Tuesday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

UP : 7 जिलों में नए डीएम समेत दो दर्जन IAS के तबादले, पढ़िए पूरी सूची..

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में गुरुवार देर रात योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासन ने सात जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। हालांकि, कुल दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें सात जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

तबादलों के क्रम में

  1. गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अनुज सिंह को हापुड़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  2. सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव रहीं प्रियंका निरंजन को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  3. माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव आरिका अखौर को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  4. सीईओ, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  5. ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक रहे सैमुअल पाल एन को अंबेडकर नगर का डीएम बनाया गया है।
  6. हापुड़ की डीएम अतिति सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बना दिया गया है।
  7. अपर स्थानिक आयुक्त रहीं विभा चहल को एटा जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।

कई जिलों में नए सीडीओ भी

आईएएस अधिकारी ईशा दुहान को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गौरव सिंह सौगरवाल को महाराजगंज का सीडीओ बनाया गया है। इसी तरह अंकिता सिंह सीडीओ बाराबंकी बनाई गई हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

पवन अग्रवाल को सीडीओ हरदोई, राकेश कुमार मिश्रा-2 को विशेष सचिव सिंचाई, हरि प्रताप साही को भी विशेष सचिव सिंचाई बनाया गया है। मेघा रूपम को मेरठ का अपर आयुक्त तथा नेहा प्रकाश को माध्यमिक शिक्षा का विशेष सचिव बनाया गया है। इसी क्रम में आईएएस मन्नान अख्तर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

तीन अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

सीएम योगी के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल व देवेश चतुर्वेदी और संजय आर भूसरेड्डी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। तीनों ही वरिष्ठ आईएएस इंपैनल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *