Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड

जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः दो दिन पहले जालौन के संघी गांव में हुए डबल मर्डर और तीन लोगों के गोलीबारी में घायल होने की दुर्दांत वारदात का कारण लूट या डकैती जैसा कुछ नहीं था बल्कि 20 साल पहले इसी संघी गांव में पहले एक व्यक्ति के पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की गई हत्या और फिर उसी की बूढ़ी मां व मासूम अंधी बहन की हत्या की वारदात का प्रतिशोध था। गांव के लोगों पर गोलियां इसलिए चलाई गईं क्योंकि बदले की आग में जल रहा मुख्य आरोपी खुद के पक्ष में ग्रामीणों के न बोलने से मन में पूरे के पूरे संघी गांव से नफरत पाल बैठा था। इस मामले में जालौन पुलिस ने बेहद तेजी से घटना का खुलासा करते हुए न सिर्फ मुख्य आरोपी समेत चार हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बल्कि एक और हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए उसका भी खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस पूरे मामले में जिस समझदारी और परिपक्वता के साथ गुड व...
बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार  

बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट के बीहड़ों में दहशत का पर्याय बने गोप्पा गैंग की सक्रियता जारी है। ऐसे में पुलिस भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए गैंग के सफाए में लगी है। डकैतो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चित्रकूट पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गोप्पा यादव गैंग के सक्रिय खतरनाक बदमाश कामता कहार को रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड, करीब 150 कारतूस और तीन बंदूकें मिली हैं। बंदूकों में एक थ्री नाट थ्री की रायफल बताई जा रही है। चित्रकूट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोप्पा यादव गैंग के सदस्य था पकड़ा गया बदमाश कामता कहार  एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बताया है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 50 हजार के ईनामी डकैत गोप्पा गैंग के सक्रिय सदस्य कामता प्रसाद इलाके में मौजूद है। उसके पास थर्टी स्प्रिंग सहित...
नवंबर में होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां को लेकर बैठकें तेज

नवंबर में होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां को लेकर बैठकें तेज

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बड़े स्तर पर होने वाली रामकथा की तैयारियों को लेकर अभी से आयोजक मंडल के सदस्यों ने बैठकें शुरू कर दी हैं। बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 25 नवंबर से होने वाली इस श्रीराम कथा का आयोजन पं. जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज परिसर (बांदा) में होगा। यह आयोजन आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह द्वारा कराया जा रहा है और आयोजन में कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज द्वारा  हजारों भक्तों को रामकथा का रसपान कराया जाएगा। करीब आठ दिन तक कथा सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। इससे पहले कथा का शुभारंभ 24 नवंबर को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में  'रामराज' की दहशत के साये में 3 गांवों के सैंकड़ों लोग, अबतक 1 की ले चुका जान, 20 से ज्यादा को पहुंचाया अस्पताल यह कलश यात्रा संकटमोचन मंदिर से लेकर कथा स्थल जेएन कालेज तक निकाली जाएगी। इस कथा का आयोज...
अलर्टः बुंदेलखंड-पूर्वांचल में जारी रहेगी बारिश, अभी और सहनी होगी बरसात

अलर्टः बुंदेलखंड-पूर्वांचल में जारी रहेगी बारिश, अभी और सहनी होगी बरसात

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा: पूरे उत्तर प्रदेश में बीते चार दिनों से बारिश कहर बरपा रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में अभी और बारिश होगी। इसलिए इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें। अभी लखनऊ व आसपास के जिलों के साथ-साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट और झांसी, उरई-जालौन, ललितपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी बारिश जारी रहेगी। ये भी पढ़ेंः सावधान रहिएः आज उत्तर प्रदेश में है तूफान की आशंका वहीं तेज बारिश के चलते पूरे यूपी में अलर्ट घोषित हो चुका है। लखनऊ, शामली, बलिया, एटा. वाराणसी और गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, इटावा में भारी बारिश से हर ओर जलभराव है। दरअसल, यूपी में मानसून अपने चरम पर है। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बरेली, हापुड़, आगरा, मथुरा, बागपत में जलभराव से हालात...
बुंदेलखंडः हथेली पर जान लेकर भविष्य के सपने बुन रहे नौनिहाल

बुंदेलखंडः हथेली पर जान लेकर भविष्य के सपने बुन रहे नौनिहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सरकारी स्कूलों और शिक्षा के स्तर की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। भले ही सरकारी स्तर पर दावे कुछ भी किए जाएं। लेकिन हकीकत बड़ी काफी कष्टदाई है। खासकर चित्रकूट जिले के मानिकपुर पाठा इलाके में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों की। डकैतों के डर से वैसे ही स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की आमद (आफ-द-रिकार्ड) न के बराबर रहती है। वहीं बरसात में हालात और भी बदतर हो गए हैं। बच्चों के स्कूल पहुंचने के लिए संघर्ष का एक मामला प्रकाश में आया है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई दरअसल, चित्रकूट जिले के मानिकपुर पाठा इलाके के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबरही में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए जान पर खेल रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए रोजाना बरदहा नदी को पार करना पड़ता है। सोमवार को बारि...
उत्कृष्ट त्रिपाठी ने एमपी लोकसेवा आयोग में बनाया शानदार स्थान

उत्कृष्ट त्रिपाठी ने एमपी लोकसेवा आयोग में बनाया शानदार स्थान

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 23 दिसंबर 2017 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (इंदौर) द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम में प्रदेश के उत्कृष्ट त्रिपाठी ने शानदार जगह बनाई है। हरि प्रकाश त्रिपाठी के पुत्र उत्कृष्ट त्रिपाठी ने लिखित परीक्षा में 1400 में 814 अंक प्राप्त किए। वहीं साक्षात्कार में 175 में 143 अंक प्राप्त किए। ये भी पढ़ेंः सूखे बुंदेलखंड पर बरसेंगे योगी सरकार के बादल, किसानों को तकनीक से राहत का सरकारी जुगाड़ कुल 957 अंक प्राप्त करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में इस परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उनका डिप्टी एसपी के चयनित प्रतिभागियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब उनको दमोह जिले में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती मिली है। उत्कृष्ट त्रिपाठी का जुड़ाव बांदा से भी है। वह बांदा मंडल में उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या विभाग) के पद पर कार्यरत एस.एन. त्रिपाठी के भतीजे हैं। उनके तैना...
बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः तमाम प्राकृतिक आपदाओं से जूझते बुंदेलखंड के पिछड़ेपन का कारण कहीं न कहीं यहां फैला अंधविश्वास भी है। ऐसे ही अंधविश्वास से जुड़ा एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में कदम रखने पर पूरे मंदिर को गंगाजल से धुलवाया गया। इतना ही नहीं मंदिर में स्थापित प्रतिमा को इलाहाबाद ले जाकर गंगा में स्नान कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपवित्र हो गया था। अगर उसे पवित्र न किया जाता तो बड़ी आपदा आ सकती थी। बताया जाता है कि बीती 12 जुली को राठ विकास खंड के मुस्करा खुर्द गांव में बीजेपी की महिला विधायक मनीषा अनुरागी एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में स्थित एक प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों ने उनको बताया। धूम ऋषि के इस मंदिर के बारे में सुनकर विधायक मनीषा भी वहां...
दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बुंदेलखंडः हाल ही में दिल्ली के नेशनल मीडिया क्लब में हुए एक भव्य मैंगो फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, विधायकों का भारी हुजूम देखने को मिला। मैंगो पार्टी भले ही दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई हो लेकिन इसकी खुशबू राजधानी और बुंदेलखंड में भी महसूस की गई। लखनऊ और बुंदेलखंड के लोग बड़ी संख्या में इस मैंगो पार्टी में शामिल हुए। वहीं यूपी के सांसद और विधायकों से लेकर केंद्रीय मंत्री भी बड़ी संख्या में थे। महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने फीता काटकर ने किया। इस आयोजन में बुंदेलखंड खासकर बांदा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यह वजह रही कि भाजपा के 16 केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के 80 से ज्यादा सांसदों ने अपनी आमद इस मैंगो फेस्टिवल मे...
बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी

बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह ने स्पेशल आर्म्ड फोर्स यानी एसएएफ के आईजी पद पर जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान उनकी तैनाती जबलपुर में रहेगी। हांलाकि वह जबलपुर में एएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इससे पहले राजाबाबू सिंह आईटीबीपी में भी तैनात रहे हैं। अपनी सेवा के दौरान उनको कई बार पदक भी मिल चुके हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए वे जापान, श्रीलंका, तुर्की, इजरायल जैसे देशों की विशेष यात्रा कर चुके हैं। वह बुंदेलखंड के रहने वाले हैं और यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहता है। स्थानीय लोगों में भी उनकी तैनाती की लेकर चर्चा बनी हुई है। ये भी पढ़ेंः एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं   ...
बांदा शहर में डीएवी कालेज के पास नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका

बांदा शहर में डीएवी कालेज के पास नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में खाईंपार चौकी क्षेत्र में एक कबाड़ का काम करने वाला व्यक्ति का शव डीएवी कालेज के पास नाले में पड़ा मिला है। उसका नाम राम औतार बाल्मीकि (35) बताया जा रहा है जो खाईंपार का रहने वाला था। वह नाले में कैसे गिरा। गिरा या हत्याकर उसको फेंका गया। इस बात की पुलिस जांच कर रही है। परिजन मौके पर हैं और पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बीते दिवस वह घर से कबाड़ी बीनने गया था जिसके बाद वापस नहीं लौटा।  ...