Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Breaking : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..

Breaking : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज सर्राफा व्यवसायी का बेटा शराब के नशे में केन नदी में नहाने उतर गया। कुछ ही देर में नदी में डूब गया। आसपास के लोगों शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों से अचेतावस्था में उसे बाहर निकलवाया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सर्राफा व्यवसायी नशे का आदी था। उसके नशे में नदी में नहाने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अविवाहित बेटे की मौत से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार शहर के खिन्नीनाका मुहल्ले में रहने वाले सर्राफा व्यवसायी मनीष जड़िया (40) पुत्र रामसेवक जड़िया आज दोपहर के नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार नहाने से पहले उसने नदी किनारे बैठकर शराब पी। फिर नहाने के लिए नदी में उ...
Breaking : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत

Breaking : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार दोपहर बांदा में एक युवक ने शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी पुल से कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि उसके दो दोस्त भी साथ में थे, दोनों उसे रोकते रह गए, तबतक युवक ने पुल ने नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में आए दोनों युवकों का कहना है कि मरने वाले युवक ने प्रेम प्रसंग में ऐसा किया है। दोस्त ने बताया कि मरने वाले युवक की प्रेमिका ने हाथ की नसें काट ली थीं। तभी से वह तनाव में था। उधर, मौके पर पहुंचे बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन ने बताया है कि पुल पर सेल्फी प्वाइंट कही जाने वाली जगह से युवक के नदी में कूदने की बात सामने आ रही है। उसकी मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार अतर्रा का रहने वाला मोहम्मद मोहसिन अपने साथी आदित्य गुप्ता के साथ बांदा आया था। साथ में एक और ...
UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा जल्द ही संगठन में फेरबदल करके खाली पदों को भरेगी। दरअसल, एमएलसी चुनाव में मिली शानदार जीत के उत्साहित भाजपा ने लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी संगठन ने अभी से कमर कसनी भी शुरू कर दी है। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा जल्द संगठन के खाली पदों को भरेगी। उन्होंने साफ किया है कि भाजपा आंशिक संगठनात्मक पुनर्गठन करेगी। समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ जोड़ेगी बीजेपी यूपी बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि बीजेपी ऐसी किसी भी दूसरी पार्टी को साथ जोड़ सकती है जिसकी विचारधारा भाजपा से मेल खाती हो। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मजबूत पिछड़े नेता ह...
ह्रदयविदारक : बेटे के तिलक समारोह में पिता का निधन

ह्रदयविदारक : बेटे के तिलक समारोह में पिता का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटे के तिलक समारोह में एक पिता का निधन हो गया। ह्रदयविदारक इस घटना से सारी खुशियां मातम में बदल गईं। डाक्टरों ने घटना को संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के भगौतीनगर के रहने वाले रामकिशोर (45) के बेटे राकेश का सोमवार को तिलक समारोह था। मामले की जांच में जुटी पुलिस घर के लोग समारोह की तैयारियों में जुटे थे। बताते हैं कि अचानक रामकिशोर की हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र राकेश का कहना है कि 9 फरवरी को अतर्रा से उसकी शादी थी। सोमवार को तिलक था। ये भी पढ़ें : बांदा में DIG और SP ने बनाया माहौल, फोर्स लेकर सड़कों पर.. ये भी पढ़...
बांदा में DIG और SP ने बनाया माहौल, फोर्स लेकर सड़कों पर..

बांदा में DIG और SP ने बनाया माहौल, फोर्स लेकर सड़कों पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने और अपराधी किस्म के लोगों में दहशत का माहौल बनाने खुद डीआईजी विपिन मिश्रा और एसपी अभिनंदन फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे। दोनों ही पुलिस उच्चाधिकारियों ने शहर के व्यस्तम क्षेत्रों का दौरा किया। स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की। लोगों की बातों को सुना। समस्याओं को जाना। साथ ही अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजार में पैदल गश्त की। एक तरह से दोनों अधिकारियों ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों में भी पुलिस फोर्स को देखकर उत्सुकता सी नजर आई। ये भी पढ़ें : बांदा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..  ये भी पढ़ें : बांदा : ‘भागवत कथा सुनने से होता है पापों का नाश’ ये भी पढ़ें : बांदा में 1 लाख के लिए अश्लील वीडियो वायरल, FIR...
UP : 1 लाख के लिए अश्लील वीडियो वायरल, FIR के बाद भागा..

UP : 1 लाख के लिए अश्लील वीडियो वायरल, FIR के बाद भागा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला के अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि वीडियो वायरल करने वाले ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख रुपए मांगे, न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। बताते हैं कि वीडियो आरोपी और महिला का है। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिसने तमंचे से डराकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। महिला घटना के समय खेत पर चारा काटने गई थी। तभी आरोपी ने उसे तमंचा दिखाकर दबोच लिया था। आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिशें फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा था। दबंग आरोपी का नाम बम्बू कुमार पुत्र देवीदयाल है जो कि बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि दबंग उसे धमकियां दे रहा था कि अगर महिला ने उसे 1 लाख रुपए नहीं दिए तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। ये भी पढ़ें : UP : लड़की...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आरएसएस और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। इसे बचाने के लिए हम लोगों को आगे आने होगा। क्यों कि लोकतंत्र और संविधान उन महान कांग्रेसियों की देन है जिन्होंने इसके लिए बलिदान दिया है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहीं। वह सोमवार को बांदा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बोल रहे थे। खाबरी बोले, लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में खाबरी ने इस मौके पर भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने जाने वाले कांग्रेसियों को सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान खाबरी ने कहा कि सपा और आरएसएस एक ही सिक्के दो पहलू हैं। जब चुनाव आने वाले होते हैं तो दोनों एक जैसे ही बयान देते हैं। कहा कि भाजपा भारत जोड़ों यात्रा से बौखला गई है। कहा कि आरएसएस प्रमुख पहले बयान देते हैं जातियों को ब्राह्मणों ने बनाया है। फिर सपा बयानबाजी करती है...
बांदा : ‘भागवत कथा सुनने से होता है पापों का नाश’

बांदा : ‘भागवत कथा सुनने से होता है पापों का नाश’

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भूरागढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में 6 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन हुआ। कथा वाचक आचार्य आदित्य पांडे ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पापों का नाश होता है। ऐसी कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इसे जरूर सुनना चाहिए। कथा का आयोजन मेवालाल गौतम व श्यामकली गौतम की ओर से किया गया। इस मौके पर केशव प्रसाद गौतम, चुन्नूलाल, उमाशंकर, जयशंकर, विश्वनाथ, बब्बू, शिवमूरत गौतम, प्रमोद, राजेश, हरनाम, तेजप्रकाश गौतम, तुलसी दास आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : छात्रा खुशी के सिर पर मिस बड़ोखर का ताज, सीनियर्स का तिलक   ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..  ...
Banda : छात्रा खुशी के सिर पर मिस बड़ोखर का ताज, सीनियर्स का तिलक

Banda : छात्रा खुशी के सिर पर मिस बड़ोखर का ताज, सीनियर्स का तिलक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं विदाई फेयरवेल प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यावलय की प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा वैष्णवी, रोशनी, प्रियंका ने सरस्वती वंदना और रचना निरंजना, साधना ने स्वागत गीत गाया। सीनियर्स को दिया फेयरवेल विदाई समारोह में 9वीं के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीनियर्स का टीका कर मुंह मीठा कराकर गिफ्ट दिए। छात्रा अंतिमा, कंचना, कृष्णा, अंजू, शांति, वंदना, अनमोल, मनोज, महेंद्र आदि छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं का प्रर्दशन किया। इस दौरान मिस बड़ोखर का ताज छात्रा खुशी और मिस्टर बड़ोखर का ताज छात्र शोभित के सिर सजा। उप विजेता नम्रता और सुखेंद्र रहे। छात्रा मानसी...
रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक सौतेले बेटे ने अपनी मां से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अतर्रा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली रहने वाली 40 वर्षीय महिला से उसके सौतेले लड़के ने शनिवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म कर किया। महिला ने उसका विरोध किया तो दरिंदे बने आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। ये भी पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप उधर, पीड़िता ने किसी तरह अपनी बेटी को फोन करके अपनी आपब...