Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

कनाडा में कारों की टक्कर से पंजाबी मूल की महिला और दो साल के बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

समरनीति न्यूज, डेस्कः मिसिसागा शहर में 2 कारों की आपस में तेज टक्कर हो गई। इसमें भारत के पंजाबी मूल की 31 साल की एक महिला और उसके 2 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जो अस्पताल में भर्ती है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के 5 स्टार होटल में लड़की पर पिस्टल तानने वाले पूर्व बसपा विधायक के पुत्र आशीष पांडे को पकड़ने पहुंची पुलिस

इस हादसे में दूसरी कार पर सवार 18 साल के युवक की हालत भी गंभीर है। सूत्रों की माने तो हादसे में घायल व्यक्ति पंजाब के फगवाड़ा में रिश्तेदारी रखते हैं। कनाडा की पील पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना मिसिसागा के मैविस और ब्रनहम थोर्प रोड के नजदीक सुबह लगभग 2 बजे हुई है।

रात लगभग 2 बजे हुई घटना  

पुलिस का कहना है कि दोनों कारों की टक्कर बेहद भयानक थी। इससे दोनों कारें एक-दूसरे से टकराकर लगभग 50 से 75 मीटर दूर तक पलटा खाती हुईं गईं। हांलाकि हादसा क्यों और किन कारणों से हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना के बाद परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। घटना से कनाडा में बसे भारतीय मूल के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।