Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

शर्मनाक : बांदा में रिश्ते की नाबालिग भतीजी से युवक ने किया दुष्कर्म

Banda Breaking : Police rescues kidnapped child from the clutches of kidnappers, 4 arrested
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी घटना सामने आई है। नाबालिग लड़की के साथ उसी के रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया है। बाद में पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में परिवार के लोगों को पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मामला जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र का है।

पिता की तहरीर पर मुकदमा

वहां के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच मौका पाकर रिश्ते के चाचा ने उसके साथ घर के अंदर दुष्कर्म किया। बाद में किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला।

ये भी पढ़ें : Big News : बांदा में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट, ग्रामीण नहीं उठने दे रहे शव

देर शाम घर लौटे माता-पिता को किशोरी ने पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बेटी को थाने ले जाकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी सत्यनारायण पुत्र रामखिलावन निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। साथ ही पास्को एक्ट और धमकी देने की भी धाराएं लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात