाद भोले बाबा पर कार्रवाई क...
Lucknow : PWD के दो एई सस्पेंड, सड़कों के गड्ढे न भरने पर कार्रवाई

Lucknow : PWD के दो एई सस्पेंड, सड़कों के गड्ढे न भरने पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश सरकार ने सड़कों के गड्ढे न भरने पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शासन ने मैनपुरी के दो सहायक अभियंताओं (एई) विनोद कुमार और शिवओम को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया है। दोनों एई वहां के निर्माण खंड-3 में तैनात हैं। इसी तरह बलिया में स्वीकृत लंबाई से कम काम होने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान करने पर एई बाबर अली और अवर अभियंता (जेई) राहुल सिंह को सस्पेंड कियागया है। ये भी पढ़ें : महोबा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बचाने में बेटी भी झुलसी ये भी पढ़ें : मुंबई में पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, निकली बांग्लादेशी-असली नाम बन्ना शेख..   ...
पितृ अमावस्या : आज विदा हो जाएंगे पुरखे, नवरात्र कल से..

पितृ अमावस्या : आज विदा हो जाएंगे पुरखे, नवरात्र कल से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज बुधवार को पितृ अमावस्या है। इसके साथ ही पुरखे आज विदा हो जाएंगे। 15 दिन तक पितरों की आव भगत और तर्पण के साथ आज उनकी विदाई का दिन आ गया है। सर्व पितृ विसर्जन के साथ ही पितरों को समर्पित यह पखवारा आज समाप्त हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार अमावस्या तिथि पर अतिदुर्लभ संयोग बना है। कई दशकों बाद बन रहा ऐसा शुभ योग बताते हैं कि ऐसा शुभ योग कई दशकों बाद बन रहा है। इस दिन इस दिन जल तर्पण से पितृ तृप्त हों जाएंगे। साथ ही उनके आशीर्वाद से सफलता और समृद्धि के द्वार भी खुल जाएंगे। यह सुयोग सौ बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाला भी बताया जा रहा है। गुरुवार 3 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 7 और 8 अक्तूबर को गज केसरी योग बन रहा है। महाअष्टमी और महानवमी का व्रत 11 अक्तूबर को रहेगा। ये भी पढ़ें : पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा प...