Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः नदी में नहा रहे दो किशोर बालक डूबे, दोनों की मौत

अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः नदी में नहा रहे दो किशोर बालक डूबे, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां शनिवार सुबह जिले में दो किशोर बालकों की नहाते समय नदी में डूबकर मौत हो गई। साथ नहा रहे बालकों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इनमें से एक बच्चा अपने ननिहाल आया हुआ था। यह ह्रदय विदारक घटना जसपुरा क्षेत्र के गौरीकलां और अमारा गांव के बीच चंद्रावल नदी पर बने पुल के नीचे हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक बालक अपने मामा के घर गया हुआ था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां-अमारा के बीच पुल के नीचे घटना बताया जाता है कि शहर के रामलीला मैदान निवासी सानू (13) पुत्र विष्णु अवस्थी अपने मामा के यहा...
बांदा में टिड्डियों का हमला, केंद्रीय टीम ने मार गिराईं लाखों

बांदा में टिड्डियों का हमला, केंद्रीय टीम ने मार गिराईं लाखों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः टिड्डियों के एक दल ने बांदा में बीती शाम घुसपैठ करते हुए फसलों पर हमला कर दिया। चित्रकूट की ओर से आए टिड्डियों के इस दल के हमले को लेकर पहले से सतर्क केंद्रीय कृषि विभाग की टीमों ने कीटनाशक का छिड़काव करते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों को मार गिराया। इसके बाद बाकी बचीं टिड्डियां उड़ गईं। रात तक टिड्डियों को मार गिराने का काम चला। बिसंडा में चला कृषि विभाग का आपरेशन, तिंदवारी-पैलानी में अलर्ट सुबह बचीं टिड्डियां पश्चिम दिशा यानी हमीरपुर की ओर उड़ान भर गईं। बताया जाता है कि टिड्डियों के एक दल ने शुक्रवार शाम बांदा जिले में प्रवेश किया। इसके बाद बिसंडा के वैदनपुरवा, मझीवा सानी और सिंहपुर में उतर गया। लाखों की संख्या में टिड्डियों को देख किसान भी स्तब्ध रह गए। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर कृषि विभाग की टीम वहां पहुंची। जिला कृषि अधि...
Covid-19: अब बांदा के नरैनी क्षेत्र में मिला कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 33 हुई

Covid-19: अब बांदा के नरैनी क्षेत्र में मिला कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 33 हुई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार दोपहर बांदा में फिर एक कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आया है। कोरोना से संक्रमित यह व्यक्ति नरैनी क्षेत्र में मिला है जो कि एक प्रवासी मजदूर है। बीते दिनों वह गुजरात से लौटा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए टीमें लगाई हैं। वहीं इलाके को सील करके सेनेटाइज किया जा रहा है। इलाके को हाॅटस्पाट घोषित कर दिया गया है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि एहतियात के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले गुरुवार को गुढ़ाकला में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 33 हो गई है। हालांकि, इनमें ज्यादातर लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 7 है। प्रशासन ने इलाके को सील किया बताया जाता है कि शुक्...
राहत की खबरः अब बांदा में 1 घंटे में हो जाएगी कोरोना की जांच, आयुक्त ने लिया जाएजा

राहत की खबरः अब बांदा में 1 घंटे में हो जाएगी कोरोना की जांच, आयुक्त ने लिया जाएजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना वायरस की जांच के लिए अब लोगों को न तो लंबा इंतजार करना होगा, न ही इधर-उधर सैंपुल लेकर भटकना होगा। बल्कि कोरोना की जांच अब जिला अस्पताल में होगी। इतना ही नहीं बांदा जिला अस्पताल में ही जांच के 1 घंटे बाद रिपोर्ट भी मिल जाएगी। पता चल जाएगा कि मरीज को कोरोना है या नहीं। ऐसा बांदा जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन लगने के चलते संभव हो सका है। आज पहले दिन आयुक्त गौरव दयाल भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही चिकित्साधिकारियों को मरीजों की पूरी देखभाल और जांच के हर बिंदु का ख्याल रखने के निर्देश भी दिए। बताते चलें कि अबतक मरीजों को कोरोना जांच के लिए सैंपुल देने जिला मुख्यालय से दूर नरैनी स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता था। पहले दिन 9 संदिग्धों के सैंपुल लिए आज ट्रू नेट मशीन पर शुक्रवार को पहले दिन कुल 9 संदिग्ध मरीजों का सैंपुल जांच क...
महोबा में खदान पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 2 गंभीर

महोबा में खदान पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 2 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः आज शुक्रवार को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में पत्थर की खदान पर बिछे बारूद पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुए धमाके में दो मजदूरो की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर को पहरा गांव के सिजरा पहाड़ पर हुआ। बताते हैं कि दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की बात भी कही जा रही है। दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बताया जाता है कि आज सुबह से ही जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तेज गरज के साथ बिजली भी कड़क रही है। हालांकि, भीषण गर्मी से लोगों को इस बरसात ने राहत दिलाई है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के सिजरा पहाड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। ये...
बांदा में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला, कुल संख्या 32

बांदा में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला, कुल संख्या 32

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने का सिलसिल जारी है। गुरुवार शाम को बांदा जिले में एक और कोरोना पाजिटिव केस मिला है। यह कोरोना पाॅजिटिव केस जिले की नरैनी तहसील के गुढ़ाकला गांव में मिला है। गुरुवार शाम को इस मरीज की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना पाॅजिटव कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई है। हालांकि, इनमें से 26 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 6 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 6 हुए वर्तमान में छह केस एक्टिव हैं। बताते चलें कि बांदा में बीते 1 सप्ताह में पांच नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। आयुक्त गौरव दयाल ने बताया है कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में नरैनी तहसील क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव का रहने वाला अभिषेक (18) पाॅजिटिव मिला है। बताते हैं कि बीती 8 जून को सैंपुल जांच को भेजे गए थे। गुरुवार शाम रिपोर्ट में युवक पाॅजिटिव मिला है। इस दौरान एक कोरोना प...
बांदा में प्रशासन ने सील किया  केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

बांदा में प्रशासन ने सील किया केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जिले से प्रशासनिक कार्रवाई की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले ही आयुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी। इसके चंद घंटों बाद ही जिला प्रशासन ने शहर से सटे इलाके में एक बिना नक्शे के चल रहा पेट्रोलपंप पकड़ा लिया। इतना नहीं तमाम सिफारिशों, राजनीतिक दबाव के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और पेट्रोल पंप को सील कर दिया। अधिकारी बोले, प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं इसके बाद उसे पुलिस की सिपुर्दगी में दे दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई जिले के तेज तर्रार अधिकारी बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। विकास प्राधिकरण के सचिव की जांच में खुलासा श्री सिंह ने बताया कि यह पेट्रोल पंप प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए चलाया जा रहा था जो कि गैरकानूनी काम है। पेट्रोल पंप बीन...
बांदा में 24 घंटे में कई हादसे, 1 की मौत, 2 सगे भाईयों समेत 9 घायल

बांदा में 24 घंटे में कई हादसे, 1 की मौत, 2 सगे भाईयों समेत 9 घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटों में हुए अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 2 सगे भाईयों समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। अस्पताल से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के चैसड़ गांव के मजरा जरियारी निवासी जानकीशरण (36) पुत्र पुरुषोत्तम बुधवार की रात अपने ननिहाल पचोखर गांव से बाइक लेकर घर जा रहा था। अलग-अलग हादसों में 9 घायल वह अतर्रा थाना क्षेत्र के गर्गन पुरवा के समीप पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गय...
बांदा आयुक्त की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दो टूक, समय से करो काम..

बांदा आयुक्त की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दो टूक, समय से करो काम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर गौरव दयाल ने आज बांदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के पेंच कसते हुए साफ कहा कि आवासीय योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में सड़कों का निर्माण तथा अन्य विकास कार्य निर्धारित समय में कराए जाएं। इससे इस योजना में प्लाटों का आवंटन प्राथमिकता पर हो सके। आयुक्त गौरव दयाल विकास प्राधिकरण की बैठक अपने मयूर भवन सभागार में ले रहे थे। बैठक का संचालन नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र ने किया। तुलसी नगर आवासीय योजना पर निर्देश आयुक्त ने कहा कि बांदा विकास प्राधिकरण को सक्रिय किया जाए तथा बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि तुलसी नगर आवासीय योजना के शेष कार्यों को करने के लिए नगर पालिका तथा प्राधिकरण के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लें। ये भी पढ़ेंः यूपी में हर जिला अस्पताल म...
बांदा में महिला लेखपाल से छेड़छाड़, दो सगे भाईयों पर रिपोर्ट

बांदा में महिला लेखपाल से छेड़छाड़, दो सगे भाईयों पर रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी दो दिन पहले एक लेखपाल द्वारा दलित युवती से चलती जीप में दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिले में एक और मामला सामने आ गया। एक महिला लेखपाल के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ कर डाली। मामले में महिला लेखपाल की ओर से सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना नरैनी थाना क्षेत्र की है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार रात जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। कस्बे के अतर्रा मार्ग पर रहने वाली युवती तहसील नरैनी में लेखपाल पद पर तैनात हैं। नरैनी थाना क्षेत्र का है मामला युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पास रहने वाले सौरभ, गौरव पुत्र गण शिवचंद गौतम मंगलवार रात में जेसीबी मशीन लगाकर अपने घर की दीवार तुड़वा रहे थे। इससे उनके घर की दीवार भी हिल गई। दीवार में दरारें आईं तो पर...