Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

एमपी चुनाव : पुलिस ने मध्य प्रदेश बार्डर बरती चौकसी, ASP ने किया दौरा

एमपी चुनाव : पुलिस ने मध्य प्रदेश बार्डर बरती चौकसी, ASP ने किया दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बांदा में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने मध्य प्रदेश सीमा से लगे बांदा के कस्बों और इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों में चेक पोस्टों पर चेकिंग कराई गई। सीमा से लगे क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग चेकिंग के दौरान बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा बैरियर, थाना नरैनी क्षेत्र के करतल बैरियर और थाना कालिंजर क्षेत्र के रामनगर बैरियर पर सघन चेकिंग कराई गई। ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश चुनावों के मद्देनजर यह चौकसी बरती जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम  ये भी पढ़ें : बांदा : कूएं में कूदी 19 साल की आरती, परिजनों ने बताई यह वजह...
बांदा : कूएं में कूदी 19 साल की आरती, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : कूएं में कूदी 19 साल की आरती, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 19 साल की युवती आरती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोग बीमार के कारण सुसाइड की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पचोखर के रहने वाले शिवरतन कुशवाहा की बेटी आरती (19) बुधवार दोपहर खेत जाने की बात कहकर घर निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुए के पास जाकर देखा तो पास में उसकी चप्पलें रखी थीं। बाद में कुए में उनका शव उतराता दिखा। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया। बाद में पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। उधर, मृतका के भाई अमृतलाल का कहना है कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी। साथ ही उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। बीमारी से तंग आकर उसने कु...
बांदा में ससुराल से लौट रहे चित्रकूट के रहने वाले दामाद की हादसे में मौत

बांदा में ससुराल से लौट रहे चित्रकूट के रहने वाले दामाद की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा ससुराल से घर लौट रहे चित्रकूट के रहने वाले दामाद की हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के सीतापुर, कुशवाहा बस्ती के रहने वाले रज्जू कुशवाहा (30) बांदा के कालिंजर में अपनी ससुराल गए थे। वह अपनी बाइक से वहां पहुंचे। वहां उनके साले के बेटे का बरहौ संस्कार था। बुधवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बदौसा के दुवरियां गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन समेत कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामबाबू का कहना है कि वह ई-रिक्शा चालक थे। ससु...
अवैध खनन : बांदा में कनवारा-मरौली खदानों पर छापे, लाखों का जुर्माना

अवैध खनन : बांदा में कनवारा-मरौली खदानों पर छापे, लाखों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कनवारा और मरौली खदानों पर जिलाधिकारी के निर्देशों प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। बताते हैं कि निरीक्षण के दौरान दोनों खदानों पर निर्धारित सीमा से बाहर अवैध खनन होता पाया गया। लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। खनिज विभाग की खुली पोल प्रशासनिक अधिकारियों और खनिज विभाग ने खनिज विभाग ने कनवारा खंड-5 के पट्टाधारक योगेश सिंह कुशवाहा निवासी ग्वालियर (एमपी) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17,08,200 रुपए जुर्माना ठोका गया। फिलहाल खदान पर खनन रोक दिया गया है। वहीं मटौंध क्षेत्र में मरौली खदान पर भी छापा पड़ा। वहां भी सीमांकन रेखा के बाहर अवैध रूप से खनन पकड़ा गया। खदान संचालक पर 33,29,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बताते चलें कि कनवारा खंड-5 को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही हैं। इतना ही नहीं कनवारा खदान से लगातार ओवरलोड गाड़ियां श...
बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद बिगड़ी युवक की हालत, फिर बाइक से गिरकर मौत

बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद बिगड़ी युवक की हालत, फिर बाइक से गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द उठा। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक से गिर पड़ा। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के सढा गांव के रहने वाले हीरालाल के बेटे संतोष (35) ने बुधवार शाम शराब पार्टी की। देर रात उनके पेट में तेज दर्द उठा। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। बताते हैं कि रास्ते में वह बाइक से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जबतक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे भईया लाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। दीपावली मनाने घर आए थे। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रिय...
Banda : एक्शन मोड पर यातायात पुलिस, 95 गाड़ियों का चालान

Banda : एक्शन मोड पर यातायात पुलिस, 95 गाड़ियों का चालान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में यातायात पुलिस एक्शन मोड पर है। उप निरीक्षक यातायात संजय सिंह ने जागरुकता अभियान के साथ-साथ 95 वाहनों के किए चालान किया है। यातायात विभाग का यही है नारा सुरक्षित हो सफर तुम्हारा, इस थीम के साथ आज लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट से मिलने वाली सुरक्षा की जानकारी दी गई। बताया गया कि हेलमेट किस तरह से हमारी जान बचाता है। सीट बेल्ट कैसे हादसे के समय हमें सुरक्षित करती है। लोगों ने यातायात पुलिस की इस बात को समझा भी। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक श्री सिंह ने अपनी टीम के आरक्षी सत्यम सिंह के साथ अतर्रा तहसील में सघन जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियानके तहत बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पकड़ा गया। इन वाहनों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। न ही चार पहिया वाले सीट बेल्ट बांधे हुए थे। करीब 100...
बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में 17/18 अक्टूबर की रात प्रिया गुप्ता की दहेज हत्या मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित हुआ है। बांदा पुलिस ने प्रिया के पति छावनी के रहने वाले पवन गुप्ता और उसके ससुर रमाशंकर गुप्ता के खिलाफ 20-20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बताते हैं कि प्रिया की शादी के 9 महीने बाद ही उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता बांदा के बबेरू निवासी चद्रभूषण उर्फ भूपत ने बताया था कि जनवरी 2023 में बेटी की शादी की थी। इसके बाद से उनका दामाद पवन और ससुर आदि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर र...
Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शराबी व्यक्ति ने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि शादी के बाद पहली बार पत्नी गर्भवती हुई थी। मृतक शराब का लती था और आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट करता था। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के साहू मोहाल तिंदवारी रोड पर रहने वाले दीपक लोधी (28) शराबी था। बताते हैं कि मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां पत्नी ने शराब पीने को लेकर पत्नी ने नाराजगी जताई। दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी भी झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पिटाई करके पत्नी को घर से निकाल दिया। आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में युवक ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पु...
दुखद : बांदा में नदी में डूबा छात्र, गोताखोरों ने निकाला शव

दुखद : बांदा में नदी में डूबा छात्र, गोताखोरों ने निकाला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दीवाली में मौनिहारों के साथ यमुना नदी नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। बाद में उसका शव मिला। पुलिस ने शवका पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र में डांडामऊ गांव के भइया लाल का बेटा अनीस (14) परिवार के साथ जसपुरा में रहता था। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता था। रविवार दोपहर दीवाली के दिन मौनिहारों के साथ पिपरोदर गांव स्थित यमुना नदी नहाने चला गया। बताते हैं कि वहां सब लोग नहा रहे थे। इसी दौरान अनीस गहराई में जाने के कारण नदी में डूब गया। थानाध्यक्ष पैलानी ने गोताखोर राजेश निषाद और फूलचंद्र के साथ पिपरोदर घाट में किशोर की तलाश कराई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि वह तीन भाइयों में तीसरे नं...
बांदा में नहर में गिरी बाइक, भाई की मौत और बहन-भांजा घायल

बांदा में नहर में गिरी बाइक, भाई की मौत और बहन-भांजा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर केन नहर में जा गिरी। हादसे में भाई-बहन और भांजा घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान भाई ने दम तोड़ दिया। भांजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कीरतपुर में रहने वाले लवकुश (28) दीवाली पर कामदगिरि के दर्शन गए थे। वहां से सोमवार रात वापस लौट रहे थे। अतर्रा से रिश्ते की बहन संजू उर्फ सीमा (35) पत्नी अर्जुन तथा भांजे रौनक (14) को साथ ले लिया। बहन-भांजे बांदा के क्वेटरा मोहल्ले में रहते हैं। सभी लोग बाइक से बांदा के लिए निकले। तभी अतर्रा कस्बे में ही बाइक अनियंत्रित होकर केन नहर में जा गि...