Saturday, July 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए अपने गणपति को लेकर निकले। पूरी आस्था और विश्वास के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महिलाओं और बाल भक्तों में भी दिखा उत्साह  पहले से तय रास्तों से होते हुए भक्त गणपति की प्रतिमाओं को लेकर केन नदी पहुंचे और वहां अपने गणपति को विसर्जित किया। बड़ी संख्या में भक्तों की आंखों से आंसू भी छलते दिखाई दिए। भक्तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने खूब उड़ाया गुलाल, जमकर थिरके  गणपति विमानों के इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं रही। पूरे उत्साह के साथ...
बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उसका शव फांसी पर उसी की साड़ी के फंदे से लटका शव मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका का पति यानि उसका जीजा, अवैध रूप से दारू बनाने का काम करता है और रात में बेचता भी था। इसके बाद कुछ लोग घर आकर शराब पीकर उसकी बहन से गलत हरकतें करते थे। भाई ने जताई बहन की हत्या की आशंका  उसने आशंका जताई है कि ऐसे ही लोगों ने बहन के साथ रेप करके उसकी हत्या करके शव को टांग दिया है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा अंश स्योढ़ा लाली का पुरवा की रहने वाली राधालली (35) पत्नी रामकरण का शव गुरुवार सुबह उसके घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई चुन्नीलाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप ल...
बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतारा गांव में एफसीआई गोदाम में तैनात पीआरडी जवान की गुरुवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि लुकतारा गांव निवासी देवी सिंह (50) पीआरडी में जवान थे। वह गांव की मंडी में बने एफसीआई गोदाम में ड्यूटी करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही गुरुवार दोपहर को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद अचेत होकर वह गिर पड़े। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई संजय का कहना है कि देवी की अबतक शादी नहीं हुई थी। भाई का आरोप है कि जवान को किसी ने जहर खिला दिया है। उसने...
बांदा पहुंचे एडीजी (जोन) सुजीत पांडे, बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बांदा पहुंचे एडीजी (जोन) सुजीत पांडे, बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रयागराज जोन के एडीजी सुजीत पांडे आज बांदा पहुंचे। यहां पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के बारे में जानकारी लेते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देेश  साथ ही कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए जाएं। किसी को भी बख्शा न जाए। इस मौके पर डीआईजी दीपक कुमार, एसपी गणेश प्रसाद साहा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में डकैत और अवैध खनन ही निशाने पर, कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले नए डीआईजी दीपक कुमार...
डकैतों द्वारा अपह्रत किसान घर लौटा, फिरौती देने की चर्चा-पुलिस का इंकार

डकैतों द्वारा अपह्रत किसान घर लौटा, फिरौती देने की चर्चा-पुलिस का इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी क्षेत्र से बीते शनिवार की रात हरेषण गांव निवासी किसान अवधेश द्विवेदी का अपहरण कर लिया था। 6 लाख के ईनामी बदमाश बबुली कौल गैंग ने किसान को छोड़ने के बदले 50 लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण की इस वारदात के बाद से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों ही प्रदेशों की पुलिस लगातार जंगल में कांबिंग कर रही थी। तड़के 4 बजे घर पहुंचा किसान   बताया जाता है कि आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे अपह्रत किसान अपने घर लौट आया है। सूत्रों का कहना है कि किसान को बदमाशों ने 6 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा है, जबकि पुलिस का कहना है कि पुलिस की घेराबंदी से बदमाश परेशान हुए। इसके बाद मौका पाकर अपह्रत उनके चंगुल से भागने में कामयाब हुआ। बाद में सही सलामत घर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि किसी तरह की फिरौती नहीं वसूली गई है। ये भी पढ़ेंः 6 लाख के...
हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मध्यप्रदेश में जबरदस्त बरसात से यूपी के बुंदेलखंड में भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। माताटीला बांध से छोड़े गए 3:30 लाख क्यूसेक पानी के चलते बेतवा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर बांदा में भी बेतवा और केन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। एमपी की बारिश से उफनाई नदियां  बताया जाता है कि अब जलस्तर 101 मीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही हमीरपुर का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निचले इलाकों में बाढ़ चौकियां व नावों की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…...
महोबा में दिनदहाड़े दंपत्ति से एक लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त वारदात

महोबा में दिनदहाड़े दंपत्ति से एक लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त वारदात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले के अजनर थाना क्षेत्र में आज बुधवार को दिनदहाड़े एक दंपत्ति से बदमाशों ने 1 लाख रुपए की नगदी लूट ली। यह वारदात उस वक्त हुई जब गांव आरी निवासी नृपत कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ स्टेट बैंक बेलाताल से 1 लाख रुपए निकालकर वापस घर लौट रहे थे। दोनों पति-पत्नी बाइक से थे और आज सुबह जैसे ही बैंक से लौटते वक्त दोनों करीब 11 बजे मवैया तिराहा से आगे निकले, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको रोककर 1 लाख रुपए लूट लिए। विरोध पर महिला की पिटाई   बताते हैं कि विरोध पर महिला की पिटाई भी बदमाशों ने की। बाइक सवार दंपत्ति ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन फिर चकमा देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने अजनर थाना प्रभारी आनंद कुमार को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस क...
बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा-बुंदेलखंड विकास बोर्ड की जिला झांसी में होने वाली 12 सितंबर की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। फिर भी 13 सितंबर को चित्रकूट में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी पूरी तैयारी से जुटे हैं। रविवार को भी दफ्तर खुले रहे और आंकड़ों को दुरुस्त करते रहे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को बांदा, महोबा और चित्रकूट जिलों की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट चित्रकूट में 4 बजे अपराह्न होगी। इसकी तैयारियों में सभी जिलों के अधिकारी छुट्टी में भी दफ्तर खोलकर काम कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। आचार संहिता के चलते बाद में होगी हमीरपुर की समीक्षा   हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव होने के कारण आचार संहिता प्रभावी होने के कारण वहां की समीक्षा नहीं होगी। नियोजन विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया है कि चित्रकूटधाम और झ...
बांदा पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने किया कारागार का निरीक्षण

बांदा पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने किया कारागार का निरीक्षण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः डीजी जेल आनंद कुमार ने आज मंगलवार को बांदा की ऐतिहासिक जेल का निरीक्षण किया। कारागार के गेट पर उनको सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने जेल में व्यवस्थाओं को बारीकि से देखा। कुछ कमियां मिलने पर उनके सुधार के निर्देश दिए। डीजी जेल ने कहा कि बांदा जिला जेल बहुत ही पुरानी ऐतिहासिक जेल है जिसमें 1860 का पत्थर लगा है। वहीं अंदर की प्रशासनिक बिल्डिंग 1936 की बनी है। कम स्टाफ और क्षमता से अधिक बंदी को बताया बड़ी समस्या   उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का कारण सिर्फ यहां की व्यवस्था को देखना था। कहा कि जेल प्रशासन से बात की है, यहां की कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। साथ ही स्टाफ की कमी को भी देखा जाएगा। उन्होंने स्टाफ की कमी और जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के होने के सवाल पर कहा कि ये बड़ी समस्याएं हैं। साथ ही कहा कि जेल की मुख्य दिवार पर निगरानी के लिहाज से कई सीसीटीवी कैम...
चित्रकूट में स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत, सपा नगर पालिकाध्यक्ष बीजेपी में शामिल

चित्रकूट में स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत, सपा नगर पालिकाध्यक्ष बीजेपी में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज यहां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का राजापुर में जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुखों व चुनाव संचालन समिति की बैठक के लिए रवाना हो गए। चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में सपा से नगर पालिका अध्यक्ष बने नरेंद्र गुप्ता आज बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे   उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग शामिल रहे। इस मौके पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल आदि भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः पार्टी की सदस्यता लेकर बोले कल्याण, देश में मोदी और प्रदेश में योगी का कोई विकल्प नहीं...