Thursday, November 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति के मोबाइल न देने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रात में फोन को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। इसके बाद घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बेलगवां के मजरा पल्हरी पुरवा के रहने वाले मनोज की पत्नी गुंजन उर्फ राजकली (20) ने बीती रात फांसी लगा ली। मृतका के चचिया ससुर पूर्व प्रधान मेवालाल का कहना है कि दोनों की शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी। ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत   बीती रात गुंजन ने अपनी मां से बात की। इसके बाद दोबारा मोबाइल मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसपर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। रात में पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह उसका फांसी पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ...
बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहन चालकों की लापरवाही हादसों का कारण बनी है। आज अलग-अलग हादसों में फतेहपुर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं महोबा के तीन लोगों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। फतेहपुर से रिश्तेदारी में आया था युवक जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव के मजरा घनश्याम डेरा के रहने वाले ज्ञान (24) अपने मौसेरे भाई संजय (24) के साथ रिश्तेदारी में बांदा के पैलानी गांव गए थे। ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत सोमवार सुबह दोनों से वापस गांव लौट रहे थे। चिल्ला बाईपास के पास इंटों से लदे ट्रेक्टर से उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां ज्ञान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संज...
पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक पति को अपनी पत्नी के अफेयर का विरोध करना काफी भारी पड़ा। पत्नी ने मायके पहुंचते ही भाई और प्रेमी समेत परिजनों को बुलाकर पति की पिटाई करा दी। पीड़ित पति ने किसी तरह अपने घर पर सूचना दी। तब कहीं जाकर उसे बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, पीड़ित पति का कहना है कि उसने खुद अपनी पत्नी को वीडियो काल पर प्रेमी से बात करते हुए कई बार रंगे हाथ पकड़ा है। हरदोई का रहने वाला पति, बांदा के अतर्रा क्षेत्र की पत्नी जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के रहने वाले आशीष की शादी बांदा के अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई है। आशीष का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को कई बार वीडियो काल पर प्रेमी के साथ बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ये भी पढ़ें : बांदा में व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने.. अब पत्नी को छोड...
शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर संघर्ष होगा तेज..

शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर संघर्ष होगा तेज..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बांदा जिला पदाधिकारियों की बैठक आज एक गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघर्ष तेज करेगा शिक्षक संघ इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा आगामी संघर्षों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन सहित सोलह सूत्रीय मांगो को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि वर्तमान में भारी उमस और गर्मी की वजह से विद्यालयों में बच्चों की तबियत खराब हो रही है। ऐसे में विद्यालयों का समय बदला जाना चाहिए। ये भी पढ़ें : UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में.. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संगठन की ओर से पत्र लिखा गया है। कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर 27 जुलाई को प्रत्येक बीआरसी में ब्ला...
Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में शटडाउन के बावजूद अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों को पता चला तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जानकारी होने मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार संत कुमार पटेल संविदा पर बिजली विभाग में कार्यरत थे। सीओ बबेरू ने बताया कि आज पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी सप्लाई चालू होने पर करंट लगने से वह नीचे आ गिरे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के लोगों ने मौके पर नाराजगी प्रकट की। अधिकारियों ने विभागीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, परिजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है। ये भ...
व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में सुसाइड का है। फिर भी जांच की जा रही है। कंधरदास तालाब में हुई घटना जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंधरदास तालाब के रहने वाले भरत पांडेय (32) का शव आज उनके घर पास बने मवेशी बाड़े में रस्सी से लटकता मिला। आज मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़ें : Banda : हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चा घायल इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई श्रीराम पांडे का ...
बांदा : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और बीएसए ने किया पौधरोपण

बांदा : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और बीएसए ने किया पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत आज बांदा के जूनियर हाईस्कूल महोखर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बीएसए प्रिंसी मौर्या के साथ पौधरोपण किया। ग्राम प्रधान महोखर अर्चना सिंह के नेतत्व में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह ने सभी से अनुरोध किया कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसे बचाने के लिए भी सक्रिय रहें। कहा कि अगर पौधों की देखभाल नहीं कर सकते हैं तो नर्सरी से न लें। क्यों कि ऐसा करने से नर्सरी में पल रहे पौधों का जीवन नष्ट होता है। एबीएसए अनुराग मिश्रा, श्यामा बाबू पाल, हिमांशु सिंह, मंदीप तिवारी, भोजेंद्र प्रताप सिंह, जग प्रसाद वर्मा समेत अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण https://samarneetinews.com/in-banda-district-judge-plan...
Banda : सैनिक कल्याण परिसर में भी पौधरोपण..

Banda : सैनिक कल्याण परिसर में भी पौधरोपण..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण जन अभियान के तहत सैनिक कल्याण परिसर में कैप्टन आईएन अजय कुमार, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद, सूचना विभाग के अंगद प्रसाद शर्मा ने पौधरोपण किया। इस दौरान राम किशुन, राजेंद्र सिंह, शांति देवी, नूरजहां ने भी पौधे लगाए। साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण भी करें। धरती को हरा-भरा बनाएं। सभी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करें। ये भी पढ़ें : यूपी में 3 IAS के तबादले, कानपुर कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. बने नोएडा के सीईओ https://samarneetinews.com/horrific-road-accident-in-banda-two-dead-and-3-injured-including-girl-student/...
जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा कमलेश कच्छल ने आज न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। दीवानी न्यायालय परिसर में सभी ने पौधे लगाए। इस मौके पर अपर जिलाजज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला जज कमलेश कच्छल तथा महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाए। इनमें बेल, आवंला, कटहल, नीम इत्यादि के पौधे शामिल रहे। इस मौके पर अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम.. https://samarneetinews.com/supreme-court-bluntly-told-the-center-on-manipur-sexual-violence-said-government-should-take-action-otherwise-we-will/...
UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में..

UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते-आते उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाने को तैयार प्रदेश के छोटे दल सक्रिय हैं। वहीं बसपा सरकार में कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी पूरी तरह सन्नाटे में है। लोकसभा चुनावों को लेकर कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी का अगला कदम क्या होगा, राजनीति के पंडित भी नहीं समझ पा रहे हैं। खुद पूर्व मंत्री मीडिया से दूरी बनाकर चलते नजर आ रहे हैं। छोटे दलों के बीच कहीं नजर नहीं आ रही पूर्व मंत्री की पार्टी लोकसभा चुनावों में कुछ ही महीने शेष हैं। दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है, यह बात सभी राजनीतिक दल अच्छी तरह समझते हैं। सबका फोकस यूपी पर है। छोटे राजनीतिक दलों की कीमत भी बढ़ गई है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की ब...