Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

खास खबर : बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जांच में दोषी..

खास खबर : बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जांच में दोषी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। भ्रष्टाचार के आरोपों में पालिकाध्यक्ष दोषी पाए गए हैं। हाल ही में कुछ सभासदों द्वारा उनकी शिकायत की गई थी। यह शिकायत भ्रष्टाचार की भी थी। 8 बिंदुओं पर हुई इस शिकायत में भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। मामले को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बेहद गंभीरता से लिया। जांच के लिए एक 3 सदस्यीय टीम गठित की। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में पालिकाध्यक्ष दोषी पाए गए। आयुक्त की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास को उनके खिलाफ कार्रवाई को पत्र भेजा गया है। इसलिए संभव है कि उनके खिलाफ जल्द बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। यह है पूरा मामला आइजीआरएस पोर्टल पर मिली इस शिकायत में पालिकाध्य के खिलाफ आठ बिदुओं पर शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशों पर इसकी बिंदुवार जांच एडीएम, कोषाधिकारी और पीडब्लूडी ...
बांदा में 3 इंस्पेक्टर के तबादले, देहात-जसपुरा में नए थानेदार

बांदा में 3 इंस्पेक्टर के तबादले, देहात-जसपुरा में नए थानेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर बांदा जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने 3 इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में जसपुरा के थाना प्रभारी रहे अर्जुन सिंह गौढ़ को गिरवां का थाना प्रभारी बनाया गया है। उनका तबादला गिरवां थाना प्रभारी बलजीत सिंह पर हत्याकांड के बाद हुई स्थानांतरण की कार्रवाई के बाद किया गया है। गिरवां की कमान भी नए कोतवाल को वहीं एसओजी प्रभारी रहे आनंद कुमार सिंह को जसपुरा का थाना प्रभारी बना दिया गया है। इसी तरह खाली चल रहे देहात कोतवाली को भी नया थाना प्रभारी मिल गया है। वहां प्रदीप यादव को थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। बताते चलें कि देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर रुकम सिंह को भी हाल ही में शिकायत के बाद हटाया गया था। तब से देहात कोतवाली खाली थी। ये भी पढ़ें : UP : महिला थानेदार के खिलाफ लकड़ी चोरी की FIR, सस्पेंड ...
बांदा की बड़ी खबर : खुरहंड हत्याकांड में प्रधान पति, बेटों-भाईयों समेत 7 पर मुकदमा, SO व चौकी इंचार्ज नपे

बांदा की बड़ी खबर : खुरहंड हत्याकांड में प्रधान पति, बेटों-भाईयों समेत 7 पर मुकदमा, SO व चौकी इंचार्ज नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में हुए पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने मौजूदा प्रधान के पति अनूप सिंह व उनके दोनों बेटों, दोनों भाई और दोनों भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। गांव में तनावपूर्ण शांति जैसे हालात हैं। पुलिस मामले पर पूरी तरह नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज संजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह को भी हटा दिया है। नए थाना प्रभारी नियुक्त किए जसपुरा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को गिरवां का नया एसएचओ बनाया गया है। बताते चलें कि गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में वर्तमान प्रधान के पति और पूर्व प्रधान के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश गुरुवार को सीसी रोड निर्माण को लेकर भड़क गई थी। इसके बाद खूनी संघर्ष हो गया था। इसम...
Breaking News : बांदा में रोडवेज बस में आग से हड़कंप, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Breaking News : बांदा में रोडवेज बस में आग से हड़कंप, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रोडवेज बस स्टैंड पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कानपुर जा रही बस में आग अचानक आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बस से जल्दी-जल्दी उतर अपनी जान बचाई। हालांकि, रोडवेज के कुछ कर्मचारियों की तेजी के चलते अग्निशम उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ये भी पढ़ें : बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या उधर, रोडवेज के एआरएम परमानंद का कहना है कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच कराई जाएगी। बताते हैं कि बस बांदा डिपो की है और कानपुर जाने के लिए जैसे ही चालक श्री प्रकाश ने स्टार्ट की, उसमें आग लग गई।  ...
UP : देर रात 6 IPS समेत, 37 पुलिस अफसरों के तबादले, चित्रकूट-ललितपुर में भी..

UP : देर रात 6 IPS समेत, 37 पुलिस अफसरों के तबादले, चित्रकूट-ललितपुर में भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के पुलिस महकमे में अफसरों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बीती गुरुवार देर रात 6 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 37 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी इस तबादला सूची में 6 आईपीएस के अलावा कुल 31 पीपीएस अफसर भी शामिल हैं। तबादले की सूची में जिन छह आईपीएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें बृजेश कुमार सिंह, संजय कुमार-2, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, प्रकाश स्वरूप पांडेय, के अलावा सुरेंद्र बहादुर के नाम हैं। इन PPS के हैं तबादला सूची में नाम इस क्रम में ललितपुर के एसपी/एएसपी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इसी तरह संतकबीरनगर जिले के एसपी/एएसपी संजय कुमार-2 क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी के पद पर वाराणसी में नियुक्ति दी गई है। वहीं औरैया के एसपी/एएसपी को...
बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हाल ही में असमय मौत का शिकार हुए दो लोगों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक पहले पलरा गांव पहुंचे। वहां रहने वाले स्व. शिव मंगल पटेल (65) की बीती 25 दिसंबर को हादसे में मृत्यु हो गई थी। पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही परिवार के मुखिया की मौत पर दुख जताया। पलरा और जमालपुर का किया दौरा इसके बाद पूर्व विधायक दलजीत सिंह देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव पहुंचे। वहां कुछ दिन पहले बदमाशों की गोली से मारे गए राजा सिंह चंदेल के परिजनों से मिले। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के लोगों का दुख-दर्द बांटते हुए पूर्व विधायक ने संबंधित पुलिस अधिकारी से भी बात की। पुलिस अधिकारी से कहा कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पूर्व विधायक ...
बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के खुरहंड गांव में आज गुरुवार सुबह एक हत्याकांड ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में यह हत्याकांड गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में हुआ। आपसी विवाद में पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह के बेटे अजीत सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ओर से हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि विधायक निधि से बन रही सड़क को वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नहीं बनने दे रहे थे। सीसी रोड निर्माण पर भड़की पुरानी दुश्मनी की चिंगारी वहीं पूर्व प्रधान सीसी रोड बनवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गुरुवार सुबह पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह व दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामन...
बांदा में यूको बैंक शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

बांदा में यूको बैंक शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आवास विकास कालोनी में स्थित यूको बैंक की शाखा में 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर शिव दत्त तिवारी और बच्चा लाल मौजूद रहे। बैंक कर्मियों का दोनों ही अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने बैंक की सेवाओं पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर आवास विकास शाखा की प्रबंधक मधु स्नातक, सहायक शाखा प्रबंधक हितेश कुमार वर्मा, कैशियर बालेंद्र सिंह, प्रीती साहू, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रिंसिपल की जयंती मनाई...
UP ATS की जबरदस्त कार्रवाई, रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में कई जिलों में छापे

UP ATS की जबरदस्त कार्रवाई, रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में कई जिलों में छापे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज बुधवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में छापेमारी की। यह छापेमारी संत कबीरनगर, बस्ती और अलीगढ़ समेत कई जिलों में एक साथ की गई। बताते हैं कि इस दौरान करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी गया है। उनके पूछताछ की जी रही है। एटीसी की यह कार्रवाई सुबह से ही जारी है। संतकबीरनगर, अलीगढ़ और बस्ती समेत कई जिलों में रेड दरअसल, इस कार्रवाई में एटीएस उत्तर प्रदेश में फैले टेरर फंडिंग के नेटवर्क को भी पकड़ने की कोशिश में है। संभव है कि शाम तक एटीएस द्वारा मामले में कुछ खुलासा किया जाए। बताया जा रहा है कि एटीएस ने संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद ब्लाक में कार्रवाई करते हुए वहां तैनात जूनियर इंजीनियर को पकड़ा है। बाकि जिन लोगों के पकड़ने जाने की जानकारी मिल रही है, उनके पास फर्जी दस्तावेजों की बात कही ...
बांदा के तिंदवारी में किसान का शव फांसी पर लटकता मिला

बांदा के तिंदवारी में किसान का शव फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताते हैं कि दो दिन पहले उनकी पत्नी बहन के घर चली गई थीं। इसलिए घर पर पिता के साथ तीनों बच्चे ही थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुखिया की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों ने पिता को देखा तो चीख पड़े बताया जाता है कि गोधनी गांव में 8 बीघे के कास्तकार कल्लू (44) का शव मंगलवार तड़के सुबह घर में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घर में मौजूद बच्चों ने पिता को इस हाल में देखा तो रोते-बिलखते चीख पड़े। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि पत्नी कल्ली देवी दो दिन पहले अपनी बहन के घर गई थीं। घर में पिता के अलावा तीनों बच्चे रोहित (16), भोला (10 वर्ष) व बेटी ...