Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

नम आंखों से इंस्पेक्टर सुबोध को दी अंतिम सलामी, तनावपूर्ण शांति के बीच धारा 144

नम आंखों से इंस्पेक्टर सुबोध को दी अंतिम सलामी, तनावपूर्ण शांति के बीच धारा 144

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बुलंदशहर: जिले में सोमवार को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावटी चौकी क्षेत्र में हुए बवाल में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर एसएसपी केबी सिंह समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों ने भी इंस्पेक्टर सुबोध के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। वहीं इलाके में बवाल के बाद से तनावपूर्ण शांति है और धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस पूरी तरह से हालात पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। स्याना में गोकशी के बाद बवाल का मामला  उधर, मृतक इंस्पेक्टर के गांव में भी मातम छाया है। साथ ही गौतमबुद्धनगर पुलिस विभाग में भी गम का माहौल है। उनके परिवार वालों ने इंस्पेक्टर को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। बताते चलें कि जिला गौतमबुद्ध नगर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिंगरावटी चौकी क्षेत्र में गोकशी को लेकर बवाल हो गया था। चिंगर...
न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी!

न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला पत्रकार का बास ही है जो नौकरी से हटाने की धमकी देकर महिला पत्रकार से रेप कर रहा था। आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाते हुए इस दरिंदे बास के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज रही है। शादीशुदा है पीड़िता, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  मामला पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र का है। वहां एक महिला पत्रकार ने अपने बॉस के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, यह पूरा मामला एक निजी न्यूज़ चैनल से जुड़ा है। वहां काम करने वाली एक पीड़िता महिला पत्रकार का कहना है कि नौकरी से हटाने की धमकी देते हुए उसका बास उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के...
अब कानपुर बोलेगा “ग्वालटोली- मेरी शान”, सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनाने में जुटे परिवर्तन-प्रशासन

अब कानपुर बोलेगा “ग्वालटोली- मेरी शान”, सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनाने में जुटे परिवर्तन-प्रशासन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः वार्ड न-4, ग्वालटोली को शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड बनाने की दिशा में बिगुल फूंक दिया गया। यह काम 'परिवर्तन' फोरम व कानपुर नगर निगम के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे भैरवघाट चौराहे के पास एक सभा का आयोजन किया गया। इसका संचालन परिवर्तन के सीनियर एडवोकेट अनूप कुमार द्विवेदी ने किया। सबसे पहले अपर नगर आयुक्त अमृत लाल बिंद ने कार्यक्रम "ग्वालटोली- मेरी शान" के बारे में बताया। कानपुर का सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनेगा ग्वालटोली नगर आयुक्त ने प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत इस वार्ड को कानपुर में चुनने के विषय में भी जानकारी दी। साथ ही इस काम में कैसे परिवर्तन संस्था सराहनीय ढंग से सहयोग कर रही है, इसकी भी जानकारी दी। महापौर प्रमिला पांडे ने इस वार्ड को प्रदेश में नंबर एक लाने के लिए लोगों से अपील की। जनता से इसमें मदद करने की भी अपील की।  य...
सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्यभार ग्रहण किया

सुनील अरोड़ा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्यभार ग्रहण किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: रविवार को देश के 23वें चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री अरोड़ा ने ओपी रावत का स्थान लिया। बताते चलें कि पूर्व चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 1 दिसंबर को समाप्त हो गया था। इसके बाद नए चुनाव आयुक्त के रूप में श्री अरोड़ा ने आज कार्यभार ग्रहण किया। 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं अरोड़ा  श्री अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और विधि मंत्रालय उनकी नियुक्ति पर पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका था और उनकी नियुक्ति 31 अगस्त, 2017 को हो चुकी थी। ये भी पढ़ेंः लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल बताया जाता है कि अरोड़ा 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं 5 साल तक इंडियन एयरला...
कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शराब के नशे में तीन दोस्तों को ट्रेन के आगे खड़े होकर बेतुकी हरकत करना काफी महंगा पड़ गया। इनमें से दो की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि एक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के कटे-पिटे शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं तीसरे को भी हल्की चोट लगने की बात कही जा रही है। यह घटना कानपुर के कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग की बताई जा रही है। घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। कानपुर के कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग की घटना  बताया जाता है कि चकेरी के मानस विहार के रहने वाले विकास (35) तथा लखनऊ के एकता नगर, ठाकुरगंज के रहने वाले राकेश (25) अपने साथी लालगंज के पप्पू के साथ रिक्शे से कैंट से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। लोगों का कहना है कि तीनों शराब के नशे में थे। ये भी पढ़ेंः भीषण रेल हादसाः रायबरेली में पट...
छोटी सी दुकान में करोड़ों रुपयों से भरे लाकर मिले, छापे के बाद अधिकारी भी हैरान

छोटी सी दुकान में करोड़ों रुपयों से भरे लाकर मिले, छापे के बाद अधिकारी भी हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: देश की राजधानी में चांदनी चौक में राजहंस सोप मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान ऐसा वाक्या हुआ कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। अबतक छापेमारी में 25 करोड़ की रकम मिल चुकी है और आगे और ज्यादा बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है। विभाग पता करने में लगा है कि कहीं यह कम हवाला की तो नहीं है। ड्राइफूड और साबुन का होता था काम  बताया जाता है कि चांदनी चौक के खारी बावली में स्थित एक दुकान में ड्राईफ्रूटस और साबुन का व्यापार होता था। बीती 5 नवंबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी मिली कि वहां प्राइवेट लॉकर्स हैं। इसी के बाद विभाग की आईटी टीम ने दुकान पर छापा मारा। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में कारोबारी के पांच ठिकानों पर आयकर छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना मिला छापेमारी के बाद अबतक 25 करोड़ की रकम मिल चुकी ह...
एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  अमेठी में एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा होगा। हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया जा रहा है। इसमें एसपी कुंतल किशोर गहलौत समेत 8 पुलिस कर्मी आरोपी हैं। मामला उस वक्त का बताया का है जब एसपी कुंतल किशोर अमेठी के कप्तान थे। एसपी के अलावा थानाध्यक्ष मुसाफिरखाना पारसनाथ सिंह तथा चौकी इंचार्ज व चार सिपाही भी आरोपी हैं। पुराने मामले में कोर्ट का आदेश   एसपी समेत पुलिस टीम पर पशु तस्करी और अवैध खनन में आड़े आ रहे प्रधान पति को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप है। साथ ही आरोप है कि पीड़ित को हत्या के प्रयास के तहत पीटा गया। इतना ही नहीं आरोप है कि पुलिस अधिकारी और टीम ने अधिवक्ता से थाने में मारपीट भी की थी। आरोप है कि एसपी कुंतल की शह पर थानेदार और पुलिसकर्मियों ने प्रधान पति को रातभर बुरी तरह से पीटा था। इ...
उन्नाव में मालगाड़ी से टकराए डंपर के परखच्चे उड़े, चालक-क्लीनर समेत 3 गंभीर रूप से घायल

उन्नाव में मालगाड़ी से टकराए डंपर के परखच्चे उड़े, चालक-क्लीनर समेत 3 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में आज एक बड़ा रेल हादसा हुआ। मिट्टी लादकर ले जा रहा एक डंपर रेलवे का बूम तोड़कर माल गाड़ी से जा टकराया। इससे डंपर के परखच्चे उड़ गए। वहीं रेल का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर का चालक और क्लीनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं एक वैन भी इस दौरान रेल और डंपर की चपेट में आ गई। गंगाघाट के सहजनी क्रासिंग की घटना   इस दौरान डंपर चालक और क्लीनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ेंः आतंकी मसूद अजहर ने दी धमकी, राम मंदिर बनाया तो दिल्ली से काबूल तक लेंगे बदला वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना गंगाघाट कोतवाली के सहजनी क्रासिंग की है। बताते हैं कि घटना के बाद दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी होते ही रेलवे और पुलिस के अलावा आरपीएफ के...
कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के दादानगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब महिला की तलाश करते हुए उनके पति रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने मोहल्ले व आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर में बच्चा न होने को लेकर थीं परेशान  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घर में कोई संतान न होने की वजह से महिला काफी परेशान रहती थीं। बताया जाता है कि दादानगर कच्ची बस्ती की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी सुरेश घर से कहीं चली गई थीं। ये भी पढ़ेंः चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सुबह जागने पर पति ने देखा तो पत्नी घर में नहीं थीं। परिवार के लोग उनको काफी तलाश रहे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। इ...