Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda : छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन एवं उपयोग की बताईं बारीकियां..

Banda : छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन एवं उपयोग की बताईं बारीकियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मशरूम की खेती के उत्पादन और उपयोग की बारीकियां बताई गईं। दरअसल, बांदा के तथागत ज्ञान स्थली (अतर्रा) और भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज में यह कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदा कृषि विश्वविद्यालय के डीन डा. जीएस पंवार रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को रोगजारपरक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि आज उन्नत उत्पादन तकनीक के कारण ही हम आत्मनिर्भर हैं। कहा कि दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं। इस मौके पर प्रो. चंचल ने भी जरूरी जानकारियां दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक रामलखन कुशवाह, अभिषेक, देव प्रसाद यादव, दीपू सिंह, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट.....
सनसनीखेज : बांदा मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..

सनसनीखेज : बांदा मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आज एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देने के पांचवे दिन लापता हुई महिला का शव परिसर में पड़ा मिला। परिवार वालों का आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मेडिकल कालेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली एएसपी श्री मिश्रा का कहना है कि महिला के शव का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार थाना अतर्रा क्षेत्र के अनथुवा गांव के रामसेवक ने अपनी पत्नी (42) को 3 नवंबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उन्होंने शाम को एक बच्ची को जन्म दिया। पांच दिन बाद वह मेडिकल कालेज से अचानक लापता हो गईं। CCTV फुटैज खंगाल रही पु...
क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा विपक्षियों चुनौतियों को देखते हुए काफी सावधानी बरत रही है। संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार भी कुछ ही घंटों में हो सकता है। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को देखते हुए बीजेपी बड़ा बदलाव कर सकती है। फतेहपुर या तिंदवारी से मैदान में उतारने की चर्चा पार्टी बांदा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है क्योंकि निषाद बाहुल्य बांदा के तिंदवारी और फतेहपुर सीट पर लोकसभा के लिए मौजूदा राज्यमंत्री रामकेश निषाद एक जिताऊ दावेदार साबित हो सकते हैं। खासकर फतेहपुर में पार्टी को एक मजबूत स्तंभ की जरूरत है। दरअसल, बांदा के जिलाध्यक्ष रहे https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-mlas-camp-i...
BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड में बीजेपी नेताओं में इस समय अंदरखाने काफी सक्रियता है। अचानक कई नेता एक्टिव मोड पर आ गए हैं। इसकी वजह है कि एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के रास्ते दिल्ली पहुंचने की ललक है तो दूसरी ओर यूपी मंत्रीमंडल विस्तार है। यानी मंत्री बनने की राह। पार्टी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा टिकट और मंत्री पद की चाह में कई बीजेपी विधायकों और पूर्व विधायकों की दिल्ली दौड़ शुरू हो चुकी है। अपनी गोपनीय यात्रा पर कई माननीय और पूर्व माननीय गुपचुप ढंग से निकल रहे हैं। दरअसल, एक ओर यूपी में मंत्री मंडल विस्तार के लिए कुछ ही घंटे बाकी हैं तो दूसरी ओर लोकसभा 2024 के टिकट वितरण की रस्साकसी। नेता जी समझ रहे हैं कि यह समय काफी खास है। स्थानीय नेताओं ने लोकसभा के मद्देनजर कसी कमर, एक्टिव हुए यही वजह है कि ज्यादातर बीजेपी नेता दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ...
महान अभिनेता धर्मेंद्र लखनऊ पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़-10 दिन रुकेंगे..

महान अभिनेता धर्मेंद्र लखनऊ पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़-10 दिन रुकेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महान अभिनेता धर्मेंद्र बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे। बॉलीवुड के ही-मैन यहां फिल्म इक्कीस की शूटिंग के लिए करीब 10 दिन तक रहेंगे। लखनऊ आते ही वह शूटिंग में जुट गए। फिल्म 21 का यह सीन नदवा के आसपास शूट हो रहा है। उन्हें देखने वालों की भीड़ लगी रही। लोग अपने इस चहेते अभिनेता की झलक पाने को बेचैन दिखाई दिए। कुछ ऐसी है फिल्म इक्कीस की कहानी.. दरअसल, जिस फिल्म इक्कीस की शूटिंग राजधानी लखनऊ में चल रही है, उसकी कहानी दो रिटायर सैनिक दोस्तों की है।  लखनऊ में पाकिस्तान का लोकेशन तैयार किया गया है। धर्मेंद्र इसी पाकिस्तान में अपने दोस्त से मिलने पहुंचे हैं और इसी सीन को फिल्माया जा रहा है। बुधवार को अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत ने भी शूटिंग की। खास बात यह है कि इस फिल्म में बिग-बी यानी अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी काम कर रहे हैं। यह शूटिंग कर...
UP News : कैफे संचालक की हादसे में मौत-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

UP News : कैफे संचालक की हादसे में मौत-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक कैफे संचालक की हादसे में मौत हो गई। वहीं युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट के रामसागर (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कही यह बात चिल्ला थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि मृतक के पांच बच्चे हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप वर्मा (29) घर से पैदल ही ओवरब्रिज तिराहे पर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आधार कार्ड के आधार पर पहचान हुई तो परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल में इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि प्रदीप अपने घर में लाइब्रेरी और कैफ...
बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में महिलाओं से जुड़े विवादित बयान के बाद पूरे देश में हंगामा मचा है। बिहार के मुख्यमंत्री के बयान का जमकर विरोध हो रहा है। बांदा में भाजपा महिला मोर्चा ने नीतीश के बयान को घृणित बताते हुए विरोध किया। साथ ही नीतीश कुमार का पुतला भी महाराणा प्रताप चौक पर फूंका है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नीतीश कुमार का विरोध जताया। महिला मोर्चा की नेताओं का कहना था कि नीतीश कुमार ने सदन में जो कुछ कहा है उससे ज्यादा शर्मसार करने वाला कुछ नहीं हो सकता।  इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, अर्चना शुक्ला, मुन्नी गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, उमा दीक्षित, रूपा चौहान, सुधा गुप्ता समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स ...
बांदा में करंट से महोबा की मंजू की मौत, माया की हालत गंभीर

बांदा में करंट से महोबा की मंजू की मौत, माया की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में बीते 24 घंटे में करंट से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के छावनी क्षेत्र में रहने वाली माया (22) पत्नी संतराम घरेलू काम निपटा रही थीं। इसी दौरान उनको करंट लग गया। वह बुरी तरह से झुलस गईं। https://samarneetinews.com/big-news-elderly-couple-committed-suicide-in-banda-younger-brother-said-this/ गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज चल रहा है। उधर, दिवाली से पहले घर की सफाई करते हुए बृजराज सिंह की पत्नी मंजू टेबुलफेन की चपेट में आ गईं। घटना महोबा जिले के खरगा गांव में हुई। बताते हैं करंट से जबतक परिवार के लोगों ने उन्हें हटाया, उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, परिवार के लोग बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां डाक्ट...
UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी

UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काशी की शोध छात्रा नजमा परवीन ने पीएचडी की है। पीएम मोदी पर शोध करने वाली वह पहली मुस्लिम महिला बन गई हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा नजमा परवीन का नाम सुर्खियों में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर https://samarneetinews.com/bollywood-dharmendra-broke-silence-on-liplock-kiss-scene-with-shabana-this-thing/ पीएचडी पूरी की है। उनके शोध का शीर्षक नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व है। नजमा के अपने शोध ने पीएम मोदी को राजनीति का महानायक करार दिया है। नजमा की पीएचडी बीएचयू के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरी हुई है। बताया जा रहा है कि नजमा ऐसा करने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई हैं। ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वाराणसी में किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम क...
बड़ी खबर : बांदा में बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड की, छोटे भाई ने कही यह बात..

बड़ी खबर : बांदा में बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड की, छोटे भाई ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। पति-पत्नी के आत्महत्या की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आज सुबह उनके शव घर में पड़े मिले। घटना पैलानी के लसड़ा गांव की है। मृतक दंपती के आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा व सीओ ने थाना पुलिस के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पैलानी के लसड़ा गांव का मामला जानकारी के अनुसार लसड़ा गांव के वीरेंद्र सिंह (60) और पत्नी शांति देवी (50) के शव आज सुबह उनके घर में पड़े मिले। बताते हैं कि दोनों ने जहर खाकर सुसाइड की है। दोनों के शव उनके कच्चे मकान में पड़े थे। बताते हैं सुबह काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। तो आसपास के लोगों ने संदेह https://samarneetinews.com/gst-raid-on-two-bullion-showrooms-in-banda-fine-of-r...