Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अविरल जल अभियान का शुभारंभ, योजनाओं की समीक्षा भी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अविरल जल अभियान का शुभारंभ, योजनाओं की समीक्षा भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अविरल जल अभियान का शुभारंभ किया। मलिन बस्ती में भोज किया। साथ ही अधिकारियों के साथ केंद्रीय व राज्य की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अपने लगभग 9 घंटे के कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री के धुआंधार कार्यक्रम रहे। बांदा डीएम की जलसंरक्षण की पहल को सराहा आज सुबह कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा पहुंचे तो सबसे पहले रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचकर अविरल जल अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेक्षागृह में नेताओं, अधिकारियों को संबोधित भी किया। कहा कि 'बांदा की हर बूंद, बांदा के नाम' से जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा चलाया जा रहा अभियान बेहद सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जा...
कंपटीशन की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, छोटी सी वजह..

कंपटीशन की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, छोटी सी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उच्चस्तरीय कंपटीशन की तैयारी कर रही एक छात्रा ने जरा सी बात पर खौफनाक कदम उठा लिया। छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में रामशरण अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी महक (16) ने हाल में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अब आगे उच्चस्तरीय परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताई यह वजह, पुलिस जांच में जुटी बताते हैं कि बुधवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो पंखे से उसका शव फांसी पर लटक रहा था। शव को फांसी को नीचे उतारा गया। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चचेरे भाई आदित्य का कहना है कि महक की मा...
मशहूर टीवी Actress वैभवी उपाध्याय की दुर्घटना में मौत

मशहूर टीवी Actress वैभवी उपाध्याय की दुर्घटना में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : पापुलर टीवी सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की एक दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की खबर आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। यह टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद शाकिंग न्यूज है। टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर जानकारी के अनुसार वैभवी की कार का एक्सीडेंट दो दिन पहले हुआ था। वह अपने मंगेतर के साथ कार से ट्रैवल कर रही थीं। इसी दौरान तीर्थन घाटी में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इस हादसे पर दुख जताया है। इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए रूपाली ने लिखा है कि इतनी जल्दी चली गईं। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू  ये भी पढ़ें : मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में.. https://samarneetinews.com/bhojpur...
आज बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यह है पूरा कार्यक्रम..

आज बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बुधवार 24 मई को बांदा पहुंच रहे हैं। बांदा में उनका तूफानी दौरा है। कई कार्यक्रम तय हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबह करीब 10 बजे बांदा पहुंचेंगे। यहां साढ़े 11:30 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली जल संरक्षण गोष्ठी में शामिल होंगे। दोपहर करीब 1 बजे मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी 1:45 बजे दोपहर को नगर क्षेत्र की मलिन बस्ती का भ्रमण करने के साथ ही सहभोज भी करेंगे। फिर दोपहर करीब 2:30 बजे कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ केंद्र व राज्य की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद बिसंडा के पुनाहुर गांव पहुंचकर जन चौपाल करेंगे। फिर अमृत सरोवर, पंचायत भवन, प्रथामिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके ...
UPSCResult : प्रधानाध्यापक का बेटा आमिर बना IAS, यूपीएससी में 154वीं रैंक

UPSCResult : प्रधानाध्यापक का बेटा आमिर बना IAS, यूपीएससी में 154वीं रैंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : परीषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक के बेटे आमिर खां यूपीएससी में 154वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उसने कोई कोचिंग नहीं की। बल्कि घर पर रहकर ही तैयारी की। दूसरे प्रयास में उनको सफलता मिल गई। आमिर ने बताया कि सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की है। एएमयू से किया है बीटेक बांदा शहर के मोहल्ला जरैली कोठी के रहने वाले रफाकत हुसैन विसंडी गांव में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके बड़े बेटे आमिर खां ने प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता के निर्देशन में हासिल की। हाईस्कूल के बाद इंटर और बीटेक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पास किया। मूलरूप से इनका परिवार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर गांव का रहने वाला है। ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर.. ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी ...
बांदा में हादसे, सर्राफा व्यवसाई समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

बांदा में हादसे, सर्राफा व्यवसाई समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में एक सर्राफा व्यवसाई समेत 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे बांदा जिले के अतर्रा, गिरवां और जसपुरा और चिल्ला थाना क्षेत्रों में हुए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बा के राजेंद्र नगर निवासी राहुल गुप्ता (30) पुत्र सत्यनारायण गुप्ता सर्राफा का काम करते थे। वह सोमवार को अपने साथी शिवा वर्मा (30) के साथ बांदा जेवर आए थे। नरैनी रोड पर थी सर्राफा की दुकान दोनों रात में खरीददारी करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा कस्बे के साईं मंदिर के पास सामने से आ रहे लोडर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। राहुल लोडर के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पीछे बैठे शिवा घायल हो गए। मृतक अविवाहित थे। नरैनी रोड पर उनकी सर्राफा की दुकान थी। ये भी पढ़ें : अवैध खनन पर ‘समरनीति ...
बांदा SP का बड़ा एक्शन, शहर कोतवाल समेत 18 थानेदार बदले

बांदा SP का बड़ा एक्शन, शहर कोतवाल समेत 18 थानेदार बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ा फेरबदल किया है। शहर कोतवाली प्रभारी समेत कुल 18 थानेदारों को इधर से उधर किया है। इनमें 11 इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल से खलबली मच गई है। मनोज शुक्ला शहर कोतवाली प्रभारी बने जानकारी के अनुसार शहर कोतवाल संदीप तिवारी को गिरवां का प्रभारी बना दिया गया है। वहीं अतर्रा के थाना प्रभारी रहे मनोज शुक्ला को शहर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। यह है तबादला सूची ये भी पढ़ें : अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार पर धोखाधड़ी का मुकदमा, DM-SP के जेल में छापे के ब...
Update : बांदा में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Update : बांदा में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। बारात से लौट रही बोलेरो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बारात से लौट रहे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा के अंश बंगलन पुरवा के पास हाइवे पर हुआ है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सूचना पर बदौसा एसओ विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में दो लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। बारात से लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 2.30 बजे बदौसा में बारात से शामिल होकर कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे। बोलेरो में 7-8 लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जाकर प...
अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक

अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन के खिलाफ 'समरनीति न्यूज' की खबरों का बड़ा असर हुआ है। अवैध खनन उजागर हुआ है। मरौली खदान खंड-6 पर बिना एमएम-11 और सीमा के बाहर अवैध खनन होता पकड़ा गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों पर प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों ने मरौली खदान पर छापा मारा। अवैध खनन पकड़े जाने के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की पोल भी खुल गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आसपास की बाकी खदानों पर भी एक्शन हुआ है या नहीं। बहरहाल, इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अवैध बालू खनन करने वालों में खलबली मची है। खनन पर फिलहाल लगी रोक प्रशासन की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार खदान संचालन लखनऊ के तेलीबाग के सुभाषनगर के दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मरौलीखादर में बिना एमएम-11 अवैध रूप से खनन पकड़ने के बाद अधिकारियों ने डीएम के आदेश प...
राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति जी को करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन

राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति जी को करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : देश का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इस संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं। बताते चलें कि इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी के 28 मई को संसद भवन के उद्घाटन की जानकारी साझा की थी। उद्घाटन की तिथि पर भी जताई नाराजगी साथ ही प्रधानमंत्री को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। उधर, कांग्रेस ने संसद भवन का उद्घाटन करने की तारीख को लेकर भी नाराजगी जताई है। बताते चलें कि 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास हुआ था। लगभग 1200 करोड़ की लागत से बने 4 मंजिला संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन में सदस्यों के लि...