Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी बोले-बहुत याद आएंगे

आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी बोले-बहुत याद आएंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
उर्जित पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। () समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: भारतीय रिजर्ब बैंक में देश के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने इस्तीफा देने की वजह व्यक्तिगत बताई। सितंबर 2016 में रघुराम राजन की जगह लेने वाले उर्जित पटेल की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। उनके इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है।  इस्तीफे की नहीं बताई साफ वजह  बताते चलें कि काफी समय से सरकार और आरबीआई के बीच तनातनी की अंदरुनी खबरें आ रहीं थीं। दरअसल, रिजर्व बैंक कितना रुपया अपने पास रखे और कितना सरकार को दे, इस बात को लेकर कहीं न कहीं विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। रिजर्व बैंक के ही एक और अधिकारी ने तो रिजर्व बैंक के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप तक का इशारा कर डाला था।  ये भी पढ़ेंः राहुल का मोदी पर तगड़ा हमला, कहा उम्मीद है उर्जित पटेल दि...
बांदा जेल पर देर रात डीएम-एसपी का फोर्स के साथ छापा, बैरकों को खंगालने से हड़कंप

बांदा जेल पर देर रात डीएम-एसपी का फोर्स के साथ छापा, बैरकों को खंगालने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
जेल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीएम हीरालाल व एसपी जेपी साहा। समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार देर रात जिला कारागार बांदा में जिलाधिकारी हीरालाल व पुलिस अधीक्षक जीपी साहा ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। अचानक जेल में हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया।  बंदियों के पास मिले गुटखा-मसाला  दोनों उच्चाधिकारियों ने बंदियों के बैरकों में जाकर जांच की। हांलाकि इस दौरान जेल से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। लेकिन कुछ बंदियों के पास गुटखा और मसाला के पाउच जरूर मिले। वहीं अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी बंदियों को नियमित रूप से योगा कराया जाए।  तीन अखबार-मैग्जीन देने के निर्देश  साथ ही रोज पढ़ने के लिए तीन अखबार भी दिए जाएं और अच्छी मैगजीनें भी दी जाएं। ताकि बंदियों में सकारात्मक बदलाव आए। साथ ही मौसम के हिसाब से खानपान की व्...
बांदा के पाश इलाके में डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने किए हाथ साफ, उखाड़ ले गए कैमरे

बांदा के पाश इलाके में डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने किए हाथ साफ, उखाड़ ले गए कैमरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
चोरों द्वारा तोड़ा गया घर का टूटा लाक दिखाते डाक्टर धीरेंद्र गुप्ता। समरनीति न्यूज, बांदाः मौसम बदलते ही शहर में चोरों ने दस्तक दे दी है। रविवार रात शहर के पाश इलाके इंदिरानगर में चोरों ने एक डाक्टर के घर के ताले तोड़ डाले। घर में घुसकर चोर ज्यादा कुछ नहीं लेकिन सीसीटीवी कैमरे और वहां लगा डीवीआर व एलईडी जैसा सामान चुरा ले गए हैं।  इंदिरानगर के व्यस्तम इलाके में चोरों का दुस्साहस  दरअसल, सेवाधाम के डाक्टर धीरेंद्र गुप्ता का शहर के इंदिरानगर इलाके में घर है। उन्होंने हाल ही में घर बनवाया है और अभी घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं। घर के कुछ हिस्से में काम चल रहा है। रोज की तरह रविवार रात लेबर काम करने के बाद चली गई। घर के मुख्य द्वार और कमरों में ताला डाल दिया गया। इस दौरान सुबह जब दोबारा लेबर काम को पहुंची तो वहां ताले टूटे हुए देखे।  ये भी पढ़ेंः..जब बांदा में एसपी को सामन...
बांदा में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

बांदा में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा के खेल स्टेडियम में पहली गेंद खेलकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते राज्यमंत्री मोहसिन रजा। समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को बांदा में के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का भव्य ढंग से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मोहसिन रजा रहे।  स्टेडियम में शुरू हुआ प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का मुकाबला  मंत्री मोहसिन रजा का स्वागत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वासिफ जमां की ओर से किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आज हुए मैच की शुरूआत मुख्य अतिथि मंत्री रजा द्वारा टास कराकर किया गया।  ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय भी प्राप्त किया। उद्घाटन के समय सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी विशिष्ट अत...
बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी

बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
बुलंदशहर बवाल का आरोपी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी।  समरनीति न्यूज, डेस्क: बुलंदशहर में हुए बवाल के आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू फौजी को लेकर आर्मी व एसटीएफ की टीम जम्मू-कश्मीर से मेरठ पहुंची। वहां उससे एसटीएफ ऑफिस में पुलिस ने ने पूछताछ की। इसके बाद एसटीएफ ने जीतू को अपनी कस्टडी में ले लिया।  3 दिसंबर को हुआ था बवाल  दरअसल, मेरठ से एसटीएफकी टीम वारंट लेकर श्रीनगर गई थी। वहां से आर्मी की मदद से जीतू फौजी को मेरठ लाया गया। बताते चलें कि बुलंदशहर बवाल में जीतू के खिलाफ हिंसा भड़काने, फैलाने और इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल होने का आरोप है।  ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर के एसपी केबी सिंह भी नपे, प्रभारकर चौधरी नए होंगे कप्तान, एलआर कुमार सीतापुर के नए एसपी वीडियो के जरिए हुई पहचान  उसका नाम इस बवाल में आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज है। रविवार को मेरठ से एसटीएफ ने जीतू फौजी को बुलंदश...
उन्नाव में हर्ष फायरिंग में आर्केस्टा डांसर समेत दो घायल, लखनऊ रेफर

उन्नाव में हर्ष फायरिंग में आर्केस्टा डांसर समेत दो घायल, लखनऊ रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के बांगरमऊ थानाक्षेत्र में एक समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग हुई। इससे समारोह में चल रहेआर्केस्टा की डांसर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। गोलीबारी की घटना के बादवहां हड़कंप मच गया।  मातम में बदलीं खुशियां  कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों घायलों को इलाजके लिए अस्पताल भेजा गया। वहां से दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गयाहै। बताते हैं कि यह कार्यक्रम एक गेस्टहाउस में चल रहा था।  ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी! ...
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाप-बेटे की मौत

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाप-बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, डेस्कः अवैध खनन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में चरथावल कोतवाली क्षेत्र के हिंडन नदी से अवैध रूप से अवैध खनन के दौरान हादसा हो गया। वहां एक ट्रैक्टर ट्राली पलटा खा गई। इससे बाप और बेटे की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई।  पिता ने मौके पर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम  बताया जाता है कि न्यामु गांव के रहने वाले लल्लू कश्यप अपने बेटे विपिन के साथ नदी से रेत लेने गए थे। बताते हैं कि इसी दौरान वहां ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे उसके नीचे दबकर पहले लल्लू कश्यप ने दम तोड़ दिया।  ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा  बाद में इलाज के दौरान उसके बेटे विपिन की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के ...
उन्नाव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय हार्ट अटैक से हुई मौत

उन्नाव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय हार्ट अटैक से हुई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में आज हुई एक ह्रदय विदारक घटना में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक अपने साथियों के साथ सुबह पुलिस की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।  युवक अर्पित पटेल। (फाइल फोटो) दौड़ के दौरान हार्टअटैक  बताते हैं कि इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे हार्टअटैक पड़ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पुरवा कोतवाली के दिनई खेड़ा मजरे चमियानी गांव के रहने वाले राम प्रकाश पटेल का बेटा अर्पित (18) गांव के बाहर बीघापुर रोड पर अपने साथियों के साथ सुबह दौड़ लगा रहा था।  ये भी पढ़ेंः यूपी में इन 7 नए आईपीएस की ट्रेनिंग के बाद सहायक एसपी के रूप में तैनाती वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में वह बेहोश हो गया। साथियों ने उसे संभाला। बाद में उसकी म...
यूपी में इन 7 नए आईपीएस की ट्रेनिंग के बाद सहायक एसपी के रूप में तैनाती

यूपी में इन 7 नए आईपीएस की ट्रेनिंग के बाद सहायक एसपी के रूप में तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में 7 आईपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनाती की गई है। 2015-16 बैच के ये आईपीएस अधिकारी 7 दिसंबर तक एलबीएस मसूरी में फाउंडेशन कोर्स कर रहे हैं। अब ये यूपी में तैनाती को पहुंच रहे हैं।  गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आजमगढ़ में तैनाती  तैनाती के इस क्रम में आईपीएस अपर्णा गौतम को एएसपी (प्रशिक्षु) के तौर पर गाजियाबाद में नियुक्ति दी गई है। वहीं कौस्तुभ को गौतमबुद्ध नगर में एएसपी (प्रशिक्षु) के तौर पर नियुक्त किया गया है।  ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी ने डीआईजी-एसपी की मौजूदगी में जलसंरक्षण को दिए टिप्स वहीं आईपीएस अमित कुमार आनंद को प्रयागराज तथा अतुल शर्मा को प्रतापगढ़ और इलामारन जी को आजमगढ़ में नियुक्त किया गया है। इसी तरह गोपाल कृष्ण चौधरी को आगरा और रविंद्र कुमार को बुलंदशहर में एएसपी (प्रशि...
10 दिन से लापता बांदा की 23 साल की शिखा गर्ग की लाश मिली, हत्या की आशंका के बाद जांच में जुटी पुलिस

10 दिन से लापता बांदा की 23 साल की शिखा गर्ग की लाश मिली, हत्या की आशंका के बाद जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 10 दिन पूर्व घर से लापता हुई 23 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर जहां मृतका के परिजन बेहद दुखी और परेशान हैं वहीं पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।  28 नवंबर से घर से लापता हुई थी शिखा  बताया जाता है कि जिले के थाना गिरवा के गांव तिंदुही के रहने वाले गणेश प्रसाद गर्ग की 23 साल की बेटी शिखा लापता थी। बीती 28 नवंबर से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार वालों का कहना था कि वह घर से लापता हो गई है।  ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः शिक्षिका को गंदे-धमकियां भरे मैसेज भेजने वाला सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पहुंचा जेल आसपास काफी तलाश के बाद परिवार के लोग परेशान थे। इसी बीच उसके पिता ने 3 दिसंबर को थाना गिरवाँ में बेटी की ग...