Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

सीएम पहुंचे झांसी, कहा-पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे गायें

सीएम पहुंचे झांसी, कहा-पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे गायें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां आयुक्त सभागार में झांसी मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं हैं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि समय से पात्रों को लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल पहुंचे। वहां सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई किसान पशुपालन करता है तो उसे चार गायें दी जाएंगी। कहा कि गाय के गोबर से धूपबत्ती बनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में अब जल्द ही बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। नहरों की सफाई समय से पूरी करने के निर्देश इससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। मुख्यमंत्री योगी सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक...
बांदा जिला अस्पताल में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में किया रक्तदान

बांदा जिला अस्पताल में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में किया रक्तदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिल अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में अटेवा मंच बांदा इकाई द्वारा महारक्तदान शिविर का विशाल आयोजन किया गया। इसमें अटेवा के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के साथ कुछ समाजसेवियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सैकड़ों शिक्षकों ने रक्तदान किया। अटेवा के जिला संयोजक अनूप सिंह ने बताया कि आजादी के दिन तीन वर्ष पूर्व अटेवा के साथ रामाशीष सिंह को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन दौरान पुलिस लाठीचार्ज में शहादत प्राप्त हुई थी। उन्हीं की यादव में तथा सशस्त्र सेना दिवस के के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। अटेवा मंच के तत्वाधान में लगाया रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रक्तदानी शिक्षकों को इस पुनीत कार्य के लिये बधाई है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा एसएन मिश...
बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, आज झांसी तो कल बांदा

बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, आज झांसी तो कल बांदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा आज से शुरू हो रहा है। आज सीएम योगी शनिवार अपराह्न 2 बजे झांसी पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी दो दिन तक बुंदेलखंड में ही रहेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। बताया जाता है कि इस साल में मुख्यमंत्री योगी का यह तीसरा झांसी का दौरा है। इससे पहले वह फरवरी में एक सप्ताह के भीतर दो बार झांसी पहुंच चुके हैं। आज पहुंच रहे हैं झांसी सीएम योगी के दौरे को बुंदेलखंड के सियासी किले पर भाजपा के फोकस के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पहले बुंदेलखंड पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का कब्जा रहा है। यह पहला मौका है जब भाजपा बुंदेलखंड पर पूरी तरह से काबिज है। ऐसे में सीएम योगी के बुंदेलखंड दौरे यह बताते हैं कि पार्टी पूरी तरह से इ...
तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हैदराबाद के तेलंगाना में एक 27 साल की महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद उसे जलाकर मारने वाले चारों आरोपी आज तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। बताते हैं कि पुलिस चारों को क्राइम सीन क्रिएट करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। वहां चारों ने पुलिस पर हमला किया। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और चारों मारे गए। वहीं इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। वहीं कई हस्तियों ने भी इसका समर्थन किया। वहीं कई लोगों ने गलत भी ठहराया है। 27 नवंबर को की थी चारों ने दरिंदगी बताते चलें कि 27 नंवबर को चारों दरिंदों ने एक 27 साल की महिला डाक्टर को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरपे किया था। इसके बाद उन्हे जलाकर मार डाला था। महिला डाक्टर का शव अधजली हालात में पड़ा मिला था। चारों ...
बांदा में डीएम कालोनी में ARTO की कार्रवाई से हड़कंप, 2 बसें सीज-3 का चालान

बांदा में डीएम कालोनी में ARTO की कार्रवाई से हड़कंप, 2 बसें सीज-3 का चालान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में डीएम कालोनी रोड पर जीआईसी स्कूल के पास खड़ीं बिना परमिट चलने वाली बसों पर परिवहन विभाग का तगड़ा डंडा चला। दो बसों को सीज कर दिया गया, जबकि चार का चालान काटा गया। एआरटीओ शिव कुमार मिश्रा ने आज गुरुवार को डीएम कालोनी रोड पर अवैध रूप से खड़ी होने वालीं बसों का की जांच की। चालकों और मालिकों से कागजात दिखाने को कहा। इस दौरान कुल पांच बसों को पकड़ा गया। लगभग 70 हजार से जुर्माना वसूला बताते हैं कि ये बस चालक और उनके मालिक पर्याप्त कागजात नहीं दिखा सके। एआरटीओ श्री मिश्रा ने बताया कि पर्याप्त कागजात न मिलने और सड़क पर अवैध रूप से बसें खड़ी करने के मामले में इन बसों पर कार्रवाई की गई। कुल पांच में से तीन बसों का चालान काटा गया। वहीं दो बसों को सीज कर दिया गया है। एआरटीओ श्री मिश्रा का कहना है कि शहर में अवैध रूप से खड़ी होने वाली बसों या दूसरे भारी वाहनों को कतई बर्द...
बांदा मेडिकल कालेज में डा सुमनलता शर्मा ने संभाला कार्यभार

बांदा मेडिकल कालेज में डा सुमनलता शर्मा ने संभाला कार्यभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर मेडिकल कालेज में तैनात रहीं प्रोफेसर डा सुमनलता शर्मा ने बांदा मेडिकल कालेज में हेड आफ डिपार्टमेंट पैथालजी के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उनके आने से अब मेडिकल कालेज में सामान्य जांचों के लिए मरीजों को पहले से कहीं बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मेडिकल कालेज में ही मरीजों को वे सुविधाएं आसानी से मिल सकेंग, जिसके लिए उनको परेशान होना पड़ता था। बातचीत के दौरान प्रोफेसर डा सुमनलता शर्मा ने बताया है कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि मरीजों को उनके स्तर से इलाज का फायदा मिले और किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।  कैंसर लैब शुरू कराना होगा प्राथमिकता उन्होंने बताया कि कुछ और अच्छे शुरुआत पैथालजी डिपार्टमेंट में होने जा रहे हैं, इसका फायदा मरीजों को जल्द ही मिलने लगेगा। डा सुमनलता ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि बांदा मेडिकल कालेज में कैंसर लैब को डेवलप कराया जाए। ताकि म...
बांदा सब्जी मंडी में पॅालीथिन के खिलाफ छापेमारी, हंगामा

बांदा सब्जी मंडी में पॅालीथिन के खिलाफ छापेमारी, हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सब्जीमंडी में गुरुवार सुबह अधिकारियों ने पॉलिथीन की दुकानों पर छापेमारी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी वहां इकट्ठा हो गए। सभी ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, अधिकारियों का कहना था कि वे लोग नियमपूर्वक कार्रवाई कर रहे हैं। व्यापारियों ने लगाए पक्षपात के आरोप इस दौरान अधिकारियों सब्जी मंडी सरांय के सामने गणेश प्रसाद महेश प्रसाद किराना स्टोर्स से  पॉलिथीन का स्टाक भरने की कही। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि सामान भरकर ले गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी इकट्ठा रहे। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चल रहा है। यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है। कहा कि नियमतः पॅालीथिन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक इंसपेक्टर और 11 दरोगाओं का तबादले...
बांदा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक इंसपेक्टर और 11 दरोगाओं का तबादले

बांदा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक इंसपेक्टर और 11 दरोगाओं का तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिसंबर माह में पुलिस कप्तान गणेश साहा ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक इंसपेक्टर और 11 दरोगाओं का तबादला किया है। इस क्रम में इंसपेक्टर रामाश्रय सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं 11 और दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है। तबादलों के इस क्रम में उप निरीक्षक प्रेमनारयण को पुलिस लाइन से एसएसआई पैलानी बना दिया गया है। कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर उप निरीक्षक संजीव कुमार को बबेरू कोतवाली से चौकी प्रभारी लमरेहटा (थाना बदौसा), रामबाबू यादव को प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कोतवाली बबेरू, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को प्रभारी चौकी पखरौली (बबेरू) से चौकी प्रभारी मुरवल स्थानातरित कर दिया गया है। वहीं उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी मुरवल से चौकी प्रभारी पखरौली (थाना बबेरू), उप निरीक्षक रमाशंकर सिंह ...
यूपी के राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

यूपी के राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के राजभवन को बम ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। बताते हैं कि यह धमकी भरा पत्र झारखंड के नक्सली संगठन टीएसपीसी (Naxalite organization TSPC) की ओर से भेजा गया है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राजभवन की सुरक्षा पहले से ज्यादा अचूक कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पत्र में 10 दिनों के भीतर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन छोड़कर न जाने पर डायनामाइट से राजभवन को उड़ाने की धमकी की बातें लिखी हैं। इसके बाद राजभवन की सुरक्षा को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया गया है। डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दरअसल, यह धमकी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 10 दिन के भीतर राजभवन छोड़कर जाने को लेकर दी गई है। बताते हैं कि पत्र में लिखा है कि अगर 10 दिन के भीतर राज्यपाल ने राजभवन नहीं छोड़ा तो राजभवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया जाएगा। इस मामले में अपर...
73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर आप ट्रेन से यात्रा करके कहीं जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को रेलवे ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। इनमें 64 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 9 ट्रेनें पैसेंजर हैं। ये ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर से निरस्त होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें 12 जनवरी तक निरस्त ही रहेंगी। इसलिए कहीं जाने की प्लेनिंग करने से पहले यह जान लें कि आप जिस गाड़ी से जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं वह चल भी रही है या निरस्त हो चुकी है। इसके बाद ही आगे की यात्रा की प्लेनिंग करें। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फैसला बताते हैं कि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से रेल रूट पर सिग्नल की व्यस्था बेहतर हो जाएगी, जिसके बाद ट्रेनों को आउटर पर फंसे रहने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। ...