Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

तीन तलाक देना अब बना अपराध, मोदी सरकार की कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

तीन तलाक देना अब बना अपराध, मोदी सरकार की कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः तीन तलाक देना अब अपराध होगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने तीन तलाक बिल को पास कराने के लिए अब अध्यादेश का रास्ता अपना लिया है। केंद्र की कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक प्रेसकांफ्रेंस में दी। साथ ही कानून मंत्री ने तीन तलाक बिल के अटकने पर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी   प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने कहा है कि तीन तलाक के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। कहा कि पूरे देश में अबतक कुल 430 तीन तलाक के मामले सामने आए हैं। इनमें 229 मामले जजमेंट के पहले और 201 जजमेंट के बाद के हैं। ये भी पढ़ेंः तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली निदा खान का हुक्का-पानी बंद, निदा बोलीं, किसी का कापीराइट नहीं इस्लाम इस मौके पर ...
बंगला-गाड़ी कुछ नहीं, फिर भी करोड़पति हैं मोदी

बंगला-गाड़ी कुछ नहीं, फिर भी करोड़पति हैं मोदी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बंगला और गाड़ी न हो, लेकिन फिर भी वे करोड़पति हैं। दरअसल, यह जानकारी सामने आई है प्रधानमंत्री मोदी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जारी होने के बाद। 2014 के चुनाव के बाद से 2018 तक प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति में लगभग 75 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। बताया जा रहा है कि 2014 में जब लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने अपनी संपत्ति का हलफनामा जमा किया था तब उनके पास करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति थी। अब यह संपत्ति बढ़कर 2.28 करोड़ रुपए हो गई है। पीएमओ ने जारी किया प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति का ब्योरा  खास बात यह है कि पीएम मोदी के नाम पर कोई भी चार पहिया या दो पहिया वाहन रजिस्टर्ड नहीं है। बताया जा रहा है कि पीएम पद संभालने के बाद उन्होंने कहीं कोई नया सोना भी नहीं खरीदा है। आपकतो बताते चलें कि प्रधानमंत्री की संपत्ति का यह ब्योर...
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 2019 में नहीं करूंगा बीजेपी के लिए प्रचार

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 2019 में नहीं करूंगा बीजेपी के लिए प्रचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बाबा रामदेव ने महंगाई और मोदी सरकार पर एक बड़ा बयान दिया है। बाबा ने कहा है कि महंगाई बड़ा मुद्दा है और अगर सरकार ने जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो आने वाले लोकसभा 2019 के चुनावों में मोदी सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही बाबा रामदेव ने यह भी कहा है कि वह अब 2019 में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, जैसा कि उन्होंने 2014 में किया था। बाबा ने कहा कि महंगाई बड़ा मुद्दा सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो परिणाम भुगतेंगे  रामदेव ने कहा कि बलात्कार के मामले बढ़ सकते हैं और योग इसमें मदद कर सकता है लेकिन इसके लिए भारत को रेप कैपिटल कहना शर्मनाक है। साथ ही बाबा ने इसके लिए नग्नता को जिम्मेदार ठहराया। ये भी पढ़ेंः बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  बाबा ने कहा कि वह आधुनिक हैं लेकिन आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि नग्गनता ...
ये डाक्टर्स बजाएंगे दुनियाभर में भारत का डंका, कर रहें हैं ऐसा काम..

ये डाक्टर्स बजाएंगे दुनियाभर में भारत का डंका, कर रहें हैं ऐसा काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंसान अगर चाहे तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में जुटे हैं छत्तीसगढ़ के दो डाक्टर। अगर उनके प्रयासों को सफलता मिलती है तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश का डंका दुनियाभर में बजेगा। ऐसा करने में दोनों डाक्टर कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। रायपुर में हॉलिस्टिक हेल्थ कार्निवल में लंबी स्पीच से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी  दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में हॉलिस्टिक हेल्थ कार्निवल का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में डॉक्टर अनिल गुप्ता और अजय शेष लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए स्पीच दे रहे हैं। दोनों डाक्टर्स का प्रयास सबसे लंबे समय तक स्पीच देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का है। उनकी इन कोशिशों को वहां मौजूद लोग अपनी शुभकामनाएं देकर सपोर्ट दे रहे हैं। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट...
नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप

नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नोएडाः नोएडा में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में युवती को उसी के दोस्त ने दिल्ली से पार्टी के बहाने एक होटल में बुलाया था। दोस्त ने पार्टी के बहाने दिल्ली से बुलाकर साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप  इसके बाद वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। वहां से किसी तरह बचकर निकली युवती ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। ये भी पढ़ेंः सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो… गैंगरेप की यह वारदात नोएडा के सेक्टर 22 के डीलक्स गेस्ट हाउस में हुई है। गैंगरेप का शिकार हुई युवती का कहना है कि वहां उसे धोखे से शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। ये भी पढ़ेंः अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक ने युवती को लखनऊ के होटल में बंधक बना किया रेप, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार शिकायत क...
इलाहाबाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति हटाई गई, कांग्रेसी भड़के

इलाहाबाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति हटाई गई, कांग्रेसी भड़के

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः देश के देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति आज यहां कुम्भ के निर्माण कार्यों के चलते बालसन चौराहे से हटा दी गई। प्रशासन के इस कदम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने इसपर भारी नाराजगी जताते हुए इस मामले में कांग्रेस हाईकमान के सामने उठाने की बात कही है। साथ ही कांग्रेसियों ने इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुंभ के निर्माण कार्यों के चलते हटाने का दिया हवाला, पास के पार्क में शिफ्ट की गई  कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि यह घटनाक्रम एक विचारधारा के खिलाफ साजिश का परिणाम है। कांग्रेसियों ने कहा है कि बोरे और रस्सी में बांधकर क्रेन से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को हटाना उनका अपमान है। ये भी पढ़ेंः खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्त...
कानपुर से इंडियन मुजाहिद्दीन का खतरनाक आतंकी डा. हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन गिरफ्तार

कानपुर से इंडियन मुजाहिद्दीन का खतरनाक आतंकी डा. हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः यूपी एटीएस और कानपुर पुलिस के सहयोग से खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी की योजना कानपुर में गणेश चतुर्थी के दौरान धमाके की थी। इस आतंकी को कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया है। जहां यह स्टूडेंट बनकर रह रहा था। इस आतंकी का नाम कमरूज़ज़्मा उर्फ डॉ हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन बताया जा रहा है। कानपुर में छात्र बनकर पूर्व पार्षद के घर में रह रहा था खतरनाक आतंकी, मंदिर में धमाके की थी साजिश  इस आतंकी से सुरक्षा एजेंसियां उससे बाकी मददगारों व अन्य आतंकियों व उनकी साजिशों के संबंध में पूछतांछ कर रही हैं। यह जानकारी राजधानी लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह ने एक प्रेसकांफ्रेंस के दौरान दी। डीजीपी श्री सिंह के अनुसार एटीएस को इस खतरनाक और पढ़े-लिखे आतंकी के पास से कानपुर के कुछ मंदिरों का डाटा मि...
उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी, बिहार और असम में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे के के आसपास भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। असम व बिहार के जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल और उत्तराखंड से सटे हुए इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सर्वेक्षण संस्थान ने बुधवार सुबह भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि कि इसका केंद्र असम के कोकराझार में था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के सटे जिलों में भी महसूस हुआ भूकंप  विभाग के मुताबिक यह भूकंप 10 बजकर 22 मिनट 48  सेकेंड पर आया और इसके झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए गए।  इसी तरह हरियाणा में भूकंप का केंद्र झज्जर बताया जा रहा है। वहां भी सुबह 5:43 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हाईकोर्ट ने लिया संज...
केरल और जालंधर में ननों से रेप मामले में आरोपी बिशपों के खिलाफ आवाज उठीं

केरल और जालंधर में ननों से रेप मामले में आरोपी बिशपों के खिलाफ आवाज उठीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः  केरल की नन से रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पीड़िता ने आरोपी बिशप बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ कार्रवाई के लिए देश में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र लिखकर मामले में जल्द जांच और आरोपी बिशप को उसके पद से हटाने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस के हलफनामे से पहले ही साफ हो चुका है कि बिशप ने पीड़िता का रेप किया था। इतना ही नहीं मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि बिशप ने कई बार पीड़िता नन से रेप किया। पीड़िता ने लिखा भारत में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र    बताते चलें कि बीती 8 सितंबर को लिखे अपने पत्र में पीड़िता नन ने अपनी आपबीती लिखी है। मंगलवार को इस पत्र को मीडिया के सामने भी जारी किया। उन्होंने लिखा है कि कैथलिक चर्च बिशपों और पादरियों की चिंता करता है। पीड़िता नन ने सवाल किया कि क्या कैनन कानून में...