Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Bijnor : नगीना में राम भक्तों ने किया प्रसाद वितरण..

Bijnor : नगीना में राम भक्तों ने किया प्रसाद वितरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर के नगीना कस्बे में राम भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने पहले भगवान की आरती करते हुए भोग लगाया। फिर आम लोगों को प्रसाद वितरण शुरू किया। प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम नगीना कस्बे में रोडवेज बस अड्डे के सामने हुआ। इस मौके पर एमएम कालेज के शिक्षक ब्रजमोहन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश, सुशील कुमार, डा. नीता, रेखा, सुनीता, सारिका, सर्वेश, गौरव शर्मा, विपुल मोहन, पारस कटारिया, दिव्यांश शर्मा, कुमार मंथन आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..  ...
भाजपा के यूपी प्रभारी बने बैजयंत पांडा से जुड़ी ये खास खबर पढ़िए..

भाजपा के यूपी प्रभारी बने बैजयंत पांडा से जुड़ी ये खास खबर पढ़िए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को सुपर स्पीड दी है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया दिया है। इतना ही नहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पांच और चेहरों को भी लोकसभा चुनाव की बागडोर दी है। इनमें से तीन पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। उड़ीसा के रहने वाले पांडा सफल रणनीतिकार उड़ीसा के कटक के रहने वाले पांडा पार्टी में प्रभावशाली असर रखते हैं। वह सफल रणनीतिकार माने जाते हैं। बताते हैं कि वह दो बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। ये भी पढ़ें : लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..? वह वर्ष 2000 और 2006 में राज्य सभा तथा बीजू जनता दल के टिकट पर 2009 व 2014 में उड़ीसा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2019 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता...
Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, 3 लोग घायल

Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, 3 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई। बाकी तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रियां गांव के मजरा नकटीपुरवा के रहने वाले भोला (40) अपने साथी विवेक (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। वे लोग घर से जसपुरा के लिए निकले थे। रास्ते में गौली कलां गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। तेज टक्कर से भोला, विवेक और दूसरी बाइक पर सवार हरिलाल (18) ब्रजेश (17) तथा रितिक (5) घायल हो गए। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। व...
अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..

अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सख्ती के बावजूद यूपी में स्टंटबाजी पर लगाम नहीं लग रही। कानपुर के बाद अब पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में युवकों का स्टेट हाइवे पर जानलेवा बाइक स्टंड का वीडियो वायरल हो रहा है। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यह वायरल वीडियो अमरोहा के हसनपुर-संभल मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहीं बाइकों और युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अमरोहा-संभल रोड का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि स्टेट हाइवे पर अलग-अलग 6 बाइक एक साथ चल रही हैं। इनमें से 5 बाइक सवार हेलमेट लगाए हैं। वायरल वीडियो की जांच में जुटी अमरोहा पुलिस एक युवक बिना हेलमेट लगाए बीच में बाइक चला रहा है। इसी बीच बीच वाला युवक अचानक ...
बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नदी में डूबा 12 साल का किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम घंटों से जुटी हैं। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। बालक को लापता हुए करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के ब्रजेंद्र निषाद का बेटा सानू उर्फ बाबू (12) शुक्रवार दोपहर अपनी मां गोमती तथा दादी के साथ यमुना किनारे गया था। वहां मां से शौच जाने की बात कहकर खेत से चला गया। बताते हैं कि बाद में पैर फिलने से वह यमुना में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। बालक की चप्पलें नदी किनारे रखी मिलीं। पास में पैर फिसलने जैसे निसान बने थे। परिजनों तुरंत नाविकों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। जाल भी डाला गया, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पैलानी तहसील में दी गई। पैलानी थानाध्यक्ष संदी...
UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..

UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने आज दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस बी. चंद्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाकर अब सचिव महिला कल्याण बना दिया गया है। वहीं चंद्रकला से अपर निबंधक सहकारिता का प्रभार भी हटा दिया गया है। छुट्टी पर गए IAS बाबूलाल मीना वहीं दूसरी ओर छुट्टी से लौटे अनुराग यादव को सचिव नियोजन बनाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव सहकारिता बाबूलाल मीना के छुट्टी पर चले जाने के कारण सचिव कृषि राजशेखर को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ये भी पढ़ें : UP : पालिका अध्यक्षों की बड़ी फोटो पर बिगड़े प्रमुख सचिव, बोले..वेतन से कटवाऊंगा पैसा !  ...
बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल से सीएमएस डा. एसएन मिश्रा के खिलाफ करोड़ों के घपले की जांच शुरू होने की खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि मामला जिला अस्पताल में बने नए भवन के उपकरणों की खरीद और दवाओं से जुड़ा है। हालांकि, अधिकारी इस बारे में अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव से जब बात की गई, तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि एक मामले में सीएमएस डा. मिश्रा के खिलाफ जांच शुरू हुई है।  सीएमएस फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं। जिला अस्पताल का चार्ज दूसरे डाॅक्टर पर है। बताते हैं कि जिला अस्पताल का चार्ज डा. विनीत सचान के पास है। सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन में सीएमएस डा. मिश्रा रिटायरमेंट था। हालांकि, रिटायरमेंट की उम्र अब 65 वर्ष हो गई है। इसलिए फिलहाल उनका सीएमएस पद से हटना तय है। बताते हैं कि जांच शुरू होना एक गंभीर विषय है। सूत्रों का तो यह भी क...
बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हिंदू धर्म और राम मंदिर पर कुछ अराजकतत्वों ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दी। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में तेजी से काम करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिजनौर के धामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है। धामपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला धामपुर कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि आरोपियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हुए वायरल किया। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान धामपुर के मोहल्ला नई सराय के इरशाद पुत्र अब्दुल्ला, अजमल पुत्र असगर और भूरा पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात.....
बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने टटौली लोकसभा को लेकर नेताओं की नब्ज

बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने टटौली लोकसभा को लेकर नेताओं की नब्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा में आज पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं की नब्ज भी टटौली। मुद्दों पर किया फोकस दरअसल, जिले के प्रभारी मंत्री का फोकस स्थानीय मुद्दों पर था। बताते हैं कि कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय नेताओं से पूछा कि ऐसा कौन सा मुद्दा है जो आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को बढ़त दिला सकता है। इसपर सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-ritambhara-cried-bitterly/ कुछ नेताओं ने बांदा से चिल्ला होकर कानपुर जाने वाले सड़क मार्ग की मरम्मत की बात भी कही। वहीं कुछ नेताओं ने ...
UP : बांदा में मुख्य अतिथि स्वतंत्रदेव सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड की ली सलामी

UP : बांदा में मुख्य अतिथि स्वतंत्रदेव सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड की ली सलामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारत गणराज्य के 75वें गणतंत्र दिवस (अमृत महोत्सव) के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन्स में तिरंगा फहराया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बांदा में यूपी के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी ली। साथ ही उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री एवं बांदा जिले के प्रभारी स्वतंत्र देव ने राष्ट्रहित के लिए अपना अनुकरणीय योगदान देने वाले अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इससे पहले गुरुवार रात वह बांदा पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया और सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक की। योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, डीए...