Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Breaking News Kanpur : घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग..

Breaking News Kanpur : घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार सुबह कानपुर के गोविंदनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक घर में खाना बनते समय रसोई गैस के सिलेंडर ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि गृहस्वामी ने आसपास के लोगों की मदद से जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग के लोगों को दी गई। यह पूरा घटनाक्रम गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी-ए ब्लाक का है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत ...
बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लंबे समय से निर्माणाधीन बांदा के बबेरू के औगासी पुल के जल्द ही दिन बहुरेंगे। ऐसी संभावना है। यूपी के पीडब्ल्यूडी के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय आज शनिवार को वहां पहुंचे। उन्होंने पुल का निरीक्षण किया, नारियल भी फोड़ा। कहा कि छह माह के अंदर इसपर गाड़ियां रफ्तार भरने लगेंगी। ये बातें पीडब्लूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहीं। वह शनिवार को अधूरे पड़े औगासी पुल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने काम के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। साथ ही जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। छह महीने में शुरू होने की बात कही पीडब्लूडी राज्यमंत्री उपाध्याय और क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने औगासी पुल के निरीक्षण के दौरान नारियल भी फोड़ा। हालांकि, पुल चालू होने में अभी लगभग 6 महीने और लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण की सभी अड़चनें समाप्त हो ग...
बांदा DM ने देर रात शहर के रैन बसेरों में जाकर देखी व्यवस्थाएं, कंबल भी बंटवाए

बांदा DM ने देर रात शहर के रैन बसेरों में जाकर देखी व्यवस्थाएं, कंबल भी बंटवाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कड़ाके की ठंड में गरीबों की मदद को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने शहर के रैन बसेरा स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों को कंबलों का वितरण किया। सर्द रात में गरीबों को दी राहत गर्म ओढ़नी पाकर गरीबों ने राहत महसूस की। जिलाधिकारी ने शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड रेन बसेरा, तहसील सदर, नगर पालिका स्थित बालिका इंटर कालेज में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया। लोगों का हालचाल लिया और वहां की मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। खुद किया कंबलों का वितरण जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण भी कराया। अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। अतर्रा चुंगी तिराहा मंदिर के पा...
मानवता : बांदा पुलिस ने मौत की दहलीज तक पहुंचे प्रेमी युगल को पवित्र बंधन में बांधा..

मानवता : बांदा पुलिस ने मौत की दहलीज तक पहुंचे प्रेमी युगल को पवित्र बंधन में बांधा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस के बर्बर और अभद्र कारनामें अक्सर खबरें बनकर सामने आते हैं, लेकिन कभी-कभी पुलिस ऐसे काम भी करती है जो समाज के लिए मानवता का बड़ा संदेश होते हैं। फिलहाल बांदा पुलिस ने ऐसे दो प्रेमियों के टूटे दिलों को मिलाया है, जो पारिवारिक विरोध के चलते मौत को ठान चुके थे। प्रेमिका सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी। प्रेमी भी बुरी तरह से परेशान था। पुलिस सुरक्षा में दोनों शादी के बंधन में बंधे इन दोनों बालिग प्रेमी-प्रेमिका पुलिस सुरक्षा के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों पुलिस को बार-बार थैंक्स बोलते रहे। बताया जाता है कि बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव के रहने वाले कल्लू और अतर्रा के पिंडखर की रहने वाली युवती पूजा बीते दो साल से प्रेम संबंधों में थे। दोनों के परिजन उनकी शादी को राजी नहीं थे। परिवार वाले राजी नहीं थे दोनों की शादी को पुलिस ने बताया कि पूजा के परिजनो...
बांदा : जीजा-साले के शव घर पहुंचे तो फूट-फूटकर रोए परिजन, कोहराम मचा

बांदा : जीजा-साले के शव घर पहुंचे तो फूट-फूटकर रोए परिजन, कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार सड़क पर दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक काल बनते जा रहे हैं। बीती देर रात एक ऐसे ही ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया। इससे उनकी दोनों की मौत हो गई। दोनों परिवारों में जैसे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के मुरेड़ी मोड़ पर हुआ था। बताते चलें कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी मातादीन (25) पुत्र छोटेलाल अपने साले विनोद (20) निवासी रावपुर गौरिहार (छतरपुर) के साथ बाल कटवाकर मटौंध गए हुए थे। बीती रात हुई थी हादसे में जीजा-साले की मौत वहां से रात करीब 10 बजे जीजा और साले मटौंध से बाइक से वापस लौटते वक्त दोनों को एक बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मातादीन के बड़े साले संजय ने बताया है कि विनोद अपनी ...
Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत

Big News : कमरा बंदकर मार्केट चली गई मां, आग से 2 मासूम बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज शनिवार को एक ह्रदयविदारक घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को घर छोड़कर बाजार गई थीं। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके गई थीं। बताते हैं कि इसी दौरान घर में आग लग गई। दोनों मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शार्ट सर्किट के कारण लगी आग बताया जाता है कि दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगने पर लोगों का ध्यान गया। तबतक घर में मौजूद दो मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मरने वाले बच्चों में श्रीआंसर (5) और आयुष (7) शामिल हैं। बच्चों का पिता हवाई चप्पल बनाता है। बताते हैं कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के वक्त बच्चों की मां बाहर से कमरा बंद ...
Big News Hathras Case : पीड़ित युवती से हुआ था गैंगरेप, चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Big News Hathras Case : पीड़ित युवती से हुआ था गैंगरेप, चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में बहुचर्चित हाथरस केस को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में पीड़ित युवती से गैंगरेप की बात सही साबित हुई है। चारों युवकों ने पीड़ित युवती से गैंगरेप किया था। मामले की जांच कर ही सीबीआई ने आज शुक्रवार को मामले में हाथरस की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताते हैं कि यह चार्जशीट विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम में सीबीआई की जांच अधिकारी सीमा पाहूजा की ओर से दाखिल की गई है। बताते हैं कि 2 हजार से अधिक पेज वाली इस चार्जशीट को दाखिल करने में करीब 3 घंटे लग गए। अब इस केस की अगली सुनवाई 4 जनवरी 2021 को होगी। यह था पूरा घटनाक्रम बताते चलें कि हाथरस के बूलगढ़ी गांव के बाहर 14 सितंबर की सुबह खेत में एक युवती मां व भाई के साथ चारा काटने गई थी। वहां युवती पर हमला हो गया था। युवती के गले प...
बांदा डीएम आनंद कुमार सिंह ने ऋण योजनाओं को लेकर कसे बैंकर्स के पेंच

बांदा डीएम आनंद कुमार सिंह ने ऋण योजनाओं को लेकर कसे बैंकर्स के पेंच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सितंबर 2020 में समाप्त हुए तिमाही की जिलास्तरीय समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं में लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बैंक काम करें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ऋण योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने ऋण योजनाओं का समीक्षा भी की। नाबार्ड द्वारा जारी संभायता युक्त ऋण योजना 2021-22 पुस्तक का विमोचन भी किया। बैठक का संयोजन अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजीव आनंद ने किया। बैठक में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, ऋण जमा अनुपात में वृद्धि, पीएमजीपी, पीएम स्वनिधि योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार...
बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार हुए सपाई, किसान यात्रा निकाली

बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार हुए सपाई, किसान यात्रा निकाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी भी किसानों को जागरुक करने के लिए यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष के साथ सपाइयों ने बैलगाड़ी पर सवार होकर जागरुकता यात्रा निकाली। सपा की किसान यात्रा नरैनी क्षेत्र के मसौनी, भारतपुर, कालिंजर, बहादुरपुर जैसे गांवों में पहुंची। किसानों को कृषि कानूनों के प्रति जागरुक किया। ये भी पढ़ें : बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ...
बांदा ब्रेकिंग : सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत, एक घायल

बांदा ब्रेकिंग : सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़के हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के रहने वाले सुनील (23) और विनय (19) शुक्रवार दोपहर बाइक से सिमौनी गांव जा रहे थे। रास्ते में तिंदवारी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। एक घायल ने कानपुर रे जाते वक्त तोड़ा दम दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में घायल विनय ने दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के रहने वाले भोला (65) देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। इसी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी...