Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

‘दो दिन बाद दूंगा इस्तीफा’-अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

‘दो दिन बाद दूंगा इस्तीफा’-अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : Arvind Kejriwal : कथित शराब घोटाले में आरोपी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद रिहा हो गए हैं। अब दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि वह दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। हनुमान जी के दर्शन और फिर ऐलान शुक्रवार को जेल से बाहर आए केजरीवाल शनिवार को पत्नी सुनीता के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना करते हुए हनुमान जी का आशिर्वाद लिया। इसके बाद आप कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही इस्तीफा देने का भी ऐलान किया है। ये भी पढ़ें : “मोदी जीते तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे और योगी को निपटाएंगे”-अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला दिल्ली के ...
Update : एक्सप्रेसवे पर हादसा, कानपुर के बड़े उद्योगपति की पत्नी की मौत, 3 की हालत गंभीर

Update : एक्सप्रेसवे पर हादसा, कानपुर के बड़े उद्योगपति की पत्नी की मौत, 3 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी के करहल क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। इसमें कानपुर बड़े उद्योगपति एवं केसर गुटखा के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। केसर गुटखा के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी थीं प्रीती जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कानपुर के स्वरूपनगर निवासी केसर पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी और तिलकराज शर्मा के साथ अलग-अलग कारों से आगरा जा रहे थे। बताते हैं कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा उसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला प्रीती मखीजा (53) की कुछ ही देर...
सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले, सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत

सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले, सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सुप्रीम कोर्ट से मिली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल की जमानत संविधान की जीत है। कहा- 'संविधान विरोधी ही करते हैं दुरुपयोग' अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर कहा है कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’है। सपा मुखिया ने यह भी कहा है कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। कहा कि न्याय के दरवाजे पर https://samarneetinews.com/bignews-bail-to-cm-arvindkejriwal-conditional-bail-from-supremecourt/ दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है। बताते चलें कि कई महीनों बाद सुप्रीम कोर्ट से आज अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है। वह कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद थे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत,...
बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल

बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल को जमानत, सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ न्यूज डेस्क : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई महीनों बाद जमानत मिल गई है। बतायाजा रहा है कि शराब घोटाले के आरोपों में बंद केजरीवाल को 10-10 लाख के दो मुचलकों पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं। बताते हैं कि शर्त के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकेंगे। न आफिस जा सकेंगे, न किसी फाइल पर साइन कर सकेंगे उनके दफ्तर जाने पर भी पाबंदी है। इस मामले में वह कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे। बताते चलें कि कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीती 21 मार्च को हुई थी। फिर लोकसभा चुनाव में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों के लिए जमानत दी थी। 2 जून को उन्होंने वापस सरेंडर कर दिया था। केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल से बाहर आने के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना ह...
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Sitaram Yechury Death : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज गुरुवार 12 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स (AIIMS) के आईसीयू में अंतिम सांसें लीं। पार्टी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक कहा गया है कि 12 सितंबर को दोपहर 3.03 बजे एम्स, नई दिल्ली में सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह श्वसन तंत्र में संक्रमण की बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर बताते चलें कि 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद श्री येचुरी को एम्स के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी हाल में ही मोतियाबिंद की भी सर्जरी हुई थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता...
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड की, रोती-कांपती घर पहुंचीं अभिनेत्री

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड की, रोती-कांपती घर पहुंचीं अभिनेत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
  समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : Malaika Arora Father Died एक्ट्रेस-माॅडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना आज बुधवार 11 सितंबर सुबह 9 बजे के आसपास की है। जिस समय यह घटना हुई, मलाइक शहर से बाहर थीं। पिता की मौत की खबर के बाद वह बुरी तरह से दुखी हो गईं। रोते-कांपते हुए घर पहुंचीं। 6वीं मंजिल से गिरने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस मुश्किल वक्त में अर्जुन कपूर ने उन्हें संभाला। उनके पूर्व पति अरबाज खान भी वहां नजर आए। मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी घटना से बेहद सदमे में हैं। ये भी पढ़ें : Bollywood Actress श्रद्धा कपूर बोलीं, ‘आरोही’ के वो सारे गुण खुद में चाहती हूं मैं.. बताते हैं कि बीती रात मलाइका के साथ उनकी छोटी बहन अमृता को हंसते-मुस्कुराते पिता के घर के बाहर देखा गया था। आज जब दोनों घर पहुंचीं तो उनके आंसू नह...
यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चूहे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने चूहे की पूंछ में धागा बांधकर उसे स्ट्रीट डाॅग यानी कुत्ते के सामने रखा। महिला तबतक चूहे को कुत्ते के सामने रोके रही, जबतक कुत्ते ने उसे जिंदा खा नहीं लिया। इसके बाद महिला वहां से चली गई। पशु प्रेमी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाया लिया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि इससे पहले भी एक चूहे की निर्मम हत्या का मामला बदायूं में ही सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर बाहर है। ये भी पढ़ें : Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस अबकी बार यह...
संत प्रेमानंद ने लौटाया मानद उपाधि का प्रस्ताव, कही यह बात..

संत प्रेमानंद ने लौटाया मानद उपाधि का प्रस्ताव, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सरसौल स्थित अखरी गांव में जन्मे भक्त संत प्रेमानंद ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की मानद उपाधि का प्रस्ताव लौटा दिया है। बताते हैं कि उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल यादव को शुभकामनाओं के साथ उपाधि का प्रस्ताव लौटाया है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो संत प्रेमानंद ने कहा है कि उनके पास भगवान के भक्त की जो उपाधि है उससे बड़ी कोई उपाधि नहीं है। संत प्रेमानंद ने कहा है कि राधारानी के भक्त की उपाधि के सामने सभी उपाधियां बहुत ही छोटी हैं। (पढ़ना जारी रखें..)   ये भी पढ़ें : Kanpur : 9वें दिन गंगा में बरामद हुआ डॉ. आदित्यवर्धन का शव, पिता-भाई ने पहचाना   कहा कि सबसे बड़ी उपाधि सेवक की है। जो संसार में भगवान के दास के रूप में है। बाहरी उपाधि से हमारा उपहास होगा। सोशल मीडिया पर इससे...
मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी से दिल्ली तक घमासान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के तीखे बयान

मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी से दिल्ली तक घमासान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के तीखे बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक राजनीतिक घमासान मच गया है। विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इस एनकाउंटर की जांच के आदेश हुए हैं। अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि मंगेश यादव को जाति देखकर मारा गया है। इससे देश और दुनिया में सरकार की छवि खराब हुई है। वहीं राहुल गांधी ने कहा है कि एसटीएफ को बीजेपी एक गैंग की तरह चला रही है। अखिलेश यादव ने कहा, सरकार की छवि देश-दुनिया में खराब दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव के मामले में आए बयान के बाद पूरे यूपी की राजनीति में खलबली मच गई। पूर्व सीएम ने कहा था कि मंगेश को घर से उठाकर जाति देखकर मार डाला गया। शनिवार सपा पार्टी मुख्यालय पर झांसी और ललितपुर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार निर्दोषों को झूठे केसों में फंसा रही है। लोकसभा में करारी हार के बाद भी दुष्प्रचार से बाज नहीं...
हाथरस हादसा : 17 हुई मृतकों की संख्या, परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू

हाथरस हादसा : 17 हुई मृतकों की संख्या, परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। रात में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया है। उधर, एक के बाद मृतकों के शव पहुंचने से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। इनमें 16 मृतक आगरा के गांव सैमरा के थे। रोडवेज और पिकअप की टक्कर से हुआ था हादसा बताते चलें कि शुक्रवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत और करीब 16 के घायल होने की खबर थी। बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार हादसा उस समय हुआ था जब रोडवेज की जनरथ बस और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई थी। मौके पर हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल ने घायलों ...