Monday, February 16सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर में हाईवे पर ITBP की बस में ट्राले ने मारी टक्कर, 4 घंटे रहा जाम

कानपुर में हाईवे पर ITBP की बस में ट्राले ने मारी टक्कर, 4 घंटे रहा जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कानपुर में गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर आईटीबीपी की बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताते हैं कि बस में उस वक्त 50 जवान सवार थे। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर से जाम लग गया। 4 घंटे तक 5 किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने क्रेन से ट्राला को हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन चालू हो सका। गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर हादसा बताया जाता है कि महराजपुर से आइटीबीपी के 50 जवान आज सुबह करीब 7 बजे औरैया फायरिंग रेंज जाने के लिए निकले थे। बस गुजैनी केंद्रांचल कालोनी में बने आईटीबीपी आवास के पास रुकी थी। ये भी पढ़ें : Big Action : कैराना के सपा विधायक नाहिद और पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर गैंगस्टर इसी बीच नौबस्ता की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्र...
Unnao case : कमिश्नर और आईजी की मौजूदगी में बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार

Unnao case : कमिश्नर और आईजी की मौजूदगी में बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : आज शुक्रवार को उन्नाव केस में कमिश्नर और आईजी मृतक बुआ-भतीजी के गांव पहुंचे। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार न हो पाने के कारण आज उसकी तैयारियां कराईं। सुबह पौने 10 बजे करीब दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया। बताते हैं कि दोनों अधिकारी मृतक किशोरियों के परिवार के लोगों से मिले। उनको समझाया और उनके राजी होने के बाद ही शवों का अंतिम संस्कार हुआ। यह था पूरा मामला बताते हैं कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में वुधवार को एक ही परिवार की तीन किशोरियां खेत में अचेत मिली थीं। इनमें से दो की मौत हो गई थी। वहीं एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना के बाद राजनीतिक भी तेज हो गई थी। उधर, शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव ले जाया गया। विपक्षी दलों के नेताओं के विरोध इसे सुबह तक के लिए रोक दिया गया था। आज सुबह कमिश्नर रंजन कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह, एसपी आनंद कुलकर्णी ...
उन्नाव : बुआ-भतीजी के शवों के पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मुकदमा, सियासत तेज

उन्नाव : बुआ-भतीजी के शवों के पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मुकदमा, सियासत तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले के असोहा थाना क्षेत्र में आज दिनभर बुआ-भतीजी की मौत के मामले को लेकर गहमागहमी बनी रही। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं विपक्षी दलों ने भी मामले में सरकार को घेरने की कोशिश की। उधर, घायल एक भतीजी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस-खुफिया की कई टीमें खुलासे के लिए जुटीं बताते चलें कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में बुधवार को बुआ और दो भतीती गंभीर हालत में खेत पर पड़ी मिली थीं। बाद में बुआ और एक भतीजी की मौत हो गई थी।  वहीं एक भतीजी की इलाज के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाली बुआ-भतीजी दलित थीं। मामले में तनाव को देखते हुए बुधवार रात से ही असोहा को पु...
UP : उन्नाव में खेत गईं तीन बहनों में दो के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर

UP : उन्नाव में खेत गईं तीन बहनों में दो के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वहां खेत से चारा लेने गईं तीन बहनों में दो मृत हालत में पड़ी मिलीं। वहीं तीसरी गंभीर हालत में मिली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की है। वहां रहने वाली तीनों बहनें चारा लेने खेत पर गई थीं। बाद में तीनों रस्सी और दुपट्टे से बंधी हुई हालत में खेत में पड़ी मिलीं। अस्पताल ले जाने पर दो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। घटना से राजधानी लखनऊ तक हलचल मची हुई है। तीनों लड़कियां आपस में चचेरी बहनें हैं। दुष्कर्म की आशंका को पुलिस ने नकारा बताया जाता है कि असोहा के बबुरहा गांव की रहने वाली किशोरियां क्रमश: 13 साल, 16 साल और 17 साल की हैं। बुधवार शाम घर से तीनों खेत से चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौंटी तो परिवार के लोगों...
अखिलेश यादव के सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज

अखिलेश यादव के सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुलायम समर्थक सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, सोमवार को समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद जिले में सपा के संस्थापक और मौजूदा सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को पार्टी से निकाल दिया था। उनको छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया। बता दें कि सिरसागंज के विधायक हरिओम, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी भी हैं। प्रसपा के लिए काम और पार्टी विरोध के आरोप बताया जा रहा है कि विधायक हरिओम बीते काफी समय से पार्टी से हटकर अपने एजेंडे पर काम कर रहे थे। इतना ही नहीं उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने के आरोप लगे हैं। ये भी पढ़ें : मुुख्यमंत्री योगी ने मुलायम सिंह से की मुलाकात, अखिलेश और शिवपाल भी ...
कानपुर : छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, रुपए लेने का भी आरोप

कानपुर : छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, रुपए लेने का भी आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बर्रा में एक युवक ने छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने पहले उससे दोस्ती की, फिर रुपए भी लिए। इसके बाद जब रुपए वापस मांगे तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, मामला काफी उलझा हुआ है। बर्रा की एक कालोनी की रहने वाली है पीड़िता बताया जाता है कि बर्रा की एक कालोनी में रहने वाली छात्रा के अनुसार जे-ब्लाक विश्वबैंक के रहने वाले युवक ने उससे दोस्ती कर ली। उसने छात्रा से 20 हजार रुपए उधार मांगे। 16 सितंबर 2019 को छात्रा ने अपने खाते से 20 हजार निकाले और आरोपी युवक को दे दिए। वापस मांगने पर 5 हजार रुपए लौटाते हुए दोबार रुपए न मांगने को कहा। दोस्ती कर 20,000 रुपए लिए, 5 हजार लौटाए छात्रा का आरोप है कि लगभग 4 दिन पहले वह कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में परीक्षा द...
UP : 7 जिलों में नए डीएम समेत दो दर्जन IAS के तबादले, पढ़िए पूरी सूची..

UP : 7 जिलों में नए डीएम समेत दो दर्जन IAS के तबादले, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में गुरुवार देर रात योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासन ने सात जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि, कुल दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें सात जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। तबादलों के क्रम में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अनुज सिंह को हापुड़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव रहीं प्रियंका निरंजन को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव आरिका अखौर को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीईओ, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक रहे सैमुअल पाल एन को अंबेडकर नगर का डीएम बनाया गया है। ...
कानपुर : हाइवे पर दो हादसे, व्यापारी परिवार और दो मजदूर घायल

कानपुर : हाइवे पर दो हादसे, व्यापारी परिवार और दो मजदूर घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज गुरुवार सुबह कानपुर में गुजैनी के पास एलीवेटेड हाइवे पर ओवरटेक के दौरान एक ट्राला खड़े हाईड्रा से जा टकराया। इससे हाईड्रा पर चढ़े फुट ओवर ब्रिज के लिए रंगरोगन का काम करने वाले दो मजदूरी बुरी तरह से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य हादसे में हाइवे पर ही इस घटना स्थल से थोड़ा आगे एक अनियंत्रित दूध की गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। इससे एक व्यापारी और उनके परिवार के चार लोग घायल हो गए। दोनों हादसों से करीब 5 किमी लंबा जाम हाइवे पर इन दोनों हादसों से करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। दूध की गाड़ी से हुए हादसे में लखनऊ के गोसाईंगंज के रहने वाले व्यापारी ज्ञानेंद्र कुमार और उनका 14 साल का बेटा यश तथा पत्नी पूनम और बेटी सुनैना घायल हो गए। बताते हैं कि ज्ञानेंद्र कुमार अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए कोटा जा रहे थे। इन हादसों से हाइवे की एक लेन पर...
कानपुर : कृषि सम्मेलन में स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ

कानपुर : कृषि सम्मेलन में स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज मंगलवार को अकबरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। अकबरपुर इंटर कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां बताईं। साथ ही बजट की खासियत भी बताईं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर कांट्रैक्ट फार्मिंग और फिर पंचायत चुनाव तक न सिर्फ अपनी बात रखी, बल्कि विपक्ष को आड़े हाथों भी लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर भरी हुंकार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों और किसानों तक योजनाओं का पूरा पैसा उनके खाते में पहुंच रहा है। वरना एक वक्त था जब केंद्र से 100 रुपए भेजे जाते थे और गरीबों को सिर्फ 15 रुपए मिलते थे। कहा कि यहां किसान यूरिया के लिए लाठियां खाते थे, अब वहीं किसान अपनी उपज बाहर बेचकर भी मोटा मुना...
बांदा में हादसा, कानपुर के contractor की मौत, तीन घायल

बांदा में हादसा, कानपुर के contractor की मौत, तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक भीषण हादसे में कार सवार कानपुर के एक contractor की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब, कानपुर के रहने वाले ये लोग कार से बाबा कामतानाथ के दर्शकों को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का चल रहा इलाज बताया जाता है कि कानपुर के बर्रा-7 का रहने वाला जितेंद्र पाल उर्फ जीतू (36) अपनी कार से दोस्त आनंद (37), सहदेव (40) और पुष्पराज के साथ चित्रकूट जा रहे थे। तड़के सुबह करीब 5 बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास ट्रक व कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र कुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी लोग गंभीर ...