Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल

शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः चेन्नई में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा शातिर दिमाग चलाया कि पुलिस भी दंग रह गई। एक-दो नहीं बल्कि, 16 राज्यों की 600 महिलाओं को ऐसा जाल में फांसा कि उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो मंगवा लिए। अपने शौक के लिए अश्लील तस्वीरें-वीडियो मांगने वाले इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बाद में उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करते हुए महिलाओं से पैसे मंगाने लगा, लेकिन कहते हैं कि हर पाप का एक घड़ा होता है और वो भरता जरूर है। ऐसा ही इस मामले में भी हुआ। पांच सितारा होटल में फ्रंट आफिस में नौकरी के लिए देता था लालच   पांच सितारा होटल में फ्रंट ऑफिस नौकरी के नाम पर जालबट्टा बिछाने वाले इस शातिर दिमाग सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने धर दबोचा है। पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी इस इंजीनियर के कारनामे से हैरान है। पुलिस का कहना है कि उसने महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और ...
नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमारी के चलते एम्स में भर्ती थे। आज दोपहर करीब 12.07 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बताते चलें बीती 9 अगस्त को जेटली को सांस लेने में दिक्कत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन से शोक की लहर दौड़ी  कई वरिष्ठ डाक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इससे पहले वह अमेरिका इलाज कराने जा चुके थे। 1980 में बीजेपी में शामिल होने वाले जेटली दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी जेटली का हालचाल लेने एम्स पहुंचे थे। अब उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से देशभर के नेता अंतिम दर्शन को दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ेंः अब नहीं रहीं भाजपा...
सैफई मेडिकल कालेज रैगिंग मामलाः दोषी सीनियर्स पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री योगी ने कुलपति को तलब किया

सैफई मेडिकल कालेज रैगिंग मामलाः दोषी सीनियर्स पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री योगी ने कुलपति को तलब किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सैफई मेडिकल कालेज में लगभग 150 छात्रों के साथ रैगिंग करते हुए उनका सिर मुंडवाने के मामले में डीएम की जांच के बाद बड़ा सच सामने आया है। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई मेडिकल कालेज के कुलपति को तलब किया है। साथ ही दोषी सीनियर छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मामले में खास बात यह है कि शुरू में लगातार दो दिनों तक रैगिंग की बात सिरे से नकारने वाले एंटी रैगिंग टीम ने अपनी जांच में 7 सीनियर्स छात्रों को दोषी करार दे दिया है। हालांकि रिपोर्ट अभी लिफाफे में बंद बताई जा रही है। रैगिंग की बात नकार रहे थे कुलपति, फिर बताया था मुंडन संस्कार   मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कुलपति को तलब किया था लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं जा सके, अब शनिवार को मुख्यमंत्री के सामने उनको जाना है। बताते दें कि मीडिया में मामले के सुर्खियां पकड़ने के बाद भी कुलपति बेतु...
चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी में भेजा

चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी में भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: बुधवार शाम सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आज राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। वहां दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनको 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार और उनके वकील को उनसे 30-30 मिनट मिलने की इजाजत दी गई है। उधर, आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम से संंबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा। बीती शाम किया था गिरफ्तार   इस दौरान अदालत में चिदंबरम की तरफ से कपिल सिब्बल और सीबीआई की ओर से तुषार मेहता ने अदालत में बहस की। अदालत के इस आदेश को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि चिदंबरम को सीबीआई ने बीती शाम उनके घर से गिरफ्तार किया था। सीबीआई उनके घर में दीवार फांदकर कूदी थी। इसके बाद भी काफी देर तक चिदंबरम तक पहुंचने में सीबीआई को काफी मेहन...
हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार रात पू्र्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान काफी चौंकाने वाला घटनाक्रम भी हुआ। दरवाजा न खोले जाने पर सीबीआई चिदंबरम के घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद भी घर में चिदंबरम तक पहुंचने के लिए सीबीआई को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। सीबीआई काफी मशक्कत के बाद चिदंबर को गिरफ्तार कर सकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया है। चिदंबरम ने कहा, जीवन और आजादी में, आजादी को चुनेंगे   बताते चलें कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस ...
योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को यूपी की लगभग ढाई साल पुरानी योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो गया। राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) तथा 11 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें चार मंत्री ऐसे हैं जिनका ओहदा बढ़ाते हुए उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को स्वतंत्र प्रभार देते हुए उनका भी ओहदा बढ़ा दिया गया है। वहीं 18 नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। बाद में राज्यपान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के पैर छूए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगे। ये बने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री  डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। भूपेंद्र सिंह...
सोशलमीडिया एकाउंट को आधार से जोड़ने की तैयारी में सरकार, व्हाट्सअप-फेसबुक के विरोध के बाद अब सुप्रीमकोर्ट करेगा फैसला

सोशलमीडिया एकाउंट को आधार से जोड़ने की तैयारी में सरकार, व्हाट्सअप-फेसबुक के विरोध के बाद अब सुप्रीमकोर्ट करेगा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अभी आप अपनी सोशल मीडिया अकाउंट यानी फेसबुक, व्हाट्सअप और ट्विटर आदि पर कई कमेंट करते हैं। इनमें कुछ सकारात्मक होते हैं, तो कुछ भड़काउ और अभद्र भी होते हैं। इसकी वजह है कि कई बार फर्जी नाम से अकाउंट खोलने के कारण ऐसे फेक एकाउंट धारकों के खिलाफ सरकारी तंत्रों को कार्रवाई करने में परेशानी होती है। ऐसे में अब सरकार की आपके सोशल मीडिया अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की तैयारी है। अगर ऐसा हो जाता है तो आपको कोई भी प्रतिक्रिया या कमेंट देने में खुद भी काफी समझदारी बरतनी होगी और सामने वाला भी सोच-समझकर ही आपकी पोस्ट पर टिप्पणी करेगा। इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने पहल की है और फर्जी खबरों और आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की आवश्यकता बताई थी। लागू होने में लगेगा अभी वक्त हालांकि अभी यह दूर की बात है, क्योंकि यह मामला कोर्ट पह...
सैफई मेडिकल कालेज में 150 जूनियर्स छात्रों के सिर मुंडवाए, सीनियर्स पर जूनियर्स की रैगिंग का..

सैफई मेडिकल कालेज में 150 जूनियर्स छात्रों के सिर मुंडवाए, सीनियर्स पर जूनियर्स की रैगिंग का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः सैफई स्थित मेडिकल कालेज (आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय) में एमबीबीएस के सीनियर्स छात्रों की गुंडागर्दी का बड़ा मामला सामने आया है। वहां प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग करते हुए सीनियर्स ने करीब 150 जूनियर्स छात्रों के जबरदस्ती सिर मुंडवा दिए। इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें लाइन लगाकर सीनियर्स के सामने सलाम करते हुए हॅास्टल की ओर जाना पड़ रहा है। क्लास में भी सलाम बोलना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह रैगिंग पिछले 7-8 दिन से की जा रही थी। हालांकि, सैफई के इस मेडिकल कालेज में रैगिंग की यह स्थिति उस वक्त सामने आई है जब वहां प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के हॅास्टल से लेकर क्लास तक सुरक्षा के भारी इंतजामों के दावे किए जाते हैं। अब मामले में जांच करने की बात कही जा रही है। स्कूल से हॅास्टल जाते वक्त नीची रखी नजर   इसी सबके बीच सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को भी जूनिय...
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत अब भी नाजुक, दुआओं का दौर जारी-देखने वालों का तांता

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत अब भी नाजुक, दुआओं का दौर जारी-देखने वालों का तांता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उनको बीती 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बीमारी की हालत में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। इतना ही नहीं शनिवार को जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन भी किया गया था। देखने आने वालों का लगा है तांता   वहीं उनको देखने आने वालों का शनिवार से लेकर अबतक तांता लगा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ-साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल भी उनका हालचाल जान चुके हैं। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार तथा बसपा प्रमुख मायावती भी जेटली का हाल जानने पहुंचीं। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली का हालचा...
प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अब भी देश में लोकतंत्र है। शनिवार को सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया। राहुल भी कर चुके हैं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा   उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोका गया। पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। बताते चलें कि पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में लिया था। अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद कर रखा है। इससे पहले राहुल गांधी और गुलाम नवी आजाद भी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जता चुके हैं। ये भी पढ़ेंः 24 घंटे से...