Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कोचिंग लवः एक लड़की के दो प्रेमियों के झगड़े में बेगुनाह की हत्या

कोचिंग लवः एक लड़की के दो प्रेमियों के झगड़े में बेगुनाह की हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ही छात्रा से दो छात्रों के प्रेम संबंधों के बीच पनपी आपसी दुश्मनी में एक बेगुनाह छात्र बेमौत मारा गया। मामला कानपुर के किदवई नगर इलाके में कोचिंग मंडी का है। बताया जाता है कि बीती देर शाम बाइकों पर सवार दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने वहां एक कोचिंग से खींचकर एक छात्र को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामला एक ही छात्रा के दो छात्रों से प्रेमसंबंधों का था। कोचिंग में पढ़ती है लड़की, एक प्रेमी को दूसरे से मेलजोल की हुई थी जानकारी   अपनी प्रेमिका से दूसरे छात्र के मेलजोल से नाराज राज नाम का छात्र अपने साथियों के साथ मयंक नाम के छात्र को मारने पहुंचा था। उसके न मिलने पर  बीच में आए उसके दोस्त अंकित को पकड़कर जानवरों की तरह बीच सड़क पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। परिवार और आसपास के लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी ...
समरनीति न्यूज-अपडेटः मुंबई से आए डाक्टर्स की देखरेख में आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइडनोट की जांच में जुटी पुलिस

समरनीति न्यूज-अपडेटः मुंबई से आए डाक्टर्स की देखरेख में आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइडनोट की जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसपी पूर्वी, आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास द्वारा जहर खाने के मामले में गुरूवार सुबह तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महकमे के साथ-साथ उनको जानने वाले लोग भी काफी दुखी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सभी उनके अच्छे सौम्य स्वभाव की चर्चा करते सुने जा रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उधर, देर रात मुंबई से तीन एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम डा. प्रणव ओझा के नेतृत्व में अपने खास चिकित्सीय उपकरणों के साथ कानपुर पहुंची। यहां रिजेंसी अस्पताल में इस टीम ने काम भी शुरू कर दिया है। फारेंसिक टीम ने घर पर की सुरागगसी, 7 लाइन का सुसाइड नोट मिला    उधर, दूसरी ओर फारेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के सरकारी आवास पर पहुंचकर छानबीन की है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच क...
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे बढ़े परिवर्तन के सैंकड़ों हाथ..

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे बढ़े परिवर्तन के सैंकड़ों हाथ..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा गंगा कटरी के कई गांवों के बाढ़ पीड़ितों को गंगा बैराज रोड स्थित राहत शिविरों में 1000 लोगों को खाना और कपड़े  वितरित किया। परिवर्तन की टीम खाना और अन्य सामान लेकर पूरी तैयारियों के साथ वहां पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। गरीब बच्चों को खाना मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। परिवर्तन ने गंगा कटरी में बसे लोगों की मदद के लिए मदद का निर्णय लिया। सभी ने तय किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपना कैंप लगाकर प्रतिदिन 1000 लोगों को सुबह 7 बजे चाय-बिस्किट और दोपहर में खाना वितरण करेंगे। ये भी पढ़ेंः क्या आपने कभी try की है Hair Chain Accessories ताकि आने लोगों की मूलभूत जरूरतों को समय रहते पूरा किया जा सके। बाढ़ से इन इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के घर पूरी तरह से डूब गए हैं। ...
जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस के आगे अश्लीलता की रासलीला..

जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस के आगे अश्लीलता की रासलीला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जब धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर हरदोई में मंगलवार रात जमकर अश्लीलता परोसी गई। अपने परिवार के साथ शहर के कई लोग वहां मौजूद था। लोगों को असहज करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने पहुंचे परिवार हुए शर्मिंदा   दरअसल, रेलवेगंज में ओवरब्रिज के नीचे जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काफी कुछ किया गया था। लोगों के बीच काफी प्रचार-प्रसार भी हुआ। इसलिए लोग बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों-बूढ़ों के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे। लेकिन लोग उस वक्त दंग रह गए जब कार्यक्रम में कृष्ण लीला की जगह भद्दा नाच होने लगा। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश...
मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत..

मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत हुआ। दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दरअसल, मेरठ से भागे प्रेमी युगल की कानपुर में तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत के पीछे की कहानी दिल दहला देने वाली है। दोनों की मौत पुलिस हिरासत में लड़की के पिता की मौजूदगी में हुई। दोनों ने पुलिस और पिता को चकमा देकर कानपुर स्टेशन पर जहर खाया और इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुजफ्फरनगर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने पकड़े जाने पर खाया जहर  बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर, मीरापुर निवासी रामपाल की बेटी बबिता (19) (दोनों नाम काल्पनिक) का अपने घर के पास रहने वाले आबिद पुत्र लतीफ नाम के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों पारिवारिक विरोध की आशंका के मद्देनजर बीती  30 अगस्त को घर से भाग निकले थे। लड़की के पिता की ओर से मामले में म...
देखें वीडियोः गुंडागर्दीः पार्क में प्रेमीयुगल को बनाया मुर्गा, बंधवा दी राखी

देखें वीडियोः गुंडागर्दीः पार्क में प्रेमीयुगल को बनाया मुर्गा, बंधवा दी राखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में धर्म के कथित ठेकेदार बने युवकों ने पार्क में बैठे एक लड़के-लड़की को जमकर बेइज्जत किया। यहां तक कि लड़की के हाथों से लड़कों राखी बंधवा दी। युवकों को दिक्कत इस बात की थी कि लड़का दूसरे समुदाय से था और लड़की दूसरे समुदाय से। मामला शहर के मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क का है। गलत करने के बाद खुद ही सोशलमीडिया पर डाल दीं कारनामे की तस्वीरें  बताया जा रहा है कि इतना ही नहीं युवकों ने अपनी इस हरकत का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। कहते हैं इसे वायरल करते हुए युवक ने खुद पूरी घटना का जिक्र किया है। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका  इतना ही नहीं अपनी शेखी भी बघारी है। साथ ही दोनों की लड़के-लड़की की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं। ऐसे में यह तस्वीरें दो वर्गों के बीच जहर घोलने का काम ...
समरनीति न्यूज अपडेटः जहर खाने के कारण सुबह से वेंटिलेटर पर आईपीएस सुरेंद्र दास, पारिवारिक कलह बनी वजह

समरनीति न्यूज अपडेटः जहर खाने के कारण सुबह से वेंटिलेटर पर आईपीएस सुरेंद्र दास, पारिवारिक कलह बनी वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्पेशलः कानपुर के एएसपी पूर्वी, आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास द्वारा जहर खाने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जहां सूत्रों का कहना है कि मामले में एक दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है वहीं पुलिस अधिकारी इससे साफ इंकार कर रहे हैं। कानपुर के प्रभारी एसएसपी संजीव सुमन ने बयान दिया है कि एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास काफी तनाव में थे और इसकी वजह पारिवारिक कलह है जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। डाक्टरों और प्रभारी एसएसपी ने मामले में तोड़ी चुप्पी, दिया बयान  घटना को लेकर पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि फिलहाल आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास की हालत काफी नाजुक है। शाम 4 बजे फिर डाक्टर बताएंगे एएसपी का हाल, अगले कुछ घंटे महत्वपूर्ण  उधर, मामले में रीजेंसी हास्पिटल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजेश अग्रवाल ने बयान जारी कर...
जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः बीती 29 अगस्त को घर से लखनऊ जाने को निकलने के बाद लापता हुए पत्रकार शिव करन वर्मा का पता चल गया है। दरअल, वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश पूरी करते हुए पता लगा लिया। वह इस वक्त रायबरेली में हैं। परिवार के लोगों में उनके मिल जाने से खुशी का माहौल है। बताते चलें कि बीते लगभग छह दिनों से शिव करन लापता थे। परिवार के लोग उनको लेकर खासे चिंता में थे और पत्नी की ओर से थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। संबंधित खबरः  अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..  इसके बाद से ही पुलिस मामले को लेकर काफी तेजी से उनकी तलाश कर रही थी। शिव करन के ससुर छोटे लाल वर्मा ने बताया है कि आज ही उनको इसकी जानकारी मिली है। कहा कि शिव करन जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनको अमेठी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  ...
अगली पी़ढ़ियों को लोकतांत्रित संस्थानों पर हमले वाली सरकारों को समझना जरूरी-मीरा कुमार

अगली पी़ढ़ियों को लोकतांत्रित संस्थानों पर हमले वाली सरकारों को समझना जरूरी-मीरा कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः अपने उद्बोधन में पूर्व लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत, सूक्ष्म बौद्धिमता से देश के नौनिहालों, युवाओं को ज्ञान का प्रकाश समर्पित करने वाले गुरूजनों के सेवानिवृत्त होने के पश्चात उनके गरिमामयी समारोह में सम्मान देने की परंपरा जो उन्नाव जिले में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने जीवंत रखी है वह गुरू-शिष्य के पवित्र सम्बन्धों की एक अविस्मरणीय यात्रा के रूप में युगों तक स्मरण की जाएगी। उक्त वक्तव्य पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अन्नू टण्डन जी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही। सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचीं पूर्व लोकसभा स्पीकर    मीरा कुमार ने शिक्षक सम्मान समारोह के मध्य आयोजित विचारगोष्ठी के विषय लोकतंत्र की रक्षा में शिक्षक का योगदान विषय पर सम्बोधन करते हुये कहा कि देश के लोकतंत्र की रूपरेखा जिन महान व्यक्तित्वों ...
देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के लोहिया नेशनल ला कालेज में आज एक बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई। हांलाकि कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। मौके पर अधिकारी पहुंचे हुए हैं। लोहिया नेशनल ला कालेज का है मामला, हादसे के वक्त पढ़ रहे थे छात्र-छात्राएं  बताते हैं कि लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा क्लास में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के उपर आ गिरा। इससे कुछ स्टूडेंट को हलकी चोटें आई हैं। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे हुआ हादसा, क्लास में पीछे की ओर गिरी छत  जानकारों का कहना है कि क्लास रूम F-7 में सुबह करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त एलएलबी के सातवें सेमेस्टर का लेक्चर चल रहा था। हादसे के बाद कालेज में हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ेंः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर स्टूडेंट और प...