Thursday, January 15सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में Pet परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया नकलची

बांदा में Pet परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया नकलची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पेट परीक्षा के दौरान आज इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ नकलची पकड़ा गया है। परीक्षा देने वाले यह नकलची छात्र प्रयागराज का रहने वाला है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने यह जानकारी दी। https://samarneetinews.com/after-raping-woman-murdered-in-banda-fir-against-5-people-including-her-brother-in-law/ जानकारी के अनुसार प्रयागराज का रहने वाले छात्र पंकज मौर्या पेट की परीक्षा देने बांदा आया था। यहां भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज (श्रीनाथ बिहार) में परीक्षा दे रहा था। इस दौरान उसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयुक्त बदले...
UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मनपंसद लड़की से शादी टूटने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने नदी में छलांग लगा दी। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि नवरात्र उसकी शादी तय थी, लेकिन जब लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है तो शादी तोड़ दी। इसके बाद युवक ने जान देने की ठान ली। शव की तलाश में जुटी बांदा पुलिस जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मर्काना थाना क्षेत्र के औगासी के रहने वाले 21 साल के युवक लवकुश निषाद की शादी इसी नवरात्रि में तय हुई थी। बताते हैं कि उसी लड़की को वह पसंद भी करता था। https://samarneetinews.com/raftar-bani-kaal-one-brother-died-in-collision-between-two-bikes-in-banda-condition-of-other-critical/ फिर लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है। इसपर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। युवक ने इससे दुखी होकर नदी में छलांग लगा...
बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। महिला के पति और मां ने उसके देवर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पैलानी के अलोना गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अकेली थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर देवर नशे में उसके घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी https://samarneetinews.com/banda-varsha-committed-suicide-just-after-4-months-of-marriage-family-members-could-not-tell-reason/ हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। पति खेत ...
रफ्तार बनी काल : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रफ्तार बनी काल : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा आज शुक्रवार सुबह नरैनी के शंकरपुरवा के पास हुआ। हादसे से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार नरैनी के रजियापुरवा के राजकिशोर (38) शुक्रवार सुबह अपने बड़े भाई शिक्षक राजाभइया (45) के साथ नरैनी जा रहे थे। तभी शंकरपुरवा के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से https://samarneetinews.com/banda-varsha-committed-suicide-just-after-4-months-of-marriage-family-members-could-not-tell-reason/ उनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां राजकिशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे कमलेश का कहना है कि मृतक किसानी करते थे। उनके एक बेटा है। वहीं द...
बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नवरात्र पर मायके से ससुराल पहुंची नवविवाहिता वर्षा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत मे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। घर वालों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिजन वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे के नीरज कांत की पत्नी वर्षा (20) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद वर्षा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद https://samarneetinews.com/in-kanpur-student-fired-at-teacher-in-return-of-beating-student-also-got-injured-due-to-shrapnel-both-narrowly-escaped/ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर शिव दर्शन का कहना है कि बेटा न...
चित्रकूट में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आज सौभाग्य का दिन..

चित्रकूट में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आज सौभाग्य का दिन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तय कार्यक्रम के तहत चित्रकूट (एमपी) पहुंचे। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर विद्याधाम हेलीपैड पर उतरा। साथ में दो अन्य हेलीकाप्टर भी पहुंचे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता भेंटकर पीएम का स्वागत किया। सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल का शुभारंभ प्रधानमंत्री अपने विशेष वाहनों के काफिले से रघुवीर मंदिर पहुंचे। वहां श्रीराम संस्कृत महा विद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। वहां से विद्याधाम जानकी कुंड अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर पहुंचकर पीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पीएम मोदी ने सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीए...
UP : आज पीएम मोदी का चित्रकूट दौरा, पढ़िए पूरा कार्यक्रम..

UP : आज पीएम मोदी का चित्रकूट दौरा, पढ़िए पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चित्रकूट दौरे पर रहेंगे। धर्मनगरी में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चौकसी बरती जा रही है। पहले से ही एसपीजी ने सुरक्षा घेरा डाल दिया है। गुरुवार को दो बार सेना के दो हेलीकाप्टर ने अभ्यास किया। यूपी के चित्रकूट में भी सुरक्षा टाइट पीएम के काफिले वाली कारों ने हेलीपैड से लेकर जानकीकुंड अस्पताल तक पड़ने वाले प्रतिष्ठानों और मार्गों का जायजा लेते हुए जांचा। बताते हैं कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री धर्मनगरी में करीब ढाई घंटे रहेंगे। https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ हालांकि, पीएम मोदी का यह दौरा एमपी के चित्रकूट तक ही सीमित रहेगा। उनका यूपी के चित्रकूट में आने का कोई कार्यक्रम ...
बांदा में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में हालत गंभीर

बांदा में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रास्ते से निकलने को लेकर गांव के कुछ लोगों में विवाद हो गया। दो लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से उसके पेट, सिर में प्रहार किए। इससे वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। पुलिस ने कही यह बात परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर के रहने वाले विपिन मिश्रा (20) गुरुवार देर शाम https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ रास्ते में निकल रहे थे। तभी गांव के दो लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उनपर चाकुओं से हमला कर दिया। पेट व सिर में चाकू लगे हैं। परिजनों जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। विपिन की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई ...
Breaking : बांदा के महोखर में हादसा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा के महोखर में हादसा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के महोखर गांव में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार https://samarneetinews.com/sensational-murder-in-banda-children-said-papa-killed-mom-in-bathroom/ मृतक का नाम बुक्कू है। वहीं घायल का नाम बबलू है। दोनों खेतों में पानी लगाकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक की पहचान करने के सात उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें : दशहरा पर बांदा के इन 3 परिवारों की खुशियां छिनीं, दो युवतियों समेत 3 के शव लटकते मिले.....
बांदा में दर्दनाक घटना, विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे, एक का शव मिला-दो बचे..

बांदा में दर्दनाक घटना, विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे, एक का शव मिला-दो बचे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज हुई एक घटना में तीन युवक नहर में डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया। वहीं तीसरे की तलाश में पुलिस ने कई गोताखोरों को नहर में उतारा। रात में उसका शव निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली अतर्रा कस्बे के लखन कॉलोनी के रहने वाले नीरज गुप्ता (22) बुधवार शाम देवी प्रतिमा के विसर्जन में गए थे। https://samarneetinews.com/mourning-on-dussehra-in-banda-3-including-goldie-and-satyavati-committed-suicide/ आसपास के लोगों का कहना है कि अपने मोहल्ले पर स्थित देवी प्रतिमा को डीजे सहित युवकों की टोलियां के साथ नगर भ्रमण कर बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित कर रहे थे। इसी दौरान नहर में नहाते समय नीरज और दो अन्य युवक डूब गए। https://samarneetinews.com/little-ones-created-a-stir-in-dandiya-garb...