Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में समाजसेवी बीडी गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन

बांदा में समाजसेवी बीडी गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी बीडी गुप्ता की स्मृति में गुरुवार की रात को शहर के सिटी सेंटर में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कवियित्री ममता मिश्र ने पढ़ा कि ‘जानते हो तुम अब सांप बनने लगे हो, इंसान होकर इंसान को डसने लगे हो, कल तक उठते थे जो हाथ मदद को, अब गिरतों को देखकर तुम हंसने लगे हो। रानी दुर्गावती स्मारक समिति, समाधान और अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि बलखंडीनाका-कटरा मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी बीडी गुप्ता मार्ग किया जाएगा। सांसद आरके सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि   कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने की और मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद आरके पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, धर्मपाल सिंह सेंगर, रजनी गुप्त...
बांदा में नहाते वक्त तालाब में डूबा युवक, तलाश में पुलिस ने डलवाए जाल-गोताखोर भी उतारे

बांदा में नहाते वक्त तालाब में डूबा युवक, तलाश में पुलिस ने डलवाए जाल-गोताखोर भी उतारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक युवक नहाते समय तालाब में डूब गया। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर से उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को उतारा, साथ ही तालाब में जाल भी डलवाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पुलिस ने डलवाया जाल, गोताखोर उतारे  बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मियांबरौली गांव में रहने वाला सानू पटेल (23) पुत्र देवकुमार शुक्रवार दोपहर को गांव के तालाब में नहाने गया था। कुछ और लोग भी तालाब में नहा रहे थे। नहाते समय सानू गहरे पानी में डूब गया। तालाब में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तो लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर सानू को पानी में खोजने का प्रयास किया...
बांदा में हड़ताल पर रहे वकील, ग्राम न्यायालयों की स्थापना के संबंध में जिला जज को सौंपा ज्ञापन

बांदा में हड़ताल पर रहे वकील, ग्राम न्यायालयों की स्थापना के संबंध में जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ग्राम न्यायालयों की संरचना में कमियों के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज बांदा के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही जिला जज राधेश्याम यादव से मुलाकात करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर की अध्यक्षता में बार पदाधिकारियों ने उनको राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कहा, आधारभूत संरचना में हैं कमियां  अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालयों की आधारभूत संरचना में कमियों को पूरा करने बाद ही इनकी स्थापना की जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से उमाशंकर पाल एडवोकेट, सुनील कुमार गुप्ता, जेपी साहू, राजेंद्र सिंह परिहार, विमल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुधीर सिंह और जयकरण वर्मा, राम स्वरूप सिंह, विजय बहादुर सिंह परिहार, ब्रजराज सिंह परिहार, रणविजय सिंह, छत्रपाल सिंह, जयराज सिंह, जगदीश सिंह, शमशाद अहमद उर्फ सद्दन, अशोक पाठक, शिवपूजन पटेल आद...
एमपी से ट्रैक्टर लूट करने वाले 3 शातिर बांदा में गिरफ्तार, हथियार बरामद

एमपी से ट्रैक्टर लूट करने वाले 3 शातिर बांदा में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन एक माह पूर्व मप्र के छतरपुर जिला अंतर्गत मवई गांव से ट्रैक्टर-ट्राली चुराने वाले तीन चोरों को गुरुवार की रात देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में जानकारी दी है कि देहात कोतवाली प्रभारी रामाश्रय यादव गुरुवार की रात को गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बिसंडा रोड तिराहे के पास से पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा। तमंचे और कारतूस भी मिले    अभियुक्तों ने अपना नाम श्याम कुमार तिवारी पुत्र देवीचरन निवासी गोविंदपुर (गिरवां), कुबेर पटेल पुत्र रामपाल पटेल निवासी ग्राम जूड़ीपुर थाना गौरिहार (छतरपुर) और शिवराम पाठक पुत्र राजाराम पाठक् निवासी ग्राम जरर (गिरवां) बताया है। बताया है कि पकड़े गए अभियुक्तों का एक साथी छोटू उर्फ वीरमन पुत्र लांगी निवासी जूड़ीपूर गौरहिार (छतरपुर) मौके ...
बांदा में बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा बाइक सवार मौके से भाग निकला

बांदा में बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा बाइक सवार मौके से भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः धान की पौध की रखवाली करने के बाद घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल किसान राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बाइक सवार मौके से भाग निकला। परिवार में मचा कोहराम   अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के कुटुरवा पुरवा निवासी किसान गयादीन (60) वर्ष अपने खेतों में धान की पौध तैयार कर रहे थे। खेत की रखवाली करने के बाद वह खाना खाने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको सामने से टक्कर मार दी। इससे गयादीन दूर छिटककर गिर पड़े। बाद में अतर्रा स्वास्थ केंद्र में उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि 5 बीघा खेती...
बांदा में घर में निकली 10वीं की छात्रा का हाथ कटा नग्न शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

बांदा में घर में निकली 10वीं की छात्रा का हाथ कटा नग्न शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक दिनदहला देने वाली घिनौनी वारदात सामने आई है। घर से लापता एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव नग्नावस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है। वहीं मृतका का एक हाथ कटा मिला। हालत देखकर साफ लग रहा है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है और बाद में उसके शव को केन नदी रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया है। ट्रेन से कटकर उसका हाथ-पैर कट गया है। यही आशंका मृतक लड़की के भाई ने भी जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर से निकलने के बाद नहीं लौटी, आज मिला शव   बताया जाता है कि शहर के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी रामदास की बेटी शांति (16) बुधवार देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। हालांकि शौचालय घर के बाहर भी बना है। देर रात ...
बांदा के शहर कोतवाल बने बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी

बांदा के शहर कोतवाल बने बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अबतक वह तिंदवारी थाने की कमान संभाल रहे थे। वहीं इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि लगभग तीन दिन पहले 8 जुलाई को पशु तस्करी में अवैध वसूली के आरोप में लाइन हाजिर हुए इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के हटने के बाद से कोतवाली प्रभारी की कुर्सी खाली चल रही थी। व्यापारियों के साथ मीटिंग की   उधर, चार्ज ग्रहण करते ही कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं जानी। व्यापारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद नए कोतवाली प्रभारी ने उनको सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे...
कालवनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज बनीं शालिनी भदौरिया, महिलाओं ने तिलक कर किया सम्मान

कालवनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज बनीं शालिनी भदौरिया, महिलाओं ने तिलक कर किया सम्मान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शहर की युवा एवं तेजतर्रार कही जाने वाली महिला उप निरीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया को कालवनगंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। शालिनी भदौरिया की शहर में महिला वर्ग में अच्छी छवि है और उनको काफी मिलनसार माना जाता है। उनको बुधवार को कालवनगंज पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शालिनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले अत्याचार जैसे मामलों पर लगाम कसना होगा। महिलाओं-युवतियों ने तिलक लगाकर किया सम्मान   साथ ही महिलाएं खुद को सुरक्षित समझें, ऐसा माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर समाजसेवी महिलाओं, युवतियों ने बड़ी संख्या में पुलिस चौकी पहुंचकर उनको माला पहनाईं और तिलकर लगाकर सम्मान किया। महिलाओं ने कहा कि एक महिला चौकी इंचार्ज आने से अब व...
बांदा डीआईजी का तगड़ा एक्शनः अवैध वसूली में नपे शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज भानु प्रताप-दरोगा मयंक भी

बांदा डीआईजी का तगड़ा एक्शनः अवैध वसूली में नपे शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज भानु प्रताप-दरोगा मयंक भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नए डीआईजी दीपक कुमार कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ही बता दिया कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर वह जीरो टोलेरेंस पालिसी पर चलेंगे। डीआईजी ने अवैध वसूली की शिकायत पर बांदा के शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, बाबू लाल चौकी इंचार्ज भानु प्रताप और मयंक चंदेल के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की है। पशु तस्करी के मामले में अवैध वसूली के गंभीर आरोप  कोतवाली प्रभारी मिश्रा, चौकी इंजार्ज भानु प्रताप को लाइन हाजिर किया गया है वहीं दरोगा मयंक चंदेल को निलंबित कर दिया गया है। बताते हैं कि तीनों पर पशु तस्करी के मामले में अवैध वसूली को लेकर एक आडियो जारी हुआ था, जिसकी शिकायत डीआईजी को मिली थी। मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी सीओ स्तर से जांच चलती रहेगी। डीआईजी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ेंः कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्...
बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी को ससुराल विदा करने के बाद आंखों से खुशियों के आंसू छलक रहे थे। परिवार के लोगों को जहां बेटी से बिछड़ने का गम साल रहा था, वहीं उसकी नई जिन्दगी के लिए परिजन दुआएं भी दे रहे थे लेकिन किसी ने सोचा तक नहीं था कि जिस मंडप से बेटी के नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है, वहीं मंडप मां की जान लेगा। बेटी की विदाई के बाद शाम के समय आंगन में लगा मंडप उखाड़ते समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और बेटी की मां मलबे में दब गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उनके जिंदा होने की आस लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद विदा हुई बेटी खुद को संभाल नहीं पा रही है। बेटी की शादी का मंडप उखाड़ते वक्त हादसा  कमासिन थाने के मुसीवां गांव निवासी रामकली (45) पत्नी बुद्धराज की बेटी देवमती की रविवार को शादी थी। बारात च...