Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता..

तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लोकसभा चुनाव -2019, समरनीति स्पेशल
प्रीति सिंह,  पोलिटिकल डेस्कः कोलकाता की सरगर्मी पूरे देश में महसूस की जा रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के धरने पर बैठने के बाद से सियासी गर्मी तेज हो गई है जिस तरह लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखा उससे कोलकाता राजनीति का केन्द्र बनता दिख रहा है। ममता बनर्जी ने जिस तरह मोदी और शाह के खिलाफ सड़क से हुंकार भरी है उससे जनता के साथ-साथ विपक्षी दल भी उनके साथ आ खड़े हुए हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर फतह का सपना आसान नहीं होगा, जबकि लोकसभा चुनाव का कभी भी ऐलान हो सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है जिस तरह पश्चिम बंगाल में बीजेपी तेजी से बड़ी ताकत बनकर उभर रही है, उससे ममता के साथ-साथ अन्य पार्टियों के लिए चिंता का विषय होना लाजिमी है। बीजेपी भी देख रही पश्चिम बंगाल में...
ऋषि कुमार ने संभाला सीबीआई चीफ का पदभार, चुनौतियों से निपटना नहीं होगा आसान

ऋषि कुमार ने संभाला सीबीआई चीफ का पदभार, चुनौतियों से निपटना नहीं होगा आसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्टाफः सीबीआई के नए चीफ ऋषि कुमार शुक्ला ने आज अपना पदभार संभाल लिया। ऋषि कुमार शुक्ला अगले दो साल तक के लिए बतौर सीबीआई चीफ के तौर पर काम करेंगे। ऋषि कुमार मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं और उन्हें सीबीआई का नया डायरेक्टर चुना गया था जिसके बाद अब ऋषि  कुमार ने अंतरिम डायरेक्टर नागेश्वर राव से सभी चार्ज ले लिए हैं। ऋषि कुमार शुक्ला ऐसे वक्त सीबीआई चीफ का पदभार संभाल रहे हैं जब बंगाल में हालात काफी खराब हैं। वहां सीबीआई अधिकारियों की एक टीम के पहुंचने पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद अब ममता ने सीबीआई और केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा पिछले दिनों जिस तरह सीबीआई की भद्द पिटी है उससे ऋषि कुमार के लिए चुनौतियों से निपटना आसान नहीं है। दो बैठकों के बाद फैसला   सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को हटाए जाने के बाद से नए सीबीआई चीफ को लेकर बैठक होनी थी, जिसके लिए 24 ...
अब महाराष्ट्र में भी सवर्ण गरीबों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण  

अब महाराष्ट्र में भी सवर्ण गरीबों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, स्टाफः केन्द्र सरकार के बाद बीजेपी शासित राज्य महाराष्ट्र भी सवर्ण गरीबों को सरकारी नौकरी में  10 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। महाराष्ट्र में सवर्ण आरक्षण लागू हो गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सवर्ण आरक्षण विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसद आरक्षण लागू करने वाला देश का सातवां राज्य बन गया है। 8 लाख वार्षिक आमदनी वालों को आरक्षण का लाभ   मालूम हो  एक फरवरी को बिहार कैबिनेट ने बिल पास कर इसे लागू करने का ऐलान किया था। महाराष्ट्र और बिहार समेत, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम इसे लागू कर चुके हैं। बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देता है। ये भी पढ़ेंः विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन ...
कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर की धरती क्रांतिकारी है। पिछली बार 2014 में भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कानपुर से ही हुई थी। अबकी बार भी शुरूआत यहीं से हो रही है। हम फिर जीतेंगे। अभी 73 सीटें हैं और अब 74 लेकर दिल्ली आना है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कानपुर के रेलवे मैदान में कहीं। यहां बूथस्तर सम्मेलन में आए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मोदी जी के राजनीतिक प्रसार-प्रचार को रोकने के लिए गठबंधन हुआ है। कानपुर-बुंदेलखंड के बूथ अध्यक्षों से कहा बूथ जीतो-यूपी जीतो  शाह ने कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ 'बूथ जीतो, यूपी जीतों' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। यूपी से 74 सीटों को जीतने का दावा करने के साथ शाह ने कहा कि यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ नहीं है ब...
आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का आज बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी करीबी सहयोगी जया जेटली ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी इच्छा के मुताबिक दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को दफनाया जाएगा। अटल जी की सरकार में थे रक्षामंत्री   बताते चलें कि फर्नांडिस का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार सुबह दिल्ली में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. जार्ज, अटल जी की सरकार में रक्षामंत्री थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ये भी पढ़ेंः झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर   पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि जॉर्ज साहब ने भारत की बेहतरीन लीडरशिप का प्रतिनिधत्व किया था। बताते चलें कि ...
झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः नेताओं खासकर जनप्रतिनिधियों के घरों में अकूत संपत्ति के किस्से तो आपने बहुत सुने-पढ़े होंगे। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर पढ़ाने जा रहे हैं जिसको पढ़कर आपको एक बार अचंभा जरूर होगा। जी हां, अगर आपसे कहा जाए कि देश में एक विधायक ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर तक बनाने के पैसे नहीं हैं तो आपको निश्चित रूप से पहली बार में शायद यकीन नहीं होगा। लेकिन यह बात सौ फीसद सच है। मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं सीताराम   दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक सीताराम ऐसी ही मुफलिसी का नाम हैं जिनके पास घर बनाने के पैसे नहीं हैं और वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। एक मूलवासी यानि आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीताराम के पास पक्का मकान नहीं है। वह भाजपा विधायक हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास ...
बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की इंट्री के बीच चुनावी समर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसी सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में बीजेपी का बूथ सम्मेलन होगा। 30 जनवरी को कानपुर में बुंदेलखंड के विधायकों से बात करेंगे अमित शाह    इसमें शाह बूथ प्रभारियों समेत सेक्टर अध्यक्ष तक को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। इसके अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। ये सम्मेलन लगभग 5 घंटे चलेगा। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का ...
कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर पहुंची स्टार भारत के सीरियल एक थी रानी, एक था रावण की नायिका मनुल चूड़ासमा ने होटल लैंडमार्क में कानपुर के पीपीएन कालेज की छात्राओं से मुलाकात की। साथ ही उनको संदेश दिया है कि शोहदों से डरने की बजाय उनसे लड़ना सीखें। नई उभरती हुई इस नायिका ने होटल में पीपीएन कालेज की छात्राओं से मुलाकात के दौरान अपने अच्छे अनुभव भी साझा किए। मनुल यहां सीरियल के प्रमोशन के लिए आई हुईं हैं। लैंडमार्क होटल में छात्राओं से की मुलाकात  बता दें कि मनु इस सीरियल में रानी की भूमिका निभा रही हैं और राम यशवर्धन रावण यानि विलेन की भूमिका में हैं। यह सीरियल टीवी में वर्तमान में स्टार भारत में रात 8 बजे से 21 जनवरी से प्रसारित किया जा रहा है। इस कहानी में महिला के डर को आग में बदलने की शक्ति उसकी आंतरिक शक्ति पर आधारित है। ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः लाखों दिलों पर राज करने वालीं यामी आज ...
कुशीनगर में वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

कुशीनगर में वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कुशीनगरः जिले में सोमवार को वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में विमान का पायलट बच गया। पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जाता है कि सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान जगुआर ने गोरखपुर से उड़ान भरी थी।  घटनास्थल पर जुटी सैंकड़ों लोगों की भीड़   विमान क्रैश होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग को बुझाया। ये भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोशन जैकब, सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सीज-सरकार को 90 लाख मुनाफा उधर, विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई। धुएं के गुब्बार के साथ आग के गोले उठते देखे गए। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।  ये भी पढ़ें...
भारत रत्न के लिए नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका से ज्यादा उपयुक्त थे शिव कुमार स्वामी–कांग्रेस

भारत रत्न के लिए नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका से ज्यादा उपयुक्त थे शिव कुमार स्वामी–कांग्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न की घोषणा के बाद कांग्रेस ने अपना रुख जाहिर किया है। कांग्रेस ने जहां पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर की है। वहीं दूसरी ओर शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न न दिए जाने पर निराशा जताई है। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि स्वामी जी ने शिक्षा व अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। कहा कि फिर भी उनको भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया जाना बेहद दुख की बात है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नाम पर खुशी जताई   दुख जताते हुए खड़गे ने कहा कि एक गायक और एक ऐसे व्यक्ति को जिसने पूरी जीवन आरएसएस की विचारधारा का प्रचार किया। दोनों को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है जबकि इनकी तुलना में शिवकुमार स्वामी कहीं उपर हैं और उनको यह सम्मान मिलना चाहिए था। ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम...