Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया

UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज के मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया (55) का बीती देर रात निधन हो गया। बताते हैं कि वह काफी समय से बीमार थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी थी। उन्होंने हैदराबाद के निजी अस्पताल में बीती रात अंतिम सांसें लीं। वह बेहद सरल और सौम्य स्वभाव की थीं। उनके पति उदयभान करवरिया दो बार विधायक रह चुके हैं। लीवर सिरोसिस की बीमारी से थीं पीड़ित उनके निधन से समर्थकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत सभी पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। ये भी पढ़ें : अलर्ट : पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां फेल, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा   बताया जा रहा है कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन उनका शव लाया जाएगा। फिर वहां से प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर ...
अलर्ट : पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां फेल, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

अलर्ट : पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां फेल, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Quality Tests Failed केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने बुखार की दवा पैरासिटामोल समेत 53 अन्य दवाइयों को गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाया है। इनमें कैल्शियम और विटामिन डी-3 सप्लीमेंट से लेकर मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर की जरूरी दवाएं भी शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दवा कंपनियां आम लोगों की सेहत के साथ कैसा खिलवाड़ कर रही हैं। ये दवाएं CDSCO की जांच में हुई फेल दरअसल, आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट का जब गुणवत्ता परीक्षण किया गया तो फेल हो गई। इसी तरह कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट और शुगर (मधुमेह) की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं भी फेल हुईं। ये भी पढ़ें : सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा बताते हैं कि कुल 53 दवाएं इस तरह गुणवत्ता परीक्षण यानि क्वालिट...
UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान

UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पुलिस ने हाइवे पर कार में देह व्यापार का मामला पकड़ा है। कार में एक युवती के साथ 6 युवक बेहद आपत्तिजनक हालत में थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेज दिया है। कार को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे पर पुलिस को एक हरैया बाईपास के पास सुबह एक कार रुकी हुई दिखी। कार की खिलड़कियां खुली हुई थीं। संदेह होने पर पुलिसकर्मी ने पास में जाकर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके भी होश उड़ गए। पकड़े गए युवकों में एक बैंककर्मी भी एक युवती के साथ 6 युवक बेहद आपत्तिजनक हालत में थे। पूछताछ में पता चला कि इनमें एक बैंककर्मी था। पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ सभी 6 युवक आपत्तिजनक हालत में थे। ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां.. कार से पुलिस को आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं...
यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। जनसंघ के संस्थापक स्व. उपाध्याय को पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी प्रमुख नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रहेंगे लखनऊ आज होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे। ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी फिर प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृ...
लखनऊ : बैग छीना-कार में खींचा, फिर छात्रा से होटल में गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा

लखनऊ : बैग छीना-कार में खींचा, फिर छात्रा से होटल में गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरोजनीनगर की रहने वाली एक नाबालिग 5वीं की 13 वर्षीय छात्रा को अगवा करके दो युवकों ने होटल में गैंगरेप किया। इतना ही नहीं छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच लिए। बाद में घर के पास छोड़कर भाग गए। छात्रा ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। 5वीं में पढ़ती है पीड़ित छात्रा दोनों आरोपी गैरसमुदाय के हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि उनकी 13 साल की बेटी निजी स्कूल में 5वीं में पढ़ती है। दोपहर लगभग 1 बजे बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/up-girl-from-kanpur-who-reached-lucknow-to-meet-instagram-friend-gang-raped-in-hotel/ कार से पहुंचे दानिश और अमीन ना...
CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी

CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : खाने-पीने की चीजों में मानव अपशिष्ट या गंदगी मिलाने के ढेरों मामले सामने आ रहे हैं। कुछ घिनौनी मानसिकता के लोग ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अब सख्त रुख अपनाया है। CM ने लखनऊ में ली उच्चस्तरीय बैठक लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच को कहा है। वहां काम करने वाले लोगों का सत्यापन भी करने को कहा है। टीम करेगी सभी होटल-रेस्टोरेंटों की जांच सीएम योगी ने आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि खानपान की वस्तुओं में मा...
यूपी में एक और एनकाउंटर, RPF जवानों को ट्रेन से फेंकने वाला बदमाश जाहिद ढेर

यूपी में एक और एनकाउंटर, RPF जवानों को ट्रेन से फेंकने वाला बदमाश जाहिद ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक और 1 लाख का ईनामी बदमाश को मार गिराया है। गाजीपुर में हुए इस एनकाउंटर में बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला जाहिद मारा गया है। बताते हैं कि जाहिद बड़ा शराब तस्कर था। पुलिस का कहना है कि बीते माह 19/20 अगस्त की रात बाड़मेर एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रहा था। 4 लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार विरोध पर साथियों के साथ आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद और प्रमोद को बेरहमी से पीटने के बाद ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। घटना उस समय हुई थी जब बदमाश ट्रेन से शराब तस्करी का प्रयास कर रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर  बाद में रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों आरपीएफ जवानों के शव मिले थे। गहमर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बताते चलें कि यूपी एसटीएफ की ...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुलतानपुर डकैती कांड में यूपी एसटीएफ ने एक और एनकाउंटर किया है। मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया यह मामला आज सोमवार को फिर सुर्खियों में आ गया। एसटीएफ ने लखनऊ से सटे उन्नाव में सुल्तानपुर डकैती कांड के बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मार गिराया। बताते हैं बदमाश अनुज पर एक लाख का ईनाम था। उन्नाव में आज सुबह हुआ एनकाउंटर जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में सर्राफ भरत जी सोनी के यहां बीती 28 अगस्त को बड़ी डकैती पड़ी थी। इस मामले में अमेठी के मोहनगंज के जनापुर का रहने वाला बदमाश अनुज प्रताप सिंह वांछित था। आज सुबह लखनऊ एसटीएफ व उन्नाव पुलिस की टीम ने अचलगंज के कोलुहागाड़ा के पास घेर लिया। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/encounter-in-up-absconding-criminal-mangesh-of-bullion-robbery-killed/ बताते हैं कि गोलीमारी में बदमाश मारा गया। यह ...
अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद समेत 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को संभावित सपा प्रत्याशी माना जा रहा है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में अयोध्या विधानसभा सीट है। सभी दलों की नजर अयोध्या पर है। ये भी पढ़ें : UP : छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर दी जान, पुलिस बोली.. जानकारी के अनुसार दर्ज हुए केस में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली के रवि तिवारी ने अजीत प्रसाद पर जमीनी विवाद में अगवा कर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बड...
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अखिलेश का BJP से सवाल, ‘आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अबतक क्यों नहीं’

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अखिलेश का BJP से सवाल, ‘आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अबतक क्यों नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का मुद्दा इस समय काफी गरम है। पक्ष और विपक्ष दोनों के बयान आ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेस करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कई सवाल भी उठाए। अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अबतक क्यों नहीं हुआ। यह भी कहा कि 'लगे हाथ महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी के उपचुनाव की भी घोषणा करवा दी जाती।' 'वन नेशन वन इलेक्शन' को बताया बड़ी साजिश सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बोले कि यह 'वन नेशन वन इलेक्शन, वन डोनेशन' बीजेपी की एक बड़ी साजिश है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि '..क्या महिला आरक्षण लागू होगा? क्या इसके लिए सरकार तैयार है।' उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की रिपोर्ट 18,626 पेज की थी। 18,626 पेज की रिपोर्ट 191 दिन में पूरा करने ...