Sunday, July 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से PWD ठेकेदार की मौत, 38 नए केस मिले

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से PWD ठेकेदार की मौत, 38 नए केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुके कोरोना से 11 वीं मौत की खबर आई है। कोरोना संक्रमण से शहर के रहने वाले पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, देर शाम आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 38 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 952 हो गई है। इनमें 535 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि संक्रमित लोगों को आइसोलेट करके इलाज कराया जा रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 952 पर पहुंचीं, सीएमओ बोले, सीएमओ डा. शर्मा ने कहा कि सभी संक्रमित मिले लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है, ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके। बताते चलें कि कोरोना से अबतक जिले में 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ये भी पढ़ें : Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत ग...
Big News : बांदा में जेल के 14 लोगों समेत 35 नए पाॅजिटिव, कौन कहां भर्ती-पढ़ें पूरी लिस्ट

Big News : बांदा में जेल के 14 लोगों समेत 35 नए पाॅजिटिव, कौन कहां भर्ती-पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 35 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 14 जिला कारागार के बंदी बताए जा रहे हैं। हालांकि, जेल अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा 3 कोरोना पाजिटिव केस मेडिकल कालेज में मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 914 हो गई है। इतने एक्टिव केस हैं जिले में मौजूद वहीं एक्टिव केस 436 बताए जा रहे हैं। वहीं जिले में अबतक कोरोना से कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। संक्रमितों की कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। साथ ही संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। शहर में पैर फैला रहा कोरोना संक्रमण मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज आई जांच रिपोर्ट में रामलीला मैदान के पास रहने वाले 4 ल...
दर्दनाक : बांदा में सड़क हादसे में डाक्टर की मौत, कार लेकर भाग रहा चालक..

दर्दनाक : बांदा में सड़क हादसे में डाक्टर की मौत, कार लेकर भाग रहा चालक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बहनोई के श्राद्ध में शामिल होकर लौट रहे एक प्राइवेट चिकित्सक की हादसे में दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हादसा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ है। सतना से लौटते वक्त हुआ हादसा  बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी प्राइवेट चिकित्सक डा. रमेश अवस्थी (50) पुत्र बद्री प्रसाद बुधवार को अपने बहनोई के श्राद्ध में शामिल होने सीमावर्ती जिले सतना (मध्य प्रदेश) के पहाड़ीखेरा गांव गए थे। देर शाम बाइक पर वह वापस गांव लौट रहे थे। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-नरैनी मार्ग स्थित पनगरा नहर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।  ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा में कोरोना मरीज ले रहे ‘राम...
खास खबर : बांदा में कोरोना मरीज ले रहे ‘राम नाम की बूटी’, गूंज रहा जय सीता-राम

खास खबर : बांदा में कोरोना मरीज ले रहे ‘राम नाम की बूटी’, गूंज रहा जय सीता-राम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : कहते हैं जहां दवा काम न करें, वहां दुआ (प्रार्थना) काम करती है। बांदा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (covid-19) से जंग लड़ रहे संक्रमित लोग इस बात को सच साबित कर रहे हैं। दबा के साथ-साथ राम नाम की बूटी ले रहे हैं, यानि राम नाम के भजन भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की देख-रेख में कृषि विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे आइसोलेशन वार्ड/एल-1 हास्पिटल में आइसोलेट ये मरीज सुबह-शाम पूरे भक्तिभाव से प्रभु राम और माता सीता के भजन गाते सुने जा सकते हैं। सुबह-शाम वार्ड में गूंज रहा जय सीता-राम वार्ड से सुबह-शाम जय सीता-राम, राम-राम, सीता-राम की गूंज सुनी जा सकती है। बताते हैं कि वार्ड में करीब 23 महिला-पुरुष हैं। सभी का उत्साह देखते बनता है। कोरोना का कोई डर कहीं नजर नहीं आ रहा है। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी सामूहिक रूप से रोजाना सुबह-शाम कीर्तन और भजन ...
बांदा की बड़ी खबर :लव मैरिज वाले पति-पत्नी के बीच जीजा की इंट्री, महिला ने ब्लेड से गला रेता-रेफर

बांदा की बड़ी खबर :लव मैरिज वाले पति-पत्नी के बीच जीजा की इंट्री, महिला ने ब्लेड से गला रेता-रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को बांदा में एक बड़ी घटना सामने आई। छह महीने पहले दिल्ली में युवक-युवती की आंखें चार हुईं। फिर बात शादी के बंधन में बंधने पर रुकी। दोनों बांदा में आकर रहने लगे। इसी बीच रिश्ते के जीजा की इंट्री हुई। फिर क्या कि युवती ने आज सुबह ब्लेड से अपना रेत लिया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। उसे चितांजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। 6 महीने पहले की थी लव मैरिज बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रजनी (21) पत्नी लल्लू ने बुधवार सुबह ब्लेड से अपना गला रेत लिया। इससे पहले लहूलुहान हो गईं। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का तूफानी दौरा, सड़कों का लोकार्पण-समस्याओं का निस्तारण

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का तूफानी दौरा, सड़कों का लोकार्पण-समस्याओं का निस्तारण

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा के बिसंडा मंडल समेत पूरे क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। कई जगहों पर सीसी रोड का लोकार्पण करने के साथ ही गांवों में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण भी कराया। इस दौरान सबसे बड़ा मामला बुंदेलखंड एक्सप्रेस से जुड़ा धूरी गांव का था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आउटर पास की समस्या निपटी वहां हजारों ग्रामीणों का कहना था कि धूरी गांव से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक आउटर पास की जरूरत है। विधायक ने लोगों की बात सुनीं, समस्या को सही पाया। इसके बाद यूपीडा के अधिकारियों को बुलाकर उनके साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही नया प्रस्ताव बनाकर ग्रामीणों की समस्या दूर करने को कहा। विधायक से मिलने को चौपाल में जुटे लोग सदर विधायक ने लोगों से कहा कि कोरोना संकट काल में खुद का बचाव भी करें। सरकार उनके साथ है और ...
Breaking News : बांदा में कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या 819 पहुंची  

Breaking News : बांदा में कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या 819 पहुंची  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुका कोरोना का प्रकोप जारी है। आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले 65 वर्षीय एक और शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मरने वाले शख्स का इलाज चल रहा था और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट बीती 24 अगस्त को पाजिटिव आई थी। बताते हैं कि उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बताते चलें कि इससे पहले भी बांदा में कोरोना से कई मौतें हो चुकी हैं। शहर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना बताया जाता है कि कोरोना से अबतक जिले में कुल 819 संक्रमित केस मिल चुके हैं। वहीं इनमें 372 एक्टिव केस हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कोरोना से मुकाबला करने में जुटी हैं। ये भी पढ़े : कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय हाल ही में जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की ...
बांदा : केन नदी से मछली पकड़ने गया था युवक, डूबकर मौत

बांदा : केन नदी से मछली पकड़ने गया था युवक, डूबकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मछली का शिकार करने का शौक एक युवक की मौत का कारण बन गया। केन नदी में मछली का शिकार करते समय गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की। लोगों ने नदी में छलांग लगाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। हालांकि, तबतक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव निवासी जगत नारायण (26) पुत्र जगमोहन नदी से मछली पकड़ रहे थे। बताते हैं कि पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने डूबते देखा तो नदी में कूदकर बचाने की कोशिश की। तबतक वह डूब चुके थे। ये भी पढ़ें : बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले   बाद में उनको बाहर निकाला गया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि, लोग उनको लेकर ...
बड़ी खबर : बांदा मे सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत

बड़ी खबर : बांदा मे सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बुलेट और बाइक में तेज रफ्तार टक्कर से हादसा उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव के रहने वाले रोहित कुमार (25) पुत्र शिवदास सोमवार शाम को पिपराहरी गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। बाइक से वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कालेश्वर बाबा देवस्थान के पास पहुंचने से सामने से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं बाइक नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही पवन (25) पुत्र सुखपाल चला रहे थे। बताते हैं कि टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप ...
बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले

बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दंपति और उनके 7 साल के मासूम बच्चे समेत कुल 12 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें छह महिला मरीज हैं और दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 819 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 372 हो गए हैं। एक दिन पहले मिले थे 44 केस मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी 12 लोगों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। बताया जाता है कि आज मिले 12 कोरोना पाॅजिटिव में जौरही पीएचसी के एक दंपति समेत उनका 7 साल का बेटा कोरोना पाॅजिटिव आया है। इसी तरह इंदिरानगर में एमआईजी में पावरहाउस के सामने चिल्ला रोड पर 46 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। ये भी पढ़े :  Update : बांदा : काल बनी ओवरलोडिंग, ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, जाम-नारेबाजी कालू...