Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में उत्तराखंड के भाजपा विधायक प्रणव चैंपियन का हाथों में तीन-तीन रिवाल्वर और गन लेकर नशे में झूमते हुए डांस का वीडियो तो आपको याद होगा ही, जिसने सोशलमीडिया पर खूब धूम मचाई थी। हालांकि बाद में विधायक जी तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले में सामने आया है। जहां दो युवकों ने विधायक के कारनामों का अनुसरण करते हुए तीन-तीन अवैध देशी तमंचे लेकर पहले स्टाइलिश फोटो खींची और बाद में उनको फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। देशी तमंचों की बेधड़क शोबाजी की फोटो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो देखकर लोग हैरान रह गए। खुलेआम असलहों के प्रदर्शन से लोगों में दहशत भी फैली। बुंदेलखंड से लखनऊ तक वायरल हुईं फोटो   राजधानी लखनऊ तक वायरल इन फोटो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में पता चला कि ये दोनों फोटो बांदा जिले के द...
बांदा में कांग्रेसियों का कर्नाटक सरकार गिराने के लिए भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप, प्रदर्शन

बांदा में कांग्रेसियों का कर्नाटक सरकार गिराने के लिए भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप, प्रदर्शन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कर्नाटाक में जनता दल एस व कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार गिर जाने पर कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लगातार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों को नष्ट कर रही है। कर्नाटक साइड इफैक्ट   कर्नाटक में जनता दल एस व कांग्रेस के गठबंधन वाली सुचारु रूप से चुनी गई सरकार को अपने धन बल से विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए व खुलेआम कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। इससे पूर्व गोवा में भी विधायकों की खरीद कर अमर्यादित आचरण किया है। कांग्रेसियों ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश में हर स्तर पर अपने संघर्ष जारी रखेगी।...
मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों और शहरों में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी। इन जिलों में बांदा, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा, घाटमपुर आदि शामिल हैं। कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने दी चेतावनी   कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते इस मानसूनी बारिश का माहौल बन रहा है। यह बारिश बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में होगी। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 2.9 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई है और इसी के चलते बरसात की संभावना है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड...
बांदा में बच्ची से अधेड़ ने किया रेप का प्रयास, पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम

बांदा में बच्ची से अधेड़ ने किया रेप का प्रयास, पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के बलखंडीनाका मोहल्ले से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक 50 साल के अधेढ़ व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया। हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी की पत्नी व आसपास के लोगों ने आकर बच्ची को बचा लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। वहीं पहले तो पीड़िता की मां लोकलाज के डर से मामले की रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी, लेकिन बाद में बेटी की हालत देखकर उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल को भेजा अस्पताल   बताया जाता है कि शहर के बलखंडीनाका मुहल्ले में रहने वाली एक 9 वर्षीय बालिका बीती 17 जुलाई की शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गुटखा की फेरी लगाने वाला 50 वर्षीय राजमोहन वहां पहुंचा। बताते हैं कि वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रय...
बांदा में पेयजल के लिए हाहाकार, कलेक्ट्रेट में खूब गूंजे जलसंस्थान मुर्दाबाद के नारे..

बांदा में पेयजल के लिए हाहाकार, कलेक्ट्रेट में खूब गूंजे जलसंस्थान मुर्दाबाद के नारे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर के लोगों को पानी मिलेए या फिर वह प्यासे ही मर जाएं। जल संस्थान के अधिकारियों को इससे कोई वास्ता नहीं रह गया है। सोमवार को नोनिया मुहल्ला की महिलाओं ने जल संस्थान के एक्सईएन को चूड़ियां भेंट की थीं जबकि मंगलवार को बलखंडीनाका में रहने वाले बाशिंदों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। तकरीबन एक सप्ताह से पानी न मिलने के कारण नोनिया मुहल्ला की एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया था। जल संस्थान एक्सईएन को चूड़ियां तक भेंट कर दी थीं। नोनिया मुहाल की महिलाओं ने सोमवार को एक्सईएन को दी थीं चूड़ियां   मंगलवार को पानी संकट से परेशान बलखंडीनाका मुहल्ले में नाले के पीछे रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें एक-एक बाल्टी पानी के लिए मशक्क...
सुसाइडनोट से खुला राज, पत्नी के जान देने पर पति ने ही डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर खुद भी लगाई थी फांसी

सुसाइडनोट से खुला राज, पत्नी के जान देने पर पति ने ही डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर खुद भी लगाई थी फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति-पत्नी ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस घटना का कारण प्रारंभिकतौर पर बेरोजगारी को मान रही है। तीनों की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। आज घर से शवों की दुर्गंध आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर खुलवाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हांलाकि बाद में पुलिस को मिले सुसाइड नोट से साफ हो गया है कि बृजेंद्र ने पत्नी के सुसाइड के बाद बेटे की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। हमीरपुर के राठ के गुलाबनगर मोहल्ले की घटना  यह हृदयविदारक घटना हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के ग...
बांदा अधिवक्ता संघ ने उठाई मांगें, लोक अभियोजकों के पदों पर हों नियुक्तियां

बांदा अधिवक्ता संघ ने उठाई मांगें, लोक अभियोजकों के पदों पर हों नियुक्तियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुबीर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने रविवार को हाईकोर्ट की प्रशासनिक न्याममूर्ति को ज्ञापन सौंपा। न्यायालयों में कार्यरत न्याय मित्रों का कई वर्षों से मानदेय शासन द्वारा न दिए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। लोक अभियोजकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने की मांग अधिवक्ता संघ ने रखी। प्रशासनिक न्यायमूर्ति को दिया ज्ञापन  ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि तकरीबन एक वर्ष से जिले के न्यायालयों में राज्य की ओर से पैरवी करने वाले लोक अभियोजकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिला लोक अभियोजक का भी पद रिक्त है। इसके चलते विभिन्न नयायालयों में अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने में भी कठिनाई होती है। ये भी पढ़ेंः बांदा में बूचड़खानों के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दुकानदारों ने किया चौकी का घेराव, पुलिस का फ्लैग मार्च बताया गया कि वर्त...
मध्यप्रदेश के इस गांव में सभी को मुफ्त बांटा जाता है दूध और दही, बड़ी रौचक है इसकी यह वजह..

मध्यप्रदेश के इस गांव में सभी को मुफ्त बांटा जाता है दूध और दही, बड़ी रौचक है इसकी यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, भारत, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, डेस्कः क्या आप सोच सकते हैं कि आज के दौर में एक गांव ऐसा भी होगा, जहां दूध और दही फ्री में मिलता हो। जी हां, अजीब सी लगने वाली यह बात सौ फीसद सच है। दरअसल, मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसा ही गांव है जहां दूध और दही आज भी फ्री मिलता है। यही वजह है कि लोग बिल्कुल स्वस्थ और तंदरुस्त हैं, क्योंकि यहां दूध और दही बेचा नहीं जाता है। इस गांव का नाम चूड़िया है। लगभग 100 वर्षों से इसी परंपरा का निर्वहन बताया जाता है कि इस गांव के लोग दूध का व्यापार नहीं करते हैं और पालक खुद दूध और दही का इस्तेमाल खाने-पीने के लिए करते हैं। इतना ही नहीं जरूरतमंदों को मुफ्त में देते हैं। गांव के लोग अपनी इस अनोखी परंपरा को बीते करीब 100 साल से निभा रहे हैं। इस गांव में दूध का व्यापार नहीं किया जाता है। यह है गांव वालों के दूध न बेचने की वजह बताते हैं कि इस गांव में करीब 100 साल पहले एक गोसेव...
बांदा के कांग्रेसियों ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

बांदा के कांग्रेसियों ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड पर कांग्रेसियों ने एक शोकसभा का आयोजन किया। इसमें कांग्रेसियों ने अपनी नेता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि शीला जी का बांदा आगमन 1999 लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में तिंदवारी में हुआ था। 1999 में बांदा के तिंदवारी आई थीं शीला दीक्षित   कहा कि तब से कांग्रेसजनों से उनका लगातार जुड़ाव बना रहा। कहा कि समय-समय पर उनका आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन जिले के कांग्रेसी नेताओं को मिलता रहा है। शोकसभा में पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अशोकवर्धन कर्ण, शिवबली सिंह, सादाब, जहांगीर खान, हरिश्चन्द्र बाजपेई, सुनील सविता, जीलानी दुर्रानी, केपी सेन, अजीम भाई, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, राजकुमार ग...
बांदा में सावन उत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, प्रतियोगिताओं की धूम

बांदा में सावन उत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, प्रतियोगिताओं की धूम

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन का महीना शुरू होते ही रिमझिम फुहार शुरू होती हैं। स्वतः ही मन आनन्दित होने लगता है। खासकर महिलाएं अपने साजो श्रृंगार में ध्यान देने लगती हैं। कुछ इन्हीं पलों को खुशनुमा बनाने के लिए एक डांस स्टूडियो की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। महिलाओं ने कंजली गीत गाए और अपने पसंदीदा खेल भी खेले। कार्यक्रम में सावन के गीतों के अलावा सामूहिक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। उत्तम मेंहदी, उत्तम हेयर स्टाइल, उत्तम खाना, विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं। सावन गीत गाए और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा   युवतियों ने वन मिनट मेकअप किया और नृत्य भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रही शालिनी सिंह भदौरिया एवं रचना सिंह रहीं। शालिनी भदौरिया ने कहा कि निश्चित ही इस प्रकार के आयोजन प्रेम और हर्षोल्लास की भावना पैदा करते हैं। हेयर स्टाइल में नन्ही अग्रिमा ने बाजी मारी। मेंहदी प्रतियोगिता म...