Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : जय सियाराम के उद्घोष के बीच विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बंटवाया 21 कुंटल लड्डूओं का प्रसाद

Banda: Sadar MLA distributed 21 Kuntal Laddus to Jai Siyaram

समरनीति न्यूज, बांदाः श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंदिरों में अखंड रामायण पाठ कराया। 90 गांवों व 20 शहर के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ से पूरा माहौल राममय हो उठा। अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पर ग्राम गिरवां, तिंदवारा, महुआ, खुरहंड, छिबांव, बड़ेखर, तेंदुरा, अजीतपारा, बिलगांव, गंछा, कहला, मवई आदि महुआ एवं बिसंडा मंडल के विभिन्न गांव में अखंड पाठ हुआ।

Banda: Sadar MLA distributed 21 Kuntal Laddus to Jai Siyaram

मुख्य बाजार में भक्तों को बांटा प्रसाद

वहीं बांदा शहर के महेश्वरी देवी, वामदेवेश्वर मंदिर, संकट मोचन, काली देवी मंदिर, सिंहवाहिनी, मरहीमाता, मानिक कुइयां, चैसठ जोगिनी, कालूकुआं, खूंटी चैराहा, महावीरन आदि विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण हुआ।

ये भी पढ़ेंः बांदा में पत्रकार समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने कसी कमर

बताया कि इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर पूरे क्षेत्र में 21 कुंतल लड्डू का प्रसाद वितरित कराया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का शुभ अवसर आया है। कहा कि 5 अगस्त का दिन रामभक्तों के हृदय में स्वर्णिम स्मरण के रूप में दर्ज हो चुका है। प्रत्येक वर्ष इसी दिन और इसी उत्साह के साथ और भी भव्य तरीके से इस उत्सव को गांव-गांव और गली-गली में मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संबंधित खबर पढ़ेंः श्रीराम मंदिर भूमिपूजन : राममय हुआ बांदा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 110 मंदिरों में कराई अखंड रामायण