Tuesday, July 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में किसान की हार्ट अटैक से मौत तो महोबा में फांसी पर लटका मिला शव

बांदा में किसान की हार्ट अटैक से मौत तो महोबा में फांसी पर लटका मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः बुंदेलखंड में दीपावली के त्यौहार से ठीक पहले दो किसान परिवारों में घर के मुखियाओं की मौत से मातम छा गया। बांदा में किसान को जहां फसल बर्बाद होने के कारण सदमे में हार्टअटैक पड़ गया। वहीं महोबा में पुलिस किसान की मौत की वजह शराबखोरी बता रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी किसान शिवनंदन (59) पुत्र मंगी राजपूत बटाई पर तकरीबन 15 बीघा खेत लेकर किसानी करते थे। यही उनके परिवार के पालन-पोषण का जरिया था। गत रात्रि अन्ना मवेशियों ने उनके खेतों की फसल बर्बाद कर दी। फसल चौपट होने का लगा सदमा बताते हैं कि सुबह खेत की हालत देखकर किसान को सदमा लग गया। उनके सीने में दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो किसान के परिजनों को सूचना दी। परिजन उनको गिरवा स्वास्थ क...
प्रदेश में 8 पर भाजपा तो 3 पर सपा ने लहराया जीत का झंडा, कांग्रेस-बसपा का नहीं खुला खाता

प्रदेश में 8 पर भाजपा तो 3 पर सपा ने लहराया जीत का झंडा, कांग्रेस-बसपा का नहीं खुला खाता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में विधानसभा के उप चुनाव में कुल 11 सीटों में 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं 3 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीतीं। वहीं कांग्रेस खाता खोलने में नाकाम रही। हालांकि, कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है जो उसके लिए राहत की बात हो सकती है। 2017 विधानसभा चुनाव के परिणामों से तुलना करें तो सपा को जहां दो सीटों का लाभ दिख रहा है वहीं बसपा और भाजपा को एक-एक सीट का नुकसान हुआ है। लखनऊ कैंट की 25 राउंड की मतगणना में शुरू से ही भाजपा प्रत्‍याशी सुरेश तिवारी आगे रहे। दूसरे नंबर पर सपा रही। भाजपा खेमा जहां जीत के जश्न में डूबा है तो वहीं सपा खेमा भी खुश है। लखनऊ-कानपुर-मानिकपुर में भाजपा की जय-जय कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर को 21244, चित्रकूट के मानिकपुर में भाजपा के आनंद शुक्ल ने समाजवादी के निर्भय पटेल को 12840 वोटों...
बैरक से लेकर बंदूक तक जांची, बांदा DIG दीपक कुमार का जेल निरीक्षण

बैरक से लेकर बंदूक तक जांची, बांदा DIG दीपक कुमार का जेल निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शासन द्वारा जिले के नोडल अफसर बनाए गए चित्रकूटधाम मंडल के उप   महानिरीक्षक दीपक कुमार ने मंडल कारागार पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा और व्यवस्था की बारीकि से जानकारी ली। साथ ही जेल के बैरकों के लेकर पुलिस कर्मियों की बंदूकों की दुरुस्तता भी जांची। इतना ही नहीं बंदियों से बात की तो बंदी रक्षकों से भी हाल जाना। बताते चलें डीआईजी दीपक कुमार बांदा के नोडल अफसर बनाए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उधर, डीआईजी के औचक निरीक्षण से संवेदनशील जेल में हड़कंप जैसे हालात रहे। बताते चलें की बांदा की जेल सुरक्षा के लिहाज के काफी संवेदनशील है। यहां कई शूटर, डकैत और माफिया बंद हैं। औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप बताया जाता है कि डीआईजी श्री कुमार ने बंदियों से भी बातचीत की और बैरक भी चेक किए। सुरक्षा मे...
बांदा में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का निधन, शोक की लहर

बांदा में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का आज बुधवार शाम करीब 4 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना आते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि सन् 1980 से लेकर 1985 तक वह कांग्रेस पार्टी के बांदा सीट से सांसद रहे थे। इसके साथ वर्ष 2001 से लेकर 2006 तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। बड़ीं संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया। शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। बताया जाता है कि उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। पूर्व सांसद श्री दुबे के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युम दुबे लालू, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मो इदरीश, व्यवसाई सुधीर गुप्ता, प्रशांत शर्मा (मुन्ना), रा...
बांदा शहर में ट्रेन की चपेट में आकर इंटर के छात्र की मौत, प्रधान हैं मृतक की मां

बांदा शहर में ट्रेन की चपेट में आकर इंटर के छात्र की मौत, प्रधान हैं मृतक की मां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः क्वेटरा रेलवे क्रॉसिंग पर आज बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक इंटर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र बांदा के रेपुरा गांव की महिला प्रधान का पुत्र है। बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में रहने वाले चंद्रशेखर सिंह का पुत्र रितेश सिंह (18) शहर के क्वेटरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। एचएल इंटर कालेज का छात्र था मृतक वह एचएल इंटर कालेज का छात्र था। बुधवार शाम को वह बाल कटवाने के लिए अपने कमरे से बाहर निकला और क्वेटरा क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय रेल इंजन की चपेट में आ गया। इंजन की टक्कर से छात्र दूर जा...
बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने नोडल अफसर बनते ही संभालीं जिम्मेदारियां, ताबड़तोड़ एक्शन

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने नोडल अफसर बनते ही संभालीं जिम्मेदारियां, ताबड़तोड़ एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने तेज-तर्रार और स्वच्छ कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले चित्रकूटधाम (बांदा) के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार बांदा जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। डीआईजी दीपक कुमार ने पुलिस लाइन्स सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस से जुड़े इंफोर्समेंट विभाग के साथ मिलकर जल्द ही समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। पत्रकारों के साथ वार्ता में बताई कार्य की रूपरेखा डीआईजी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन स्तर से उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके बाद वह नोडल अधिकारी के तौर पर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शासन को रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए जिला शासकीय अधिवक्ता, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के साथ बैठकें करके जिले की रिपोर्ट शासन को सौंप...
बांदा में जुकाम-बुखार पीड़ित बच्ची की मौत, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

बांदा में जुकाम-बुखार पीड़ित बच्ची की मौत, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां मंगलवार को जिला अस्पताल में एक जुकाम-बुखार से पीड़ित बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की उम्र लगभग 5 वर्ष थी। उसके पिता व अन्य परिजनों ने बच्ची की मौत पर हंगामा किया। उनका आरोप था कि डाक्टर ने गलत उपचार किया है। इसलिए उनकी बेटी की मौत हो गई है। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। बिसंडा की रहने वाली थी बच्ची बताया जाता है कि जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले राजा भैया की 5 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी और तीन-चार दिनों से जुकाम और बुखार हो गया था इसके चलते मंगलवार को सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ट्रामा सेंटर में उसका उपचार हुआ। परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम बच्ची लक्ष्मी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही बच्ची लक्ष्मी की मौत हो ग...
बुंदेलखंडः ललितपुर में 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, पांचों की मौत

बुंदेलखंडः ललितपुर में 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, पांचों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया है। ललितपुर जिले के मड़ावरा क्षेत्र के गांव ग्राम उल्दनाखुर्द में एक महिला अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। दिल दहला देने वाले इस घटनाक्रम में सभी पांचों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। बाद में उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पारिवारिक कलह वजह बताया जाता है कि गांव के प्रधान जगदीश यादव की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और वहां ग्रामीणों की मदद से शवों को पढुआ हार में बने कुएं से किसी तरह बाहर निकलवाया। शवों को निकालने के बाद महिला की पहचान उल्दनाखुर्द निवासी विमला देवी (34) पत्नी राजेश कुशवाहा के रूप में हुई। वहीं चारों बच्चों क...
अपडेटःबांदा में दर्दनाक हादसाः कानपुर में बेटे की मौत की खबर सुन जा रहे व्यवसाई पिता समेत 2 की मौत, 3 गंभीर

अपडेटःबांदा में दर्दनाक हादसाः कानपुर में बेटे की मौत की खबर सुन जा रहे व्यवसाई पिता समेत 2 की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार तड़के सुबह हुए एक दर्दनाक भीषण हादसे में अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार ट्रक से जा टकराई। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले दोनों बांदा के छोटी बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची चिल्ला पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से दो लोगों के गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मृतक फूलचंद्र गुप्ता के बेटे अनमोल (25) की बीते दिवस कानपुर में हादसे में मौत हो गई थी। उसकी खबर पाकर पिता, बेटे और परिचित कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। कानपुर जाते वक्त हुआ हादसा बताया जाता है कि बीती देर रात करीब 1 बजे चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के नजदीक तेज रफ्तार बेकाबू कार अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक से जा टक...
बांदा में आर्य सम्मेलन में साधकों को कराया गया योगाभ्यास

बांदा में आर्य सम्मेलन में साधकों को कराया गया योगाभ्यास

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आर्य समाज मंदिर बलखंडीनाका में चल रहे 132वें आर्य सम्मेलन और वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन धूमधाम से संपन्न हुआ। पहले चरण में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए स्वामी अभिषेक देव ने साधकों को योगाभ्यास करवाया। इसके अलावा साधकों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा के बारे में भी जानकारियों से अवगत कराया गया। सोमवार को प्रथम सत्र की शुरुआत योग शिविर से की गई, जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पूज्य स्वामी अभिषेक देव ने साधकों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने रोगानुसार योग में हृदय रोग कमर का दर्द, घुटने का दर्द और सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस से मुक्ति हेतु योग प्राणायाम करवाया। भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता उनके साथ दीपा श्रीवास्तव ने आए हुए योग साधकों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा के बारे में बताया। उसके पश्चात वैदिक यज्ञ किया गया जिसमें आचार्य की भूमिका वेद प्रकाश ने निभाई। भजन उपदेशिका विदुषी अमृ...