Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बीजेपी_बांदा : पार्टी कार्यकर्ता जवाब देते-देते ठंडे पड़ते नजर आए..

BJP Banda : Party workers were seen cooling down while answering in Vikshit Bharat Sankalp Yatra

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा2024 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। ऐसे में बुंदेलखंड के बांदा में राजनीतिक गर्माहट में भी पार्टी कार्यकर्ता ठंडे पड़ते नजर आए। वजह थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का देरी से आना और फिर लंबे समय तक चलने वाला भाषण। शुक्रवार दोपहर 1 बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम शाम 4 बजे तक शुरू हो सका। दरअसल, मौका था भाजपा के बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘विकिसत भारत संकल्प यात्रा का।’

घंटों बैठे रहे कार्यकर्ता और लाभार्थी

बांदा शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारियां की गई थीं। बड़ी सख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। आसपास के क्षेत्र से भी महिलाओं और समर्थकों को एकत्रित किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता शामिल हुए।

बस 1 समोसे, 1 लड्डू का सहारा

मगर 1 बजे के कार्यक्रम में वह करीब 4 बजे पहुंच सके। फिर भाषणों का सिलसिला शुरू हुआ। सबकुछ होते-होते साढ़े 5 बज गए। एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि नेता जी का इंतजार करते-करते आंखें पथरा गईं। स्वल्पाहार में एक लड्डू और एक समोसे के सहारे घंटों बैठा के रखा गया।

UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में..

कार्यक्रम में कुछ गरीब महिलाओं को कंबल वितरण की भी तैयारी की गई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भीषण ठंड में सुबह से बुलाकर बैठाई गईं महिलाओं में से 7-8 महिलाओं को ही कंबल वितरण हुआ। बहरहाल, पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में थके-हारे और ठंडे पड़ते नजर आए।

ये भी पढ़ें : UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर