Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

एक ‘इंकार’ ने ऐसे बदले जज्बात कि आज दूसरों का दुख-दर्द मिटाना ही जिंदगी

एक ‘इंकार’ ने ऐसे बदले जज्बात कि आज दूसरों का दुख-दर्द मिटाना ही जिंदगी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपनी उम्र के उस दौर का वो किस्‍सा ये कभी नहीं भूल पाएंगी जिसने इनके जीवन को एक मकसद दे दिया। उस वक्‍त इनकी उम्र 15 साल थी। सड़क पर गुजरते वक्‍त इनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी जो सड़क से गोबर उठाकर टोकरी में रख रही थीं। उस बुजुर्ग महिला ने उस टोकरी को उठाने में इनसे मदद मांगी, पर इन्‍होंने उसको साफ़ मना कर दिया। बुजुर्ग महिला के चेहरे पर बेचारगी के भाव देखे और आगे बढ़ गई, लेकिन उस वक्‍त का इनका इंकार रात-दिन आत्मग्लानि बनकर इनको झंकझोरता रहा। ऐसे करती हैं दूसरों की मदद  इस घटना ने इनकी सोच और जज्बात को इस कदर बदल दिया कि उन्होंने ठान लिया कि जीवन में किसी की भी मदद करने में खुद छोटा महसूसी नहीं करेंगी। बल्कि, बिना कहे दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगी। हम बात कर रहे हैं लखनऊ की सोशल वर्कर शिल्‍पी पाहवा की। लोगों की मदद करन...
सोनभद्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

सोनभद्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
सोनभद्रः जिले के चोपन थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। मामला थाना क्षेत्र के गांव सिंदुरिया का है। घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि घटना आत्महत्या और हत्या दोनों हो सकती हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।...
परिवहन मंत्री का औरेया दौरा आज, बिधूना बस अड्डे का करेंगे उद्घाटन

परिवहन मंत्री का औरेया दौरा आज, बिधूना बस अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , औरैयाः यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को औरेया दौरे पर रहेंगे। वहां मंत्री का कार्यक्रम 2 बजे बिधूना बस अड्डे के उद्घाटन करने का है। इसके बाद 3 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का प्रोग्राम है। इसके बाद 6 बजे एक्सप्रेस-वे से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इसे जरूर पढ़ेंः बांदाः हदें पार करती ओवरलोडिंग, यहां आरटीओ विभाग लगा रहा सरकार के खजाने को करो़ड़ों का चूना मंत्री के कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के आरटीओ विभाग के अधिकारियों अपने मंत्री के आने की जानकारी के मद्देनजर दो दिन पहले से तैयारियों में जुटे हुए हैं।      ...
जांच रिपोर्टः हत्या नहीं आत्महत्या थी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत !

जांच रिपोर्टः हत्या नहीं आत्महत्या थी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत !

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के एटीएस मुख्यालय में एडिनशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की घटना आज भी लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। एक सुलझे हुए, सरल स्वभाव अधिकारी की की संदिग्ध परिस्थियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। छुट्टी के दिन दफ्तर में गोली लगने से हुई उनकी मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। उस वक्त कुछ एक अधिकारियों पर भी ऊंगलियां उठी थीं। मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी गंभीर थे और उन्होंने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। ये भी पढ़ेंः  लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान हांलाकि सीबीआई जांच तो आज तक शुरू नहीं हो पाई है लेकिन एडीजी लखनऊ द्वारा की जा रही जांच में घटना को आत्महत्या करार दिया गया है। यानी एडिशनल एसपी श्री साहनी की मौत आत्महत्या ही थी, इस बात पर जांच रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है। सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट ...
कानपुरः शादी रचाने के लिए बन गया फर्जी चार्टर्ड एकाउंटेंट, रिपोर्ट दर्ज

कानपुरः शादी रचाने के लिए बन गया फर्जी चार्टर्ड एकाउंटेंट, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कर्नलगंज में फर्जी चार्टड एकाउंटेंट बनकर निकाह करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को जब इसका पता चला तो उसने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.कर्नलगंज निवासी कारोबारी की बेटी का 25 मार्च को मुदस्सर काजमी से निकाह हुआ था। मुदस्सर फर्रुखाबाद असगर रोड निवासी है। कारोबारी का आरोप है कि मुदस्सर ने खुद को चार्टड एकाउटेंट बताया था। मुदस्सर ने कहा था कि वह हैदराबाद स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है।निकाह के बाद से कारोबारी की बेटी जब भी उससे नौकरी के बारे में पूछती थी, तो वह बहाना बनाकर टाल देता था। ये भी पढ़िएः  फिल्मी स्टाइलः पति को पुलिस हिरासत से भगाने को हत्याभियुक्त की पत्नी ने नशीली फ्रूटी पिला 3 सिपाहियों को किया बेहोश, नाकाम बेटी ने पिता को इस बारे में बताया तो उन्होंने मुदस्सर ...
14 साल पहले कानपुर में हुए अशोक सब्बरवाल हत्याकांड में दोषियों को हुई फांसी

14 साल पहले कानपुर में हुए अशोक सब्बरवाल हत्याकांड में दोषियों को हुई फांसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वरूपनगर में कोल्ड स्टोरेज मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटर को मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई गई। दोनों ने एक लाख की सुपारी लेकर कारोबारी की हत्या की थी। दोनों ने शातिर अपराधी गुलाम नवी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन गुलाम नवी की मौत हो जाने से वारदात से उसका नाम हटा दिया गया। वहीं, एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी भी किया गया। बताया जाता है कि नजीराबाद के बरसाइतपुर निवासी अशोक कुमार सब्बरवाल कोल्ड स्टोरेज मालिक थे। वह 23 जून 2004 को कार से स्वरूपनगर गए थे। वह शाम करीब 7.30 बजे फिटनेस केयर सेंटर के पास रुके थे। वहां पर कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कृष्ण पाल गश्त कर रहे थे। तभी उनके सामने बाइक सवार बदमाश अशोक पर फायरिंग कर भाग गए। घटना के खुलासे में जुटी एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान गोल चौराहे के पास हत्यारोपियों को पकड़ा तो पता चला कि दोन...
2019 के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टीम तैयार, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

2019 के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टीम तैयार, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 2019 के चुनावी रण में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। खासकर पुराने चेहरों पर दांव लगाने से बचाव करती नजर आ रही है। यही वजह है कि पार्टी के जिम्मेदारों ने अब 2019 के रण में नई युवा मोर्चा की टीम के साथ उतरने को कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टीम की सूची जारी कर दी है। इसी सूची में नए और सक्रिय सदस्यों को जगह दी गई है। ताकि पार्टी को ज्यादा बल मिल सके। पुराने और थके हुए चेहरों को पार्टी साइड लाइन करना चाहती है। पदाधिकारियों की सूची खबर के साथ अटैच की गई है।        ...
Good News : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल में शुरू होंगे 3 कोर्स

Good News : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल में शुरू होंगे 3 कोर्स

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एटीआई कैंपस में बन रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस) में सबसे पहले तीन कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सेज में मेरिट बेस पर लगभग 400 कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाएगा। बिल्डिंग का बेस तैयार हो चुका है और ये जून 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगी। बैठक में लिया फैसला  बता दें कि स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े शहर पहुंचे। उन्होंने आरडीएटी में डायरेक्टर व अन्य ऑफिसर्स के साथ अहम मीटिंग की। उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर का स्किल डेवलपमेंट पर बहुत ज्यादा फोकस है। जब हर हाथ में हुनर होगा तो उन्हें आसानी से काम मिल जाएगा। इनको मिलेगी ट्रेनिंग  आरडीएटी(रीजनल डायरेक्ट्रेट ऑफ अप्रेंटिस एण्ड ट्रेनिंग) के डायरेक्टर आरआर मन्नेवार ने बताया है कि इस संस्थान में उन्हें ट्रेनिंग का मौका मिलेगा, जो पहले से ही ...
कानपुरः तेज बारिश के बीच सेना के खड़े ट्रक से जा टकराई बुलेरो, पीछे से बस ने मारी टक्कर, 15 घायल

कानपुरः तेज बारिश के बीच सेना के खड़े ट्रक से जा टकराई बुलेरो, पीछे से बस ने मारी टक्कर, 15 घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  महाराजपुर में मंगलवार तेज बारिश के बीच सड़क किनारे खड़े आर्मी के ट्रक में पहले बोलेरो टकराई और फिर उसके पीछे टूरिस्ट बस भी जा टकरा गई। बस की टक्कर लगने से बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बोलेरो और बस सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। कन्नौज में घिनौनी वारदातः दिनदहाड़े चलती कार में मां के सामने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म महाराजपुर हाइवे पर मंगलवार को फतेहपुर की ओर से एयरफोर्स का ट्रक आ रहा था। ओवरब्रिज से उतरते समय ट्रक अचानक खराब होने की वजह से सड़क के किनारे उसे खड़ा कर दिया गया था लेकिन पीछे से आई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो गाड़ी खड़े ट्रक में टकरा गई। उसके पीछे आ रही टूरिस्ट बस आ रही थी। बस ड्राइवर को भी बारिश की वजह से बोलेरो और ...
गुड न्यूजः प्रदेश के 10 पुलिस उपाधीक्षक बने एडिश्नल एसपी

गुड न्यूजः प्रदेश के 10 पुलिस उपाधीक्षक बने एडिश्नल एसपी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के पुलिस उपाधीक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने सूबे के 10 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक यानि एडिशनल एसपी बना दिया है। अब इनकी तैनाती भी जल्द ही प्रमोशन के तहत की जाएगी। फिलहाल अपने तैनाती स्थल पर ही बने रहेंगे। अपर पुलिस महानिदेश (प्रशासन) एच.आर.शर्मा ने इस संबंध में एक पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजा है। ये भी पढ़ेंः एक तरफ SP साहब-DIG साहब, दूसरी तरफ चौकी पुलिस और बीच में अस्पताल, फिर भी गुंडों ने नर्सों को दिया छेड़  प्रमोशन लिस्ट में जीआरपी इलाहाबाद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक मोनिका चड्ढा,  कानपुर सेक्टर के एसीओ रत्ना पांडे, मुरादाबाद पुलिस अकादमी में तैनात राजेंद्र प्रसाद यादव, मेरठ सेक्टर के एसीओ के पद पर तैनात अरविंद कुमार, गाजियाबाद में तैनात मनीषा सिंह, इलाहाबाद में तैनात शिवराज, मुरादाबाद सेक्टर की एसीओ प्रज्ञा सिंह के अलावा बरेली में तै...