Sunday, October 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा से कानपुर आने-जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त

बांदा से कानपुर आने-जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खबर है कि इंटरसिटी ट्रेन दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। ऐसे में कानपुर जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन से तैयारी कर रहे लोगों को अपना प्लान बदलना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव रेलवे द्वारा हाल ही में कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी  रेलवे इलाहाबाद, के जनसंपर्क अधिकारी सुनील गुप्ता की ओर से जानकारी दी गई है कि गाड़ी संख्या 22442/22441 इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 और 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। ऐसे में बांदा से चित्रकूट और कानपुर आने और जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ेंः इंजीनियर पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों की कर डाली हत्या, वीडियो भेजकर खुद दी जानकारी.....
तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ। एक अन्य हादसे में बुलेरो पलटने से 10 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं निवासी राधेश्याम (55) पुत्र सुखदेव विश्वकर्मा रविवार सुबह स्कूटी से मुरवल गए थे। वहां से लौटकर घर आ रहे थे कि इसी दौरान बांदा-बबेरू मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनको सामने से टक्कर मार दी। सेवानिवृति के बाद बिजली विभाग में बन गए थे बड़े बाबू   टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भागने की कोशिश कर रहे बुलेरो सवार चालक को वाहन समेत ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। बताते हैं कि मृतक फौज से सेवानिवृत के बाद वर्तमान में बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे और बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि राधेश्याम मूल रूप से महोखर गांव के ...
बांदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, पिता स्वास्थकर्मी, मां खनिज विभाग में तैनात

बांदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, पिता स्वास्थकर्मी, मां खनिज विभाग में तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के खाईंपार मुहल्ले में एक प्राइवेट महिला स्वास्थ कर्मचारी की संदिग्ध हालत में आग से जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर घटना को पारिवारिक कलह के रूप में देखा जा रहा है। हांलाकि मायके वालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को कोई तहरीर देंगे। वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने खुद आग लगाकर जान दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, विवाहिता के पति से पूछतांछ की जा रही है। फरवरी 2012 में हुई थी शादी, डेढ़ का बेटा है अभि बताया जाता है कि खाईंपार मुहल्ले में रहने वाले सुशील वर्मा की पत्नी अर्चना (26) ने आज रविवार सुबह करीब 6 बजे घर की उपरी मंजिल में बने खपरैलदार कमरे में आग से जलकर मौत हो गई। अर्चना के ससुर शिवगोपाल ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे अर्चना ने घर के उपरी मंजिल पर बने खपरैल वाले कमरे में खुद...
ड्यूटी से गायब होना पड़ा भारी, अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर

ड्यूटी से गायब होना पड़ा भारी, अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः ड्यूटी से बिना बताए गायब होना एक अभियंता को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह अवर अभियंता चुनाव निगरानी समिति में तैनात थे। एसडीएम इंदु प्रकाश सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी विशाख द्वारा सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान मिले लापता  इस दौरान रौली कल्याणपुर, भरतकूप और बांदा जिले की सीमाओं पर जांच के लिए निगरानी समिति के स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता रामजीत यादव ड्यूटी पर नहीं मिले। अन्य लोगों से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि बाद में जानकारी हुई कि वह बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। इस कारण उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा 134 के तहत कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ेंः आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वा...
हमीरपुर-जालौन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया वादों के साथ गठबंधन पर प्रहार

हमीरपुर-जालौन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया वादों के साथ गठबंधन पर प्रहार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बुंदेलखंड में अपनी दो-दो जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज जमकर अपनी सरकार की तारीफें की और उपलब्धियां गिनाईं। इतना ही नहीं विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। गठबंधन उनके निशाने पर रहा। किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा तो नहीं की लेकिन पुराने वादों को जरूर दोहराया। राजनाथ शनिवार को जालौन और हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। जालौन में कालपी के ठक्कर बाबा इंटर कालेज में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में जनसभा की। गठबंधन पर जमकर बरसे  कहा कि किसी जाति या धर्म का कोई व्यक्ति भाजपा को वोट दे या न दे, लेकिन उनकी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देगी। वहीं हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन गृहमंत्री ने जनसभा की। उन्होंने ...
बांदा में एक नौनिहाल की डूबकर मौत तो दूसरे का लावारिश हालत में शव मिला

बांदा में एक नौनिहाल की डूबकर मौत तो दूसरे का लावारिश हालत में शव मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो नौनिहालों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटनाओं ने आसपास के लोगों को भी हिलाकर रख दिया। एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की उसी के घर के पास नाले में डूबने से मौत हुई, जबकि परिवार के लोग उसे रातभर आसपास के इलाके में तलाश करते रहे। दूसरी ओर एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्तें नोंच रहे थे। इसके बाद लोगों का ध्यान उस ओर गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अतर्रा और बिसंडा से जुड़े हैं मामले  पहली घटना बांदा के अतर्रा कस्बे की है। बताया जाता है कि वहां के भवानीगंज में पाठक का पुरवा में रहने वाले नत्थु का डेढ़ साल का बेटा बासु बीती रात अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। परिवार के लोग उसे आसपास तलाश करते रहे। आज सुबह नाले में उसका शव उतराता दिखाई दिया तब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। मृतक के भाई प्रमोद का कहना है कि...
..जब अचानक बांदा स्टेशन पर आकर रुकी देश की वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें हुईं रद्द

..जब अचानक बांदा स्टेशन पर आकर रुकी देश की वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, 3 ट्रेनें हुईं रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दोपरह करीब ढाई बजे बांदा रेलवे स्टेशन पर लोग उस वक्त स्तब्ध रह गए जब अचानक देश की सबसे तेज चलने वाली वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एस्प्रेस आकर रुकी। लोग समझ नहीं पाए कि राजधानी बांदा स्टेशन पर कैसे पहुंच गई। कुछ लोगों को लगा कि शायद राजधानी बांदा से होकर गुजरा करेगी। लोगों ने इसे लेकर रेलवे पूछतांछ केंद्र पर भी खूब सवाल-जवाब किए। हालांकि बाद में पता चला कि कानपुर में हुए रेल हादसे की वजह से रुट डाइवर्ट किया गया है। इसी वजह से राजधानी समेत आधा दर्जन से ज्यादा सुपरफास्ट ट्रेनों को बांदा रूट से निकाला गया है। सुबह से लेकर शाम तक खूब दौड़ीं सुपर फास्ट ट्रेनें बीती देर रात कानपुर में हुए रेल हादसे में पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कई दर्जन लोग घायल घायल हो गए। इसका साइड इफैक्ट आज दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा। रेल यातायात को डाइवर्ट कर दिया दिया। इस वज...
हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा

हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रदेश में बीजेपी की बेचैनी बढ़ाने वाली और बुंदेलखंड के लिए सनसनीखेज खबर आ रही है। दिनदहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्याकांड में बीजेपी के हमीरपुर विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा हो गई है। यह सजा मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सुनाई है। बताया जा रहा है कि विधायक पर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का दोष सिद्ध हुआ है। 26 जनवरी 1997 का है मामला  अदालत ने बीजेपी विधायक समेत 10 लोगों को सजा सुनाई है। यह मामला 26 जनवरी 1997 का है। घटना वाले दिन दिनदहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। सजा पाने वालों में बीजेपी विधायक अशोक चंदेल के अलावा आशुतोष सिंह उर्फ डब्बू, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, भान सिंह, श्याम सिंह के अलावा प्रदीप सिंह और उत्तम सिंह आदि लोग शामिल हैं। उधर, पीड़ित परिवार को 22 साल बाद न्याय मिला है। ये भी पढ़ेंः एसटी...
25 को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि विश्वविद्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित

25 को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि विश्वविद्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आने वाली 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदा आ रहे हैं। वह यहां कृषि विश्वविद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस जनसभा में फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट समेत आसपास के अन्य इलाकों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बड़े स्तर पर चल रही हैं तैयारियां  लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ला व अशोक जाटव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि विश्वविद्यालय के पास नेशनल एवं स्टेट हाइवे भी है। इस कारण वहां कार्यक्रम स्थल रखा गया है ताकि लोगों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बांदा आ रहे हैं। इसलिए स्थानीय नेता उनके स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ये भी पढ़ेंः मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी.....
बांदा में सास की डांट पर बिदका दूल्हा, इंकार के बाद रातभर चला रूठने-मनाने का दौर, फिर कोर्ट में रचाई शादी

बांदा में सास की डांट पर बिदका दूल्हा, इंकार के बाद रातभर चला रूठने-मनाने का दौर, फिर कोर्ट में रचाई शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक बेहद रौचक घटनाक्रम में एक नए-नवेले दूल्हे को सास की डांट इतनी नगवार गुजरी कि उसने शादी से इंकार करते हुए किनारा कर लिया। दूल्हे की गल्ती थी कि वह शादी के लिए बारात तो लाया लेकिन होने वाली पत्नी की मांग में भरने के लिए सिंदूर नहीं लाया। सास को यह बात बुरी लगी और उसने दूल्हे को फटकार दिया। दूल्ह को इतना बुरा लगा कि वह बिदक गया और उठकर दूर खड़ा हो गया। रातभर चला रुठने-मनाने का दौर, सुबह कोर्ट मैरिज से सुलटा मामला  इसके बाद दोनों पक्षों के समझदार लोगों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। रुठने-मनाने का दौर रातभर चलता रहा। सुबह किसी तरह बात बनी तो बुधवार को दोनों ने कचहरी जाकर कोर्ट मैरिज की। बताते हैं कि दूल्हा ग्वालियर (एमपी) का रहने वाला है। उसका नाम राहुल पुत्र खुमान है। बारात मंगलवार रात खूंटी चौराहे पर आई थी और वधू का नाम...