सम्मानित हिंदी लेखक नामवर सिंह का निधन..
Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी लेखक एवं आलोचक नामवर सिंह का आज यहां निधन हो गया। श्री सिंह 92 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दी। बताया जाता है कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार रात लगभग 11.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
92 साल की उम्र में निधन
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नामवर सिंह दिल्ली के अपने घर में गिर गए थे। इसके बाद सिर में गंभीर चोट के चलते उनको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। स्व. नामवर सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को लोधी शमशान में होगा। यह जानकारी देते हुए लेखक एवं पत्रकार ओम थानवी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत आज अंधकार में डूब गया है। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय विचारक और हिंदी साहित्य की एक अगुआ शख्सियत का निधन हो गया है।
ये भी पढ़ेंः हमारी संस्कृति को...