Tuesday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर

हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा

हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रदेश में बीजेपी की बेचैनी बढ़ाने वाली और बुंदेलखंड के लिए सनसनीखेज खबर आ रही है। दिनदहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्याकांड में बीजेपी के हमीरपुर विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा हो गई है। यह सजा मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सुनाई है। बताया जा रहा है कि विधायक पर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का दोष सिद्ध हुआ है। 26 जनवरी 1997 का है मामला  अदालत ने बीजेपी विधायक समेत 10 लोगों को सजा सुनाई है। यह मामला 26 जनवरी 1997 का है। घटना वाले दिन दिनदहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। सजा पाने वालों में बीजेपी विधायक अशोक चंदेल के अलावा आशुतोष सिंह उर्फ डब्बू, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, भान सिंह, श्याम सिंह के अलावा प्रदीप सिंह और उत्तम सिंह आदि लोग शामिल हैं। उधर, पीड़ित परिवार को 22 साल बाद न्याय मिला है। ये भी पढ़ेंः एसटी...
25 को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि विश्वविद्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित

25 को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि विश्वविद्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आने वाली 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदा आ रहे हैं। वह यहां कृषि विश्वविद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस जनसभा में फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट समेत आसपास के अन्य इलाकों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बड़े स्तर पर चल रही हैं तैयारियां  लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ला व अशोक जाटव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि विश्वविद्यालय के पास नेशनल एवं स्टेट हाइवे भी है। इस कारण वहां कार्यक्रम स्थल रखा गया है ताकि लोगों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बांदा आ रहे हैं। इसलिए स्थानीय नेता उनके स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ये भी पढ़ेंः मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी.....
हाल-ए-बुंदेलखंड-2019ः सरकारें बदलीं-वादे बदले, नहीं बदले तो गरीब और किसान के हालात

हाल-ए-बुंदेलखंड-2019ः सरकारें बदलीं-वादे बदले, नहीं बदले तो गरीब और किसान के हालात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, पॉलिटिकल डेस्कः बुंदेलखंड पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह रहती है। प्रत्येक राजनीतिक पार्टी यहां का चुनावी समीकरण समझने की कोशिश तो करती है लेकिन यहां की समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं करती। सरकारों की उपेक्षा का ही नतीजा है कि 19 विधानसभा और चार लोकसभा वाले बुंदेलखंड में बुनियादी समस्याएं मुंह बाये खड़ी है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार बुंदेलखंड के लिए स्पेशल बजट देती है, मगर जमीनी स्तर पर विकास नहीं दिखता। नेताओं से लेकर नौकरशाह सिर्फ चुनावों के दौरान ही यहां ज्यादा दिखते हैं। इसके बाद फिर उनका जनमानस की समस्या से कोई सरोकार नहीं रहता है। लगभग सभी दलों के नेताओं की हालत एक-जैसी  जहां तक स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बात करें तो खनन और जमीनों की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित होकर रह गए हैं। शायद ही किसी दल का कोई ऐसा जनप्रतिनिधि या नेता होगा जो सीधेतौर पर या फिर किस...
यह रही पूरी सूची, पढ़िए यूपी में किस लोकसभा सीट के लिए किस तारीख में पड़ेंगे वोट..

यह रही पूरी सूची, पढ़िए यूपी में किस लोकसभा सीट के लिए किस तारीख में पड़ेंगे वोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने यूपी की सभी लोकसभा सीटों के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। यूपी में चुनाव कुल सात चरणों में संपन्न होगा। इस दौरान मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा, जबकि आखिरी चरण 19 मई को होगा। चुनाव बाद मतगणना 23 मई को होगी। आज शाम दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया है कि इस बार करीब 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं और वोटिंग मशीन में वीवीपैट भी लगाई गई हैं। इतना ही नहीं उम्मीदवारों की तस्वीरें भी दिखेंगी। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई और नेताओं के पोस्टर, बैनर हटाए जाने भी शुरू हो गए। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  यूपी में सात चरणों में पड़ेंगे वोट  चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को व दूसरा चरण 18 अप्रैल को और तीसरा चरण 23 अप्...
बुंदेलखंड में इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं राह, प्रियंका की आमद और गठबंधन ने बिगाड़ा खेल..

बुंदेलखंड में इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं राह, प्रियंका की आमद और गठबंधन ने बिगाड़ा खेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
प्रीति सिंह, पॅालिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी भले ही उत्तर प्रदेश में 74 पार का नारा बुलंद कर रही हो लेकिन उसके लिए यह राह आसान नहीं है। खासकर यूपी वाले बुुंदेलखंड में तो बीजेपी की राह 2014 जितनी आसान कतई नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, सपा-बसपा गठबंधन ने बीजेपी का सारा समीकरण बिगाड़ दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में गठबंधन और कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। गठबंधन और कांग्रेस की चुनौती कम नहीं  बुंदेलखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो 2014 में चारों सीटों पर कब्जा करने वाली बीजेपी के लिए इस चुनाव में गठबंधन कड़ी चुनौती पेश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। 2014 के चुनाव में मोदी लहर में बुंदेलखंड के 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को कुल 19,19,551 वोट मिले थे, जबकि सपा और बसपा (दोनों को मिलाकर) को 18,21,027 मत मिले थे। यानी भाजपा को सपा-...
हमीरपुरः बसपा उम्मीदवार दिलीप सिंह को भारी पड़ा ठसक दिखाना, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

हमीरपुरः बसपा उम्मीदवार दिलीप सिंह को भारी पड़ा ठसक दिखाना, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः किसी समय में बाबू सिंह कुश्वाह के बेहद करीबी और राइट हैंड रहे और अब बसपा के टिकट पर हमीरपुर से लोकसभा-2019 में अपनी किस्मत आजमा रहे दिलीप सिंह चुनाव आयोग की कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं। दिलीप सिंह के खिलाफ हमीरपुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। लग्जरी गाड़ी से जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर तक जा पहुंचे  दरअसल, बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी दिलीप सिंह ठसक दिखाते हुए अपनी लग्जरी गाड़ी से डीएम दफ्तर तक नामांकन कराने पहुंचे थे हद तो तब पार हो गई जब कई चेकपोस्ट पार करते हुए गाड़ी से ही बसपा उम्मीदवार जिलाधिकारी कार्यालय तक जा पहुंचे। इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया है। नामांकन के दौरान वहां सुरक्षा के लिए बनाई गईं दो बेरिकेडिंग और चेक पोस्ट बैरियर में लगे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से भी मामले को लेकर पूछतांछ की जा रही है। ये भी पढ़ेंः...
जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी लोकसभा सीट जालौन को..

जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी लोकसभा सीट जालौन को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, पॅालिटिकल डेस्कः जालौन पूर्वी-मध्य भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। यह बुंदेलखंड (यूपी) के प्रमुख जिलों में से एक है। यहां उरई, कौंच, कालपी आदि तहसीलें है। इसमें कालपी का विशेष महत्व है। यहां हिन्दू-मुस्लिम धर्मों के अनेक धार्मिक स्थल मौजूद हैं। जालौन के कालपी में नौ रत्नों में एक बीरबल का 1528 में जन्म हुआ था। बीरबल ने कालपी में अपना महल बनवाया था, जो आज जर्जर हाल में है। जालौन जिले में देशभर में प्रसिद्ध आल्हा उदल के मामा माहिल का एक तालाब भी है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जालौन के रामपुर थाने में पांच नदियों- पहुज, बेतवा, यमुना, सिंध, चंबल का संगम होता है। उत्तर में यमुना नदी से है सीमाबद्ध यह एक रमणीय स्थल है। उत्तर में यमुना नदी द्वारा सीमाबद्ध है। बेतवा प्रणाली सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराती है। जालौन की फसलों में गेहूं, चना व सरसों शामिल हैं। कालपी...
हमीरपुर में ट्रकों की आमने-सामने भयंकर टक्कर, एक घायल

हमीरपुर में ट्रकों की आमने-सामने भयंकर टक्कर, एक घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः गुरुवार को जिले के थाना सुमेरपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार दो ट्रकों में आपस में तेज टक्कर हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को  एंबुलेेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नरायणपुर गांव में हुई घटना बताया जाता है कि मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में दो तेज रफ्तार ट्रकों में आमने- सामने टक्कर हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर के बाद एक ट्रक पलट गया। दूसरा भी बुुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे के बाद मौकेे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सड़क हादसे में मां-बेटे की ट्रक से कूचलकर दर्दनाक मौत...
जानिए हमीरपुर (बुंदेलखंड) लोकसभा सीट का इतिहास और वर्तमान..

जानिए हमीरपुर (बुंदेलखंड) लोकसभा सीट का इतिहास और वर्तमान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, पॅालिटिकल डेस्कः हमीरपुर जिला चित्रकूटधाम बांदा मंडल का हिस्सा है। यह जिला  बुन्देलखंड के अंतर्गत आता है। यह 4,121 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हमीरपुर वर्तमान में यूपी का 34वां जिला है, जिसे पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत फंड मिलता है। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। यह शहर यमुना तथा बेतवा नदियों के संगम पर बसा है। यह कानपुर के दक्षिण में लगभग 68 किमी की दूरी पर स्थित है। इस जिले में 4 तहसीलें हमीरपुर, मौदहा, राठ और सरीला हैं। यहां की आबादी/शिक्षा की स्थिति  हमीरपुर की आबादी का 91.46 प्रतिशत हिस्सा हिन्दू धर्म जबकि 8.26 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम धर्म में आस्था रखता है। हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र 1967 में अस्तित्व में आया था, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय में भी इस जगह भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, हमीरपुर में प्रति 1000 पुरुषों पर 876 महिलाएं हैं। हमीरपुर की साक्षरता दर ...
भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूड, पालिटिकल डेस्कः भाजपा ने मंगलवार को कुल 39 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कानपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, सुल्तानपुर और रामपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। रामपुर से अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। वहीं सुल्तानपुर से मेनका गांधी, पीलीभीत से वरुण गांधी तथा कानपुर से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इनमें से 29 उम्मीदवार यूपी के घोषित हुए हैं जबकि अन्य 10 पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ ही अब तय हो गया है कि कानपुर से मुरलीमनोहर जोशी का भी पत्ता साफ हो गया है। यूपी से इनके नामों की हुई घोषणा  रामपुर से जयाप्रदा पीलीभीत से वरुण गांधी सुल्तानपुर से मेनका गांधी धौराहरा से रेखा वर्मा फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत इटावा से रामाशंकर कठारिया कन्नौज से सुब्रत पाठक कानपुर से सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले जालौन से श्री भानु प्रताप वर्मा ...