Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा कदम, सपा की सभी प्रदेश-जिलास्तर की कार्यकारिणी भंग, लेकिन बने रहेंगे..

अखिलेश यादव का बड़ा कदम, सपा की सभी प्रदेश-जिलास्तर की कार्यकारिणी भंग, लेकिन बने रहेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सभी प्रदेश व जिलास्तर पर कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है। इनमें युवा व दूसरी कार्यकारिणी भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, यह फैसला शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई एक बैठक के बाद हुआ है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। शुक्रवार को बैठक के बाद फैसला, राजभर से मुलाकात भी   इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को उनके पद पर बनाए रखा गया है। खास बात यह है कि इस बैठक के दौरान अखिलेश यादव से मिलने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी आज यहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे बातचीत हुई। बताते चलें क...
सैफई मेडिकल कालेज रैगिंग मामलाः दोषी सीनियर्स पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री योगी ने कुलपति को तलब किया

सैफई मेडिकल कालेज रैगिंग मामलाः दोषी सीनियर्स पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री योगी ने कुलपति को तलब किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सैफई मेडिकल कालेज में लगभग 150 छात्रों के साथ रैगिंग करते हुए उनका सिर मुंडवाने के मामले में डीएम की जांच के बाद बड़ा सच सामने आया है। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई मेडिकल कालेज के कुलपति को तलब किया है। साथ ही दोषी सीनियर छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मामले में खास बात यह है कि शुरू में लगातार दो दिनों तक रैगिंग की बात सिरे से नकारने वाले एंटी रैगिंग टीम ने अपनी जांच में 7 सीनियर्स छात्रों को दोषी करार दे दिया है। हालांकि रिपोर्ट अभी लिफाफे में बंद बताई जा रही है। रैगिंग की बात नकार रहे थे कुलपति, फिर बताया था मुंडन संस्कार   मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कुलपति को तलब किया था लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं जा सके, अब शनिवार को मुख्यमंत्री के सामने उनको जाना है। बताते दें कि मीडिया में मामले के सुर्खियां पकड़ने के बाद भी कुलपति बेतु...
नौनिहालों के पालनहारों का कमाल, स्कूल के मिड-डे मील में बांट रहे ‘नमक-रोटी’, खुलासे पर दो शिक्षक नपे

नौनिहालों के पालनहारों का कमाल, स्कूल के मिड-डे मील में बांट रहे ‘नमक-रोटी’, खुलासे पर दो शिक्षक नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः नौनिहालों के पालनहारों ने सरकार की तमाम कोशिशों को पलीता लगाते हुए प्राथमिक स्कूल में वो गुल खिला दिया, जिसकी कल्पना  भी आज हर कोई इंसान नहीं कर सकता।  जी हां, कहावत तो ठीक है कि गरीब को दो जून की नमक-रोटी मिल जाए, तो बहुत समझिए, लेकिन इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए जिले के जमालपुर ब्लाक के सिउर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन यानी मिड-डे मील के दौरान बच्चों को नमक-रोटी खिलाई जा रही है। सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के पैरों तले जमीन खिसक गई। मिर्जापुर से राजधानी लखनऊ तक हल्ला मचा और प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। प्रधानाध्यापिका चल रहीं अनुपस्थित, दूसरे के भरोसे था प्रभार   बताया जाता है कि उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापक राधा, बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित चल रही हैं, इसी के चलते उनका ...
मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 37 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि बाकी विभागों को मंत्रियों के बीच बांट दिया है। बताते चलें कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। खास बात यह है कि विभागों के बंटवारे में कुछ नकारा साबित हो रहे मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए गए हैं, वहीं कुछ मंत्रियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए उनको महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। केंद्र की तर्ज पर बना जल शक्ति विभाग  बताते चलें कि मंत्रिमंडल विस्तार में 18 नए मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन ने भी मंत्रियों के बीच बंटे विभागों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि केंद्र की तर्ज पर बने ...
चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी में भेजा

चिदंबरम को बड़ा झटका, सीबीआई कोर्ट ने 26 अगस्त तक कस्टडी में भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: बुधवार शाम सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आज राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। वहां दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनको 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार और उनके वकील को उनसे 30-30 मिनट मिलने की इजाजत दी गई है। उधर, आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम से संंबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा। बीती शाम किया था गिरफ्तार   इस दौरान अदालत में चिदंबरम की तरफ से कपिल सिब्बल और सीबीआई की ओर से तुषार मेहता ने अदालत में बहस की। अदालत के इस आदेश को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि चिदंबरम को सीबीआई ने बीती शाम उनके घर से गिरफ्तार किया था। सीबीआई उनके घर में दीवार फांदकर कूदी थी। इसके बाद भी काफी देर तक चिदंबरम तक पहुंचने में सीबीआई को काफी मेहन...
बांदा में जन्माष्टमी की खुशियों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का ग्रहण, सरकारी छुट्टी के बावजूद खोले स्कूल

बांदा में जन्माष्टमी की खुशियों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का ग्रहण, सरकारी छुट्टी के बावजूद खोले स्कूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शिक्षा का व्यवसाईकरण इस कदर हावी हो चुका है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अब दुस्साहस बनकर प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के सिर चढ़कर बोल रही है। गर्मियों की छुट्टियों की भी फीस वसूली का पाप करने वाले प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से जबतब फीस बढ़ाते रहते हैं, यह अलग बात है। अब यही स्कूल खुलेआम सरकारी आदेशों को ठेंगा भी दिखाने लगे हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार को जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर देखने को मिला। बचपन से हम सभी जन्माष्टमी की खुशियां घर में बड़े शौक से मनाते आए हैं, दिन में व्रत और शाम होते ही रात 12 बजे का इंतजार। यही बचपन की खुशियां होती हैं, लेकिन बांदा मंडल मुख्यालय पर इस बार जन्माष्टमी पर स्कूल खोले गए। पहले भी तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते रहे हैं प्राइवेट स्कूल   खुद की सुविधाओं को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों की खुशियों और अभिभावकों की जिम्मेदारियों...
..जब बिना जानकारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर, डाक्टर से मिले

..जब बिना जानकारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर, डाक्टर से मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते दिनों मुजफ्फरनगर एक कार्यक्रम के दौरान बुरी तरह घायल हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बिना किसी पूर्व सूचना के ज्यादा लोगों को बताए यहां वर्धमान अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के उन्हीं, सर्जन मुकेश जैन से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी उंगली कटने के बाद आपरेशन किया था। बताया जाता है कि इलाज को लेकर डाक्टर से उनकी बातचीत हुई। उनके मुजफ्फरनगर आने की सूचना इस बार बहुत ही कम लोगों को थी। जानकारी होते ही जिलेभर के अधिकारी पहुंचे   प्रदेश अध्यक्ष के मुजफ्फरनगर पहुंचने की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी वहां पहुंचने लगे। मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे। हालांकि मीडिया से बात किए बिना ही स्वतंत्र देव वापस लौट गए। बताते चलें कि बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष की उंगली कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन...
बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई बेहद घिनौनी वारदात में एक वृद्ध ने पास में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 7 साल की बच्ची देर शाम अपने मामा के घर जा रही थी। पड़ोस में रहता था आरोपी, अब पुलिस भेज रही जेल  इसी दौरान पास में रहने वाले आरोपी रामआसरे गुप्ता (65) ने उसे बहला-फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद बच्ची से उसने दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उनको घटना का पता चला। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंध...
कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी नजर आया। इससे एक ओर जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीनव बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। कानपुर शहर में हालात कुछ ऐसे रहे कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया। वहीं नगर निगम के तमाम नाला सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। वहीं जलभराव में बच्चों को खेलते हुए और कागज की नाव चलाते हुए देखा गया। लगातार हुई कई घंटे की बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज हुई बारिश को इस मौसम की सबसे अधिक बरसात भी बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह कानपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी जमकर बारिश होगी। कानपुर के साथ ही यूपी के चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, घाटमपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जैसे शहरों में जमकर बारिश हो स...
फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर दंपति को मरणासन्न कर हुए फरार

फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर दंपति को मरणासन्न कर हुए फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शहर के राधानगर मोहल्ले में बीती रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर दंपति को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद लाखों की नगदी-जेवर लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को गंभार हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शहर के व्यस्तम इलाके में वारदात से फैली सनसनी   बताया जाता है कि राकेश मिश्रा अपनी पत्नी शांति देवी के साथ शहर के राधानगर मोहल्ले में रहते हैं। बीती रात कुछ बदमाश उनके घर में घुसे और सामान बटोरने लगे। आहट होने पर दंपति ने बदमाशों का विरोध किया। खतरनाक बदमाशों ने दंपति पर हमला कर दिया और उनको बेरहमी से तमंचों की बटों और दूसरे हथियारों से पीटा। दोनों को लहूलुहान एवं मरणासन्न करते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कहा, पीड़ितों केे बयान पर लिख रहे रिपोर्ट  बताया जा रहा है कि बदमाश ...